एक्सप्लोरर

कुलदीप पर फिदा कोहली ने कहा- इससे बेहतर वनडे स्पैल नहीं देखा

विराट कोहली ने पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में इंग्लैंड पर आठ विकेट की जीत के बाद बायें हाथ के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की जमकर तारीफ की जिन्होंने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की.

नाटिंघम: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में इंग्लैंड पर आठ विकेट की जीत के बाद बायें हाथ के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की जमकर तारीफ की जिन्होंने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की. पहली बार पांच या इससे अधिक विकेट चटकाने वाले कुलदीप (25 रन पर छह विकेट) इंग्लैंड की धरती पर छह विकेट हासिल करने वाले पहले स्पिनर बने जिससे मेजबान टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद 49.5 ओवर में 268 रन पर सिमट गई.

रोहित-कोहली ने किया बल्ले से धमाका इसके जवाब में भारत ने सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की 114 गेंद में चार छक्कों और 15 चौकों से नाबाद 137 रन की पारी के अलावा कप्तान विराट कोहली (82 गेंद में 75 रन, सात चौके) के साथ उनकी दूसरे विकेट की 167 रन की साझेदारी की बदौलत 9.5 ओवर शेष रहते दो विकेट पर 269 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की.

इससे बेहतर वनडे स्पेल नहीं देखा कोहली ने मैच के बाद कुलदीप की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘हमने अच्छा प्रदर्शन किया. कुलदीप बेहतरीन था, मुझे नहीं लगता कि पिछले कुछ समय में मैंने इससे बेहतर वनडे स्पेल देखा है. हम चाहते थे कि वह आत्मविश्वास के साथ गेंदबाजी करे क्योंकि हमें पता है कि वह मैच विजेता बन सकता है. 50 ओवर के क्रिकेट में अगर आप विकेट हासिल नहीं करते तो फिर काफी मुश्किल हो जाती है.’’

टेस्ट टीम में होंगे चौंकाने वाले नाम टेस्ट टीम में कुलदीप को जगह मिलने के बारे में पूछने पर कोहली ने कहा, ‘‘वहां कुछ हैरान करने वाले नाम हो सकते हैं, टेस्ट टीम का चयन करने में अभी कुछ दिन का समय है. इंग्लैंड के बल्लेबाजों को संघर्ष करते हुए देखकर हम ऐसा करने का लालच कर सकते हैं. मौसम बेहतरीन है. अब तक यह काफी अच्छा रहा है. ऐसा नहीं लग रहा कि हम घर से दूर हैं.’’

इंग्लिश कप्तान ने माना भारतीय गेंदबाज़ी का लोहा इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने स्वीकार किया कि भारत ने उन्हें बुरी तरह से पछाड़ दिया. उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर यह हमारा सर्वश्रेष्ठ दिन नहीं था. भारत को पूरा श्रेय जाता है, उन्होंने हमें पूरी तरह से पछाड़ दिया.’’ इंग्लैंड के बल्लेबाजों को कुलदीप की गेंदों का सामना करने में काफी परेशानी हुई जिसे मोर्गन ने भी स्वीकार किया, उन्होंने कहा, ‘‘स्पिन के खिलाफ खेलना चुनौती है और उम्मीद करते हैं कि हम सुधार जारी रखेंगे. हमें बैठकर उन्हें (कुलदीप और युजवेंद्र चहल) खेलने का बेहतर तरीका ढूंढना होगा. लार्ड्स में हालात शायद अलग होंगे.’’

उन्होंने कहा, ‘‘उसने (कुलदीप ने) किसी अन्य स्पिनर की तुलना में अधिक टर्न हासिल किया. स्पिन के खिलाफ खेलने की क्षमता में हमें सुधार करना होगा. ईमानदारी से कहूं तो अब और विश्व कप तक के बीच में हमें अपने कमजोर पक्षों को चुनौती देनी होगी और यह उनमे से एक है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
रणजी ट्रॉफी: अभिषेक का शतक, मोहम्मद शमी ने लिए 5 विकेट; बंगाल ने दिल्ली को बुरी तरह हराया
रणजी ट्रॉफी: अभिषेक का शतक, मोहम्मद शमी ने लिए 5 विकेट; बंगाल ने दिल्ली को बुरी तरह हराया
IND vs WI 4th T20I Live: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, हैदराबाद में भी वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिली जगह
Live: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, हैदराबाद में भी वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिली जगह
इस लीग के खिलाफ कानूनी एक्शन लेंगे शिखर धवन, PAK खिलाड़ियों के साथ नाम जोड़ने पर भड़के
इस लीग के खिलाफ कानूनी एक्शन लेंगे शिखर धवन, PAK खिलाड़ियों के साथ नाम जोड़ने पर भड़के

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget