एक्सप्लोरर

सुनील गावस्कर, कपिल देव समेत भारत के 5 दिग्गज क्रिकेटर कौन जिनके नाम ODI में दर्ज है सिर्फ एक शतक, जानिए

भारत के कई दिग्गज क्रिकेटरों ने टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन हैरानी की बात यह है कि कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अपने पूरे वनडे करियर में सिर्फ एक ही शतक लगाया.

वनडे क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजों ने कई यादगार पारियां खेली हैं. सचिन तेंदुलकर से लेकर रोहित शर्मा तक कई खिलाड़ियों ने दोहरे और तिहरे शतक तक जड़े हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि भारत के कुछ महान और दिग्गज माने जाने वाले खिलाड़ियों के नाम वनडे इंटरनेशनल में सिर्फ एक ही शतक दर्ज है. इनमें सुनील गावस्कर और कपिल देव जैसे नाम शामिल हैं.

सुनील गावस्कर - नागपुर में पहला और आखिरी शतक

सुनील गावस्कर के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे पहले 10 हजार रन बनाने का रिकॉर्ज दर्ज है. वनडे फॉर्मेट में भी गावस्कर का करियर लंबा रहा है. उन्होंने भारत के लिए 108 वनडे मैच खेले लेकिन इस दौरान उन्होंने केवल एक ही शतक जड़ा. यह शतक 1987 वर्ल्ड कप में नागपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ आया, जब उन्होंने 103 रन बनाए थे. यह उनकी वनडे करियर की इकलौती सेंचुरी रही.

कपिल देव - 1983 वर्ल्ड कप का ऐतिहासिक शतक

भारत के पहले वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव का नाम दुनिया के सबसे बड़े ऑलराउंडर्स में गिना जाता है. उन्होंने 225 वनडे खेले और 3783 रन बनाए, लेकिन वनडे करियर में उनका एकमात्र शतक 1983 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे की टीम के सामने आया. उस मैच में भारत 17 रन पर 5 विकेट खो चुका था, तब कपिल देव ने नाबाद 175 रन बनाकर टीम को शानदार जीत दिलाई थी.

संजय मांजरेकर - दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक शतक

भारत के तकनीकी रूप से मजबूत बल्लेबाजों में गिने जाने वाले संजय मांजरेकर ने 74 वनडे खेले. उनके बल्ले से 15 अर्धशतक तो निकले, लेकिन शतक सिर्फ एक बार आया. उन्होंने 1991 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 100 रन की पारी खेली थी. इसके बाद वह दोबारा शतकीय पारी तक नही पहुंच पाए.

दिलीप वेंगसरकर -  ODI में सिर्फ एक शतक

दिलीप वेंगसरकर ने भारत के लिए 116 टेस्ट खेले और 17 शतक लगाए, लेकिन वनडे में उनकी कहानी अलग रही. 129 मैचों में उन्होंने 23 अर्धशतक बनाए, मगर शतक सिर्फ एक लगाया. यह पारी 1988 में न्यूजीलैंड के खिलाफ आई थी, जब उन्होंने 105 रन बनाए थे.

रोबिन सिंह - करियर का अकेला शतक

भारत के लिए 136 वनडे खेलने वाले रोबिन सिंह मिडिल ऑर्डर के भरोसेमंद बल्लेबाज रहे, लेकिन उनके नाम भी सिर्फ एक ही शतक दर्ज है. यह शतक उन्होंने 1997 में श्रीलंका के खिलाफ लगाया था. खास बात यह रही कि उनके पूरे लिस्ट-ए करियर में भी यही उनका इकलौता शतक रहा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDW vs ENGW: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी; देखें कब-कब खेले जाएंगे मैच
BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी
IND vs ENG: पांचवें टी20 में कितनी बदलेगी टीम इंडिया? वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
पांचवें टी20 में कितनी बदलेगी टीम इंडिया? वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget