एक्सप्लोरर

India vs West Indies : आज तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज से भिड़ेगी टीम इंडिया, चहल बना सकते हैं यह खास रिकॉर्ड

India vs West Indies : आज तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज से टीम इंडिया भिड़ेगी. फिलहाल दोनों टीमें सीरीज में एक-एक से बराबर है.

India vs West Indies :  भारत-विंडीज के बीच आज सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच खेला जाएगा. आज जो टीम जितेगी वह टी-20 सीरीज पर कब्जा कर लेगी. जहां टीम इंडिया हर हाल में मैच जीतने की कोशिश करेगी तो वहीं आज टीम इंडिया के फिरकी गेंदबाज युजवेंद्र चहल के लिए भी खास मैका होगा. आज चहल टी-20 में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.

दरअसल चहल साल 2019 में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. इस सीरीज में भी उन्होंने मात्र दो विकेट झटके हैं और 10 रन प्रति ओवर उनका गेंदबाजी औसत है. हालांकि अगर आज के मैच में युजवेंद्र चहल एक विकेट लेने में सफल होते हैं तो वह कीर्तिमान रच सकते हैं.

युजवेंद्र चहल इस मैच में एक विकेट चटकाते ही भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे. फिलाहल क्रिकेट के इस फॉर्मेट में यह रिकॉर्ड रविचंद्रन अश्विन के नाम है.

रविचंद्रन अश्विन ने 46 टी-20 मैचों में अबतक 52 विकेट झटके हैं. वहीं चहल ने मात्र 36 मैचों में इतने ही विकेट लिए हैं. तीसरे नंबर पर जसप्रीत बुमराह हैं. बुमराह ने 42 मैचों में 51 विकेट लिए हैं.

हालांकि चहल के नाम इस रिकॉर्ड के साथ एक और रिकॉर्ड जुड़ सकता है जो वह कभी नहीं चाहेंगे कि उनके साथ जुड़े. अगर आज के मैच में चहल की गेंद पर एक छक्का लगता है तो वह टी-20 में सबसे ज्यादा छक्का खाने वाले गेंदबाजों की सूचि में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन की बराबरी पर आ जाएंगे. शाकिब की गेंद पर फिलहाल 76 मैचों में 65 छक्के जड़े गए हैं, वहीं चहल के 36 मैचों में 64 छक्के लगे हैं.

ये भी पढ़ें आज एक और जासूसी सेटेलाइट RISAT-2BR1 लॉन्च करेगा ISRO, जानें इसकी खूबियां CAB पर बवाल: जावेद अख्तर-नसीरुद्दीन समेत 727 नामचीन हस्तियों ने चिट्ठी लिखकर जताया बिल का विरोध

धोनी के खेलने को लेकर किसी को भी सवाल नहीं उठाने चाहिए- रवि शास्त्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
दूसरे टेस्ट से पहले कोच गंभीर को चेतावनी, कुलदीप के सपोर्ट में दिया बयान
दूसरे टेस्ट से पहले कोच गंभीर को चेतावनी, कुलदीप के सपोर्ट में दिया बयान

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget