एक्सप्लोरर

टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ एलान, ऋषभ पंत पहली बार शामिल

इंग्लैंड के खिलाफ एक अगस्त से शुरू होने जा रहे पांच में से तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का एलान कर दिया गया है.

नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का एलान कर दिया गया है. इस चयन के खास बात ये है कि ऋषभ पंत को नए चेहरे के तौर पर टीम में जगह दी गई है. मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव की वापसी हुई है. इस टेस्ट सीरीज की शुरुआत एक अगस्त से हो रही है. कुलदीप की वापसी इसलिए हुई है क्योंकि उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टी-20 और वनडे सीरीज में अपने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है. भारतीय टीम: विराट कोहली(कप्तान), शिखर धवन, मुरली विजय, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, करुण नायर, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत ,  आर अश्विन, कुलदीप यादव, रविन्द्र जडेजा, उमेश यादव, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बूमराह, करुण नायर, शर्दुल ठाकुर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम - पहला टेस्ट - 1 अगस्त - बर्मिंघम दूसरा टेस्ट - 9 अगस्त - लॉर्ड्स, लंदन तीसरा टेस्ट - 18 अगस्त - ट्रेन्ट ब्रिज चौथा टेस्ट - 30 अगस्त - द रोज़ बोउल, सोउथेम्पटन पांचवां टेस्ट - 7 सितंबर - केनिंग्टन ओवल (द ओवल), लंदन तीसरे वनडे में आठ विकेट से भारतीय टीम को मिली थी हार इंग्लैंड ने हेडिंग्ले मैदान पर खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच में भारत को आठ विकेट से हरा दिया था. पहले गेंद और फिर बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड ने भारत को पस्त कर ये वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. इसी साथ भारत की लगातार सीरीज जीतने के क्रम पर फुल स्टॉप लग गया है. इंग्लैंड की कसी हुई गेंदबाजी के कारण भारतीय टीम आठ विकेट के नुकसान पर 256 रन ही बना सकी. इंग्लैंड ने यह लक्ष्य 44.3 ओवरों में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया. तीन मैचों की सीरीज इस मैच से पहले 1-1 की बराबरी पर थी. तीसरा मैच निर्णायक था जहां मेजबान ने भारत को एकतरफा तरीके से मात दे टी-20 सीरीज में मिली हार का हिसाब बराबर किया. एक तरफ टी-20 सीरीज जहां भारत के नाम रही तो वहीं वनडे में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. अब देखना होगा की टेस्ट में कौन सी टीम बेस्ट साबित होती है. क्योंकि एक तरफ इंग्लैंड जहां अपने घर पर खेल रही है तो वहीं भारतीय टीम के पास युवाओं की फौज है जो किसी भी बड़ी टीम में सेंध लगाने की हिम्मत रखती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? WI के खिलाफ होगा करो या मरो का मैच
बेंगलुरु में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? WI के खिलाफ होगा करो या मरो का मैच
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
सबसे ज्यादा वाइड और नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज, अर्शदीप सिंह टॉप पर; देखें लिस्ट
सबसे ज्यादा वाइड और नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज, अर्शदीप सिंह टॉप पर

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget