एक्सप्लोरर

Bajrang Punia Wrestler: बजरंग ने मॉस्को में शुरू की प्रैक्टिस, बताया- इसके लिए रूस को ही क्यों चुना

Bajrang Punia Training Camp: भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया 26 दिन के ट्रेनिंग कैंप के लिए रूस के मॉस्को में पहुंच गए हैं. यहां वे अनुभवी पहलवानों के साथ प्रैक्टिस करेंगे.

Bajrang Punia 26 Days Training Camp In Moscow: टोक्यो ओलंपिक के ब्रॉन्ज मेडल विनर पहलवान बजरंग पूनिया सत्र से पहले 26 दिन के अभ्यास शिविर के लिए सोमवार को मॉस्को पहुंच गये हैं. यहां वे 21 जनवरी तक तैयारी करेंगे. टोक्यो ओलंपिक के बाद बजरंग पहली बार अभ्यास शिविर में भाग ले रहे हैं. भारत के इस स्टार पहलवान का मानना है कि यह प्रैक्टिस सेशन उनके लिए फायदेमंद साबित होगा. उन्हें कई अनुभवी पहलवानों का भी साथ मिलेगा.

भारतीय पहलवान बजरंग ने रूस से जारी बयान में कहा कि ओलंपिक के बाद यह मेरा पहला अभ्यास शिविर है और मुझे उम्मीद है कि यह मेरे लिये बहुत अच्छा रहेगा. उन्होंने कहा कि मैंने रूस को इसलिए चुना, क्योंकि उसके पहलवानों ने ओलंपिक खेलों और विश्व चैंपियनशिप में सबसे अधिक पदक जीते हैं. मुझे अनुभवी पहलवानों के साथ अभ्यास करने का फायदा मिलेगा.

खेल मंत्रालय के मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) ने उनके इस दौरे के लिये कुल 7.53 लाख रुपये मंजूर किए हैं. बजरंग के साथ जितेंदर उनके अभ्यास के साथी और आनंद कुमार फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में गए हैं. बजरंग को आगे कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना है जिनमें यूडब्ल्यूडब्ल्यू रैंकिंग प्रतियोगिताएं, बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल और चीन के हांगजोउ में होने वाले एशियाई खेल शामिल हैं.

उन्होंने कहा कि मुझे फरवरी में इटली और तुर्की में रैंकिंग सीरीज में भाग लेना है और फिर अप्रैल में मंगोलिया में एशियाई चैंपियनशिप होगी. मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने जा रहा हूं क्योंकि मुझे पेरिस ओलंपिक 2024 में अपने पदक का रंग बदलना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल से भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget