एक्सप्लोरर

World Cup 2019: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले को लेकर शोएब अख्तर ने कहा- भारत जीतेगा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मुकाबले में आज ओवल के मैदान पर खेल रही है. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. आज के मैच में उतरने से पहले भारत वर्ल्ड कप का अपना पहला मैच जीत चुका है. वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने दोनों ही मैच जीत चुकी है.

लंदन: क्रिकेट विश्व कप के अपने दूसरे मैच में आज भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से ओवल के ग्राउंड पर हो रहा है. मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. इस सुपरहिट मुकाबले को लेकर पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज रहे शोएब अख्तर ने भविष्यवाणी की है. पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने संभावना जताई है कि भारत ऑस्ट्रेलिया को आज के मैच में हराएगा. शोएब अख्तर ने कहा कि इससे पहले पाकिस्तान ने इंग्लैंड को मात दी. ऐसे में यह भारत की जिम्मेदारी है कि वह ऑस्ट्रेलिया को हराए.

भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन को लेकर भी शोएब अख्तर ने कुछ सुझाव दिए हैं. पाकिस्तानी टीम के तेज गेंदबाज ने कहा कि आज के मैच में भारत को मोहम्मद शमी के साथ उतरना चाहिए. उन्होंने कहा कि भारतीय स्पिन आक्रमण में कुलदीप यादव, चहल के साथ केदार जाधव आज के मैच में काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं.

भारतीय टीम का प्लेइंग इलेवन

विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, एमएस धोनी (विकेट कीपर), केएल राहुल, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, यजुवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह

आस्ट्रेलियाई टीम का प्लेइंग इलेवन आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, ग्लैन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), नाथन कल्टर नाइल, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क और एडम जाम्पा

इन भारतीय खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी निगाहें

रोहित शर्मा

साउथ अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप के भारत के पहले मैच में 122 रनों की अभिजीत पारी खेलने वाले रोहित शर्मा से आज एक बार फिर बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी. रोहित शर्मा ने उस दिन अपनी पारी के बाद कहा है कि वह उनके कॅरियर की सर्वश्रेष्ठ पारी है. रोहित शर्मा आज के मैच में 20 रन बनाते ही एक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते हैं. दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 हजार रन बनाने से वह सिर्फ 20 रन दूर हैं.

विराट कोहली

कप्तान विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप के पहले मैच में ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाए थे, लेकिन आज उनपर टीम का काफी दारोमदार रहेगा. ऑस्ट्रेलियाई धारदार बॉलिंग आक्रमण के आगे कोहली का चलना काफी अहम है. विराट कोहली का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार रहा है. वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं. अभी तक वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 34 मैचों में 1645 रन बना चुके हैं. इसमें उनका औसत 53.06 का है.

जसप्रीत बुमराह

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस वर्ल्ड कप में सभी टीमों के लिए परेशानी के सबब हैं. 25 साल के इस तेज गेंदबाद के आगे कई बार बल्लेबाज घुटने टेकते नजर आते हैं. बुमराह 135 से 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डालते हैं. बुमराह की गेंदें इंग्लैंड की पिचों पर काफी मूव करती हैं. इससे बल्लेबाज के लिए ये पता करना मुश्किल होता है कि बॉल अंदर को आएगी या बाहर जाएगी. इसी असमंजस में बल्लेबाज अपना विकेट गंवा बैठते हैं. 50 वनडे में 87 खिलाड़ियों को आउट करने वाले बुमराह पर आज एक बार फिर दर्शकों की निगाहें रहेंगी.

World Cup 2019: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में भारत के इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर, जानें संभावित प्लेइंग इलेवन

World Cup में संडे का सुपरहिट मुकाबला: आज ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत, दोपहर 3 बजे से शुरु होगा मैच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
IND vs WI 5th T20I Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
IND vs WI 5th T20: बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन

वीडियोज

CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget