एक्सप्लोरर

IND vs AUS: 100वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं नाथन लॉयन, टीम ऑस्ट्रेलिया ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

शेन वॉर्न के बाद लॉयन ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने वाले सबसे कामयाब फिरकी गेंदबाज हैं. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मैच की शुरुआत में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया.

ब्रिस्बेन में खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के निर्णायक मुकाबले का पहला दिन ऑस्ट्रेलियाई ऑफ स्पिनर नाथन लॉयन के लिए भी बेहद खास है. लॉयन आज अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं. महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न के बाद लॉयन ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने वाले सबसे कामयाब फिरकी गेंदबाज हैं. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मैच की शुरुआत में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया.

100वें टेस्ट में कर सकते हैं 400 विकेट पूरे

नाथन लॉयन ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक 99 टेस्ट मैचों में 396 विकेट हासिल कर चुके हैं. अगर वो इस मैच में 4 विकेट और ले लेते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में उनके 400 विकेट पूरे हो जायेंगे. वो अब तक 15 बार पारी में 5 विकेट लेने के साथ ही 3 बार मैच में 10 विकेट लेने का कमाल भी कर चुके हैं.

क्रिकेटर बनने से पहले ग्राउंड्समैन थे लॉयन

ऑफ स्पिनर नाथन लॉयन के लिए कामयाबी का ये सफर बेहद कठिन रहा है. बहुत कम लोग जानते हैं कि लॉयन क्रिकेटर बनने से पहले ग्राउंड्समैन थे. न्यू साउथ वेल्स के लिए उन्होंने काफी समय तक जूनियर क्रिकेट खेला, लेकिन लम्बे समय तक उन्हें कोई कामयाबी हासिल नहीं हुई. बढ़ती उम्र को देखते हुए लॉयन ने एडिलेड के मैदान पर ग्राउंड स्टाफ की नौकरी करनी शुरू कर दी. उनका काम पिच और ग्राउंड को पानी देना और मैदान पर घास का ख्याल रखना होता था.

किस्मत से मिला पहला मौका 

साल 2010-11 में बिग बैश लीग की टीम रेडबैक्स की के पास प्रैक्टिस मैच के लिए एक खिलाड़ी कम था. रेडबैक्स के कोच डैरेन बैरी को पता चला कि ग्राउंड में काम कर रहे नाथन अच्छे गेंदबाज हैं. इसके बाद बैरी ने उन्हें गेंदबाजी का मौका दिया और महज 3-4 गेंदों में ही उन्होंने सभी को हैरान कर दिया. वहीं से इस ऑफ स्पिनर की किस्मत बदल गई. नाथन लॉयन ने बिग बैश 2010-11 में डेब्यू किया और 11 विकेट अपने नाम किये. बस इसके बाद उन्होंने कभी पीछे नहीं देखा और लगातार अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह बनायी. नाथन लॉयन ने साल 2011 में श्रीलंका के खिलाफ गॉल के मैदान में टेस्ट डेब्यू किया.

यह भी पढ़ें

IND Vs AUS: टी नटराजन ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, स्पेशल क्लब में हुई एंट्री

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज करने का आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
SL के खिलाफ पहले Test में भारत की प्लेइंग 11, अश्विन ने चुने ये खिलाड़ी
SL के खिलाफ पहले Test में भारत की प्लेइंग 11, अश्विन ने चुने ये खिलाड़ी
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
24 घंटे के भीतर मिली दूसरी नौकरी, रयान टेन डोएशेट की लगी लॉटरी
24 घंटे के भीतर मिली दूसरी नौकरी, रयान टेन डोएशेट की लगी लॉटरी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'ज्यादा बच्चे पैदा करें या नहीं?' रेखा गुप्ता की इस योजना पर भड़के अरविंद केजरीवाल
'ज्यादा बच्चे पैदा करें या नहीं?' रेखा गुप्ता की इस योजना पर भड़के अरविंद केजरीवाल
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget