एक्सप्लोरर

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान बोले- ओलंपिक से पहले कई मानसिक चुनौतियों के लिये तैयार रहना चाहिए

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा कि इस साल ओलंपिक खेलों से पहले कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और हमें इनके लिये मानसिक रूप से तैयार होने की जरूरत है.

नई दिल्ली: भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने कोविड-19 की परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए कहा कि उनकी टीम को तोक्यो ओलंपिक खेलों से पहले कई बाधाओं का सामना करने के लिये मानसिक तौर पर तैयार रहना चाहिए. तोक्यो ओलंपिक खेलों को महामारी के कारण एक साल के लिये स्थगित कर दिया गया था इनका आयोजन अब जुलाई-अगस्त 2021 में होगा.

मनप्रीत ने कहा, ‘‘पिछले साल की सबसे बड़ी सीख बाहरी चीजों से अपने लक्ष्य को प्रभावित नहीं होने देना थी. कई अनिश्चितताएं हो सकती हैं, लेकिन हमें केवल उन चीजों को लेकर चिंता करनी चाहिए जो हमारे नियंत्रण में हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ पाने की दिशा में काम करना चाहिए.’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘इस साल ओलंपिक खेलों से पहले कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और हमें इनके लिये मानसिक रूप से तैयार होने की जरूरत है.’’

ओलंपिक में अब जबकि केवल 200 दिन का समय बचा है तब मनप्रीत और महिला टीम की कप्तान रानी रामपाल का मानना है कि खिलाड़ियों को तोक्यो में अपना लक्ष्य हासिल करने के लिये सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने होंगे.

मनप्रीत ने कहा, ‘‘अगले 200 दिन हमारी जिंदगी के महत्वपूर्ण दिन होंगे. अगर हम तोक्यो के लिये भारतीय टीम में जगह बनाना चाहते हैं तो हमें अभ्यास और प्रतियोगिता में अपना शत प्रतिशत देना होगा.’’

रानी ने सहमति जतायी कि खिलाड़ियों को अगले कुछ महीनों में अपने खेल के सभी विभागों में सुधार करना होगा. उन्होंने कहा, ‘‘चार महीने तक चले पिछले राष्ट्रीय शिविर में हमने वास्तव में अपने पूर्व के स्तर तक पहुंचने के लिये कड़ी मेहनत की थी. अगले कुछ महीनों में हमारा ध्यान खेल के सभी पहलुओं पर सुधार करने पर होगा.’’

ये भी पढ़ें- 

Team India 2021 Full Schedule: आइये जानते हैं इस साल भारतीय क्रिकेट टीम का पूरा शेड्यूल

कारोना के बढ़ते मामलों के कारण जिम्बाब्वे में सभी तरह की क्रिकेट गतिविधियों पर रोक, खतरे में अफगानिस्तान के साथ सीरीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget