एक्सप्लोरर

IND vs AUS Hockey: भारत ने रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराया, 4-3 से दर्ज की शानदार जीत

IND vs AUS Hockey: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को सीरीज के तीसरे हॉकी मैच में 4-3 से हरा दिया. टीम इंडिया ने इस जीत के साथ ही सीरीज में शानदार वापसी की.

IND vs AUS Hockey Harmanpreet Singh: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच हॉकी टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को रोमांचक तरीके से हराया. मुकाबले में भारत ने 4-3 से जीत दर्ज की. इससे पहले उसे लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज जीत की उम्मीद को बरकरार रखा है. भारत के लिए मनप्रीत सिंह, अभिषेक, आकाशदीप सिंह और शमशेर सिंह ने एक-एक गोल किए. जबकि ऑस्ट्रेलिया के लिए वेल्च जैक, जलवेस्की एरन और नाथन ने एक-एक गोल किया.  

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने शुरुआत से ही अटैकिंग गेम खेला. भारत ने 12वें मिनट में पहला गोल कर दिया. टीम इंडिया मनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोल किया. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने मैच में वापसी की कोशिश की और टीम 25वें मिनट में गोल करने में सफल रही. ऑस्ट्रेलिया के लिए वेल्च जैक ने गोल दाग दिया. इसके बाद 32वें मिनट में फिर से गोलकर ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से बढ़त बना ली. भारत के लिए यह चुनौतीपूर्ण रहा. इसके बाद मुकाबला रोमांचक होता चला गया. भारत के लिए 47वें मिनट में अभिषेक ने गोल कर दिया. इस तरह दोनों ही टीमें 2-2 की बराबरी पर पहुंच गई.

टीम इंडिया के लिए दोनों ही हाफ अच्छे रहे. भारत के लिए शमशेर ने 57वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोल कर 3-2 से बढ़त बना ली. ऑस्ट्रेलिया ने इसके बाद गेम में वापसी करते हुए एक और गोल कर दिया. टीम के लिए नाथन ने 59वें मिनट में गोल किया और दोनों ही टीमें 3-3 की बराबरी पर पहुंच गई. इसके ठीक एक मिनट बाद भारत के लिए आकाशदीप सिंह ने गोल कर दिया. भारत को 60वें मिनट में गोल मिला और उसने इसे अंत तक बरकरार रखा. इस तरह भारत ने 4-3 से जीत दर्ज की.

भारत को शुरुआती दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन टीम ने ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर दी थी. ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के पहले मैच में 5-4 से जीत दर्ज की थी. इसके बाद उसने दूसरे मैच में 7-4 से जीत दर्ज की. अब भारत ने सीरीज में वापसी करते हुए 4-3 से मैच जीत लिया. अब सीरीज का चौथा मुकाबला 3 दिसंबर को और पांचवां मुकाबला 4 दिसंबर को खेला जाएगा. 

यह भी पढ़ें : World Cup 2023: विकेटकीपिंग से लेकर ओपनिंग तक सभी मामलों पर कन्फ्यूजन, 10 महीने में टीम इंडिया कैसे बनेगी चैंपियन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
5 कारण, आखिर रोहित शर्मा को संन्यास के लिए क्यों नहीं कर सकता कोई मजबूर?
5 कारण, आखिर रोहित शर्मा को संन्यास के लिए क्यों नहीं कर सकता कोई मजबूर?
बतौर गेंदबाज टेस्ट में केमार रोच का 'तिहरा शतक', केंसिंग्टन ओवल में किया जाएगा सम्मानित
बतौर गेंदबाज टेस्ट में केमार रोच का 'तिहरा शतक', केंसिंग्टन ओवल में किया जाएगा सम्मानित
इंग्लैंड सीरीज के बाद इन 5 खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज? एक तो खाता तक नहीं खोल सका
इंग्लैंड सीरीज के बाद इन 5 खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज? एक तो खाता तक नहीं खोल सका

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget