एक्सप्लोरर

INDvsSL: श्रीलंका पर जीत का सिलसिला कायम रखने उतरेंगे ‘विराट के वीर’

भारतीय टीम कल से शुरू हो रही तीन मैचों की श्रृंखला में श्रीलंका पर जीत का क्रम कायम रखने उतरेगी. जबकि श्रीलंकाई टीम पिछली शर्मनाक पराजयों को भुलाकर यहां टेस्ट श्रृंखला जीतने का लगभग नामुमकिन ख्वाब पूरा करने के इरादे से खेलेगी.

कोलकाता: भारतीय टीम कल से शुरू हो रही तीन मैचों की श्रृंखला में श्रीलंका पर जीत का क्रम कायम रखने उतरेगी. जबकि श्रीलंकाई टीम पिछली शर्मनाक पराजयों को भुलाकर यहां टेस्ट श्रृंखला जीतने का लगभग नामुमकिन ख्वाब पूरा करने के इरादे से खेलेगी. इस मैच पर वैसे बारिश की गाज गिरने की भी आशंका है क्योंकि मेजबान टीम बारिश के कारण सुबह अभ्यास नहीं कर सकी. भारत ने श्रीलंका को तीनों प्रारूपों में हराकर 9-0 से सूपड़ा साफ किया था. श्रीलंकाई टीम ने इसके बाद यूएई में पाकिस्तान को 2-0 से हराकर जीत की राह पर वापसी की. भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के दो महीने के दौरे की तैयारी के लिये इस श्रृंखला को पूरी संजीदगी से ले रही है. पांच जनवरी से शुरू हो रहे दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारत को तीन टेस्ट, छह वनडे और तीन टी20 मैच खेलने हैं. जुलाई अगस्त में टेस्ट श्रृंखला के बाद से भारत ने 13 वनडे और छह टी20 मैच खेले हैं लेकिन पांच दिनी प्रारूप में खुद को ढालना समस्या नहीं होगी क्योंकि अधिकांश खिलाड़ियों ने अपनी अपनी टीमों के लिये रणजी ट्राफी मैच खेले हैं. श्रीलंका ने 35 साल में 16 मैचों में से यहां एक भी नहीं जीता है. उसने भारत में पहला टेस्ट 1982 में खेला था. अनुभवहीन टीम को लेकर आये कप्तान दिनेश चांदीमल के लिये राह आसान नहीं होगी. उनका भरोसा एंजेलो मैथ्यूज और बायें हाथ के स्पिनर रंगाना हेराथ पर होगा जो 2009 में यहां दौरा करने वाली श्रीलंकाई टीम में भी थे. मौसम विभाग ने हालांकि 18 नवंबर तक बारिश की चेतावनी दी है. भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत है हालांकि चयन की कुछ दुविधायें सामने हैं.ईडन की हरी भरी पिच पर भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी तय है चूंकि तीन तेज गेंदबाजों और दो स्पिनरों को उतारा जा सकता है. भुवनेश्वर ने पिछली बार टेस्ट धर्मशाला में आस्ट्रेलिया के खिलाफ इस साल मार्च में खेला था. अभ्यास सत्रों के दौरान वह अच्छी लय में नजर आये. ईडन पर सितंबर 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले टेस्ट में उन्होंने पांच विकेट लिये थे. उनका साथ उमेश यादव और मोहम्मद शमी देंगे. स्पिनरों में भारत पल्लेकेले में तीसरे टेस्ट के दौरान उतारे गए संयोजन को ही दोहरा सकता है जब चाइनामैन कुलदीप यादव ने बायें हाथ के स्पिनर रविंद्र जडेजा के लिये जगह खाली की थी. कुलदीप ने न सिर्फ नेट्स पर गेंदबाजी का अभ्यास किया बल्कि बल्लेबाजी सत्र में भी भाग लिया. अब देखना यह है कि जडेजा को बाहर रखा जाता है या कुलदीप को. कलाई की चोट के कारण श्रीलंका दौरे से बाहर रहे मुरली विजय ने वापसी की है. कटक में ओडिशा के खिलाफ रणजी मैच में 140 रन बनाने वाले विजय फार्म में हैं लेकिन अभ्यास के दौरान वह ज्यादा सक्रिय नहीं दिखे. ऐसे संकेत है कि कोहली पारी का आगाज शिखर धवन और केएल राहुल से ही करा सकते हैं. श्रीलंका के खिलाफ दो शतक जमाने वाले चेतेश्वर पुजारा मध्यक्रम को मजबूती देते हैं. कप्तान कोहली भी बड़ी पारी खेलने को बेताब होंगे. अजिंक्य रहाणे ने भी श्रीलंका के खिलाफ एक शतक और एक अर्धशतक बनाया था. हार्दिक पंड्या की गैर मौजूदगी में आर अश्विन बल्लेबाजी में भी अहम भूमिका निभाना चाहेंगे. श्रीलंका को अगर भारत में टेस्ट जीतने का सपना पूरा करना है तो बल्लेबाजों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. सदीरा समरविक्रमा पारी का आगाज कर सकते हैं चूंकि कौशल सिल्वा टीम से बाहर हैं. सलामी बल्लेबाज दिमुथ करूणारत्ने ने पाकिस्तान के खिलाफ दुबई टेस्ट में 196 रन बनाये और वह इस लय को कायम रखना चाहेंगे. टीम प्रबंधन ने स्पष्ट कर दिया है कि सबसे सीनियर बल्लेबाज मैथ्यूज का गेंदबाजी में इस्तेमाल नही किया जायेगा यानी उन्हें रन बनाने होंगे. उन्होंने आखिरी शतक कोलंबो में अगस्त 2015 में भारत के खिलाफ बनाया था. गेंदबाजी में रंगाना हेराथ पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. चाइनामैन लक्षण संदाकन ने पल्लेकेले टेस्ट में भारत के खिलाफ पांच विकेट लिये थे. भारतीय हालात में हालांकि देखना होगा कि उन्हें मौका मिलता है या आफ स्पिनर दिलरूवान परेरा को. टीमें: भारत: विराट कोहली(कप्तान), अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, केएल राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, रोहित शर्मा, रिधिमान साहा, आर अश्विन, कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा श्रीलंका : दिनेश चांदीमल (कप्तान), लाहिरू तिरिमन्ने, दिमुथ करूणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, निरोशन डिकवेला, दिलरूवान परेरा, रंगाना हेराथ, सुरंगा लकमल, लाहिरू गामेगे, धनंजय डिसिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, लक्षण संदाकन, विश्वा फर्नाडो, दासुन शनाका, रोशन सिल्वा. मैच का समय: सुबह नौ बजे से.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अर्शदीप-अभिषेक के निशाने पर 2 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज तीसरे टी20 में रचेंगे इतिहास
अर्शदीप-अभिषेक के निशाने पर 2 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज तीसरे टी20 में रचेंगे इतिहास
IND vs NZ 3rd T20I Live Score: भारत बनाम न्यूजीलेंड तीसरा टी20 आज, कौन होगा टॉस का बॉस; पढ़ें लाइव अपडेट
LIVE: भारत बनाम न्यूजीलेंड तीसरा टी20 आज, कौन होगा टॉस का बॉस; पढ़ें लाइव अपडेट
बिना पैसा खर्च किए फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें कैसे
बिना पैसा खर्च किए फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें कैसे
आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर
आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget