एक्सप्लोरर

Asian Champions Trophy: भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 4-3 से हराया, ब्रॉन्ज मेडल पर किया कब्जा

भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में ब्रॉन्ज मेडल जीता.

Hockey, Asian Champions Trophy India won Bronze Medal: भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है. ढाका में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पाक को 4-3 से हराया. इस मुकाबले में भारत ने शुरुआत से ही अटैकिंग गेम खेला और पहला क्वार्टर खत्म होने तक एक गोल कर दिया. हालांकि पाकिस्तान ने भी इस क्वार्टर में एक गोल करके एक-एक की बराबरी कर ली. इसके बाद पाकिस्तान ने फिर से एक गोल किया और बढ़त बना ली. इसके जवाब में भारत ने कुछ ही समय के अंतराल पर दो गोल दाग दिए. टीम इंडिया ने 4-2 की बढ़त बना ली. इसके बाद पाकिस्तान ने एक गोल और करके अपने खाते में कुल तीन गोल जोड़े. हालांकि मैच टाइम खत्म होने तक वह तीन गोल ही कर सका. लिहाजा उसे हार का सामना करना पड़ा.

टीम इंडिया के लिए हरमनप्रीत सिंह, सुमित, वरुण और आकाशदीप ने एक-एक गोल किए. वहीं पाकिस्तान के लिए अफराज ने 10वें मिनट में, अब्दुला राणा ने 33वें मिनट में और नदीम ने 57वें मिनट में गोल किया. इस मुकाबले के लिए भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया. प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद मनप्रीत सिंह ने कहा कि वे जब भी मैदान पर उतरते हैं तब अपना 100 प्रतिशत देना चाहते हैं. गौरतलब है कि टीम इंडिया की इस जीत पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयन ने खिलाड़ियों को कू के जरिए बधाई दी है.

Asian Champions Trophy: भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 4-3 से हराया, ब्रॉन्ज मेडल पर किया कब्जा

बता दें कि इस मुकाबले से पहले जापान के खिलाफ भारत को हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि इस हार का टीम इंडिया पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ा और उसने पाकिस्तान पर शानदार जीत हासिल की. इस टूर्नामेंट में भारत ने पाकिस्तान को दूसरी बार हराया है. इससे पहले 17 दिसंबर को खेले गए मैच में पाकिस्तान को भारत ने 3-1 हराया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget