एक्सप्लोरर

IND vs WI : 3-0 से सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया

IND vs WI : रिषभ पंत का फॉर्म भारत के लिए चिंता का विषय है. पंत इस समय टीम के मुख्य विकेटकीपर हैं, लेकिन वह पहले दो मैचों में कोई कमाल नहीं कर पाए.

IND vs WI : वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की ट्वेंटी ट्वेंटी सीरीज के पहले दो मुकाबले जीतकर भारत सीरीज अपने नाम कर चुका है. सीरीज का तीसरा मैच मंगलवार यानी आज प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा और भारत का लक्ष्य इस सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने की होगा. इसी मैच से सही मायने में भारत के वेस्टइंडीज दौरे का आगाज होगा क्योंकि अभी तक खेले गए दोनों टी-20 मैच अमेरिका में आयोजित किए गए थे और अब भारतीय टीम कैरेबियाई धरती पर पहुंच चुकी है.

भारत ने इस टी-20 सीरीज में कई युवा खिलाड़ियों का चयन किया है, जिनमें से कुछ पहले दो मैचों में खेल चुके हैं. कोहली ने दूसरे मैच के बाद ऐसे संकेत दिए थे कि यह उनके लिए बेंच पर बैठे बाकी के खिलाड़ियों का अच्छा मौका है क्योंकि सीरीज पहले ही कब्जे में आ चुकी है.

इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

भारत तीसरे मैच में टीम में बदलाव करे इसकी संभावना काफी ज्यादा है. पहले दो मैचों में भारत ने नवदीप सैनी, वॉशिंगटन सुंदर, खलील अहमद, मनीष पांडे को मौका दिया था. दो युवा खिलाड़ी बेंच पर बैठे थे उनमें दीपक चहर, राहुल चहर, श्रेयस अय्यर के नाम शमिल हैं. कोहली अब इन तीनों में से किसे मौका देते हैं यह देखना दिलचस्प होगा. ऐसा भी हो सकता है कि कप्तान इन तीनों को आजमा लें.

बल्लेबाजी में भारत को काम करने की जरूरत होगी क्योंकि पहले मैच में टीम बिखर गई थी और दूसरे मैच में भी तभी मजबूत स्कोर कर पाई थी जब सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अर्धशतक जमाया था. विश्व कप में अंगूठे की चोट के कारम बाहर हुए शिखर धवन लय हासिल नहीं कर पाए हैं. दूसरे मैच में उन्होंने शुरुआत तो अच्छी की थी लेकिन अब वनडे सीरीज में जाने से पहले उन्हें एक अच्छी पारी की जरूरत होगी.

वहीं टीम प्रबंधन युवा ऋषभ पंत से निराश दिख रहा है. विश्व कप में मिला जुला प्रदर्शन करने के बाद पंत का लापरवाही वाला रवैया इस सीरीज में भी जारी है. पहले दो टी-20 मैचों में वह गैरजरूरी शॉट खेल आउट हुए जो उनकी अपरिपक्वता तो दर्शाता है. मनीष पांडे का बाहर बैठना तय लग रहा है. उनके स्थान पर अय्यर को टीम में जगह मिल सकती है.

भारत की गेंदबाजी अच्छी रही है. सैनी ने अपनी तेजी और सटीक लाइन लैंग्थ से सभी को प्रभावित किया है तो वहीं भुवनेश्वर कुमार का अनुभव भी काम आ रहा है. खलील कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं. स्पिन में सुंदर और क्रुणाल पांड्या बल्लेबाजों पर नकेल कसने में सफल रहे हैं.

लय में नहीं है मेजबान टीम

मेजबान टीम की अगर बात की जाए तो उसके सभी दिग्गज अपनी टीम के लिए छवि के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. पहले मैच में किसी तरह केरन पोलार्ड ने 49 रन बनाए थे तो वहीं दूसरे मैच में रोवमैन पावेल ने 54 रनों की पारी खेली थी.

इन दोनों को अगर छोड़ दिया जाए तो इविन लुइस, जॉन कैम्पवेल, शिमरन हेटमायेर कप्तान कार्लोस ब्रैथवेट का बल्ला शांत ही रहा है. अब जब विंडीज अपने घर लौटी है तो हो सकता है कि उसके बल्लेबाज अपने रूप में वापसी करें.

टीमें (संभावित) :

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), क्रूणाल पांड्या, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, दीपक चाहर, नवदीप सैनी.

वेस्टइंडीज : जॉन कैम्पबेल, इविन लेविस, शिमरोन हेटमायर, निकोलस पूरन, केरन पोलार्ड, रोवमैन पॉवेल, कार्लोस ब्रैथवेट (कप्तान), कीमो पॉल, सुनील नरेन, शेल्डन कोटरेल, ओशेन थॉमस, एंथनी ब्राम्बले, जेसन मोहम्मद, खारे पियरे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL की वजह से बुरी तरह बौखलाया पाकिस्तान, PCB चीफ मोहसिन नकवी की खुलेआम खिलाड़ियों को धमकी
IPL की वजह से बुरी तरह बौखलाया पाकिस्तान, PCB चीफ मोहसिन नकवी की खुलेआम खिलाड़ियों को धमकी
एक और इंटरनेशनल क्रिकेटर ने PSL कॉन्ट्रैक्ट को मारी लात, राजस्थान रॉयल्स में आने को तैयार
एक और इंटरनेशनल क्रिकेटर ने PSL कॉन्ट्रैक्ट को मारी लात, राजस्थान रॉयल्स में आने को तैयार
IPL के बीच 'चार्टर्ड फ्लाइट' से लंदन वापस लौट जाएंगे विराट कोहली? किंग ने खुद बताया वायरल पोस्ट का सच
IPL के बीच 'चार्टर्ड फ्लाइट' से लंदन वापस लौट जाएंगे विराट कोहली? किंग ने खुद बताया वायरल पोस्ट का सच
6,6,6,6,6,6..., अभिषेक शर्मा ने SRH के मैच में ठोक दिए 94 रन, 224 के स्ट्राइक रेट से मचाई तबाही
6,6,6,6,6,6..., अभिषेक शर्मा ने SRH के मैच में ठोक दिए 94 रन, 224 के स्ट्राइक रेट से मचाई तबाही

वीडियोज

Iran-Israel War: महायुद्ध का अगला चरण अब चलेगा एटम बम ? | Breaking News | Middle East | World War 3
Saas Bahu Aur Saazish: ध्रुव ने अपने ही जीजा जी राघव के साथ किया बुरा सुलूक | Jaane Anjaane
Ashish Chanchlani Interview: FUN ROAST, Harsh Beniwal को कहा CHOR
Dhurandhar The Revenge: आदित्य उप्पल ने बताया Dhurandhar का असली गेम, और Box Office Collection
Dhurandhar The Revenge: कहानी से ज्यादा विवाद में क्यों? जहूर मिस्त्री AKA Vivek Sinha ने बताया

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-US Iran War Live: 'अगर हमला किया तो...', ट्रंप के 48 घंटे के अल्टीमेटम के बाद ईरान की नई धमकी; ब्रिटेन ने होर्मुज में भेजी पनडुब्बी
Live: 'अगर हमला किया तो...', ट्रंप के अल्टीमेटम के बाद ईरान की नई धमकी; ब्रिटेन ने भेजी पनडुब्बी
सपा सरकार में गरीब महिलाओं को मिलेगी 40 हजार की पेंशन, अखिलेश यादव ने किया ऐलान
सपा सरकार में गरीब महिलाओं को मिलेगी 40 हजार की पेंशन, अखिलेश यादव ने किया ऐलान
पाकिस्तान के मुरीदके में लश्कर कमांडर की हत्या पर बड़ा खुलासा, जानें आतंकी ने पत्नी संग मिलकर क्यों उतारा मौत के घाट
PAK में लश्कर कमांडर की हत्या पर बड़ा खुलासा, जानें आतंकी ने पत्नी संग मिलकर क्यों उतारा मौत के घाट
होर्मुज स्ट्रेट पहुंची टॉमहॉक मिसाइलों से लैस ब्रिटिश पनडुब्बी, ट्रंप की धमकी के बीच कीर स्टार्मर का बड़ा फैसला
होर्मुज स्ट्रेट पहुंची टॉमहॉक मिसाइलों से लैस ब्रिटिश पनडुब्बी, ट्रंप की धमकी के बीच कीर स्टार्मर का बड़ा फैसला
'धुरंधर 2' के हमजा और यलीना का ल्यारी वाला बंगला किस शहर में है, नहीं जानते होंगे आप, देखें इनसाइड वीडियो
'धुरंधर 2' के हमजा- यलीना का ल्यारी वाला बंगला किस शहर में है, नहीं जानते तो देखें ये वीडियो
एक और इंटरनेशनल क्रिकेटर ने PSL कॉन्ट्रैक्ट को मारी लात, राजस्थान रॉयल्स में आने को तैयार
एक और इंटरनेशनल क्रिकेटर ने PSL कॉन्ट्रैक्ट को मारी लात, राजस्थान रॉयल्स में आने को तैयार
'अमेरिका दुनिया की एनर्जी मार्केट पर कब्जा...', ईरान से जंग के बीच रूस का बड़ा दावा, कहा- वो किसी भी हद तक...
'अमेरिका दुनिया की एनर्जी मार्केट पर कब्जा...', ईरान से जंग के बीच रूस का बड़ा दावा, कहा- वो...
High Blood Pressure In Cold Weather: मौसम ठंडा होते ही बढ़ गया हाई बीपी का खतरा? योग गुरु रामदेव के बताए ये 4 आसन दिलाएंगे राहत
मौसम ठंडा होते ही बढ़ गया हाई बीपी का खतरा? योग गुरु रामदेव के बताए ये 4 आसन दिलाएंगे राहत
Embed widget