एक्सप्लोरर

IND vs SA 1st ODI (प्रीव्यू): पहला ही मैच जीतकर दक्षिण अफ्रीका पर दबाव बनाना चाहेगी टीम इंडिया

दोनों टीमों के बीच कल पहला मैच धर्मशाला के मैदान पर खेला जाएगा. इससे पहले दोनों टीमें वनडे मुकाबले में वर्ल्ड कप 2019 में टकराई थी जहां टीम इंडिया को 6 विकेट से मात मिली थी.

नई दिल्ली: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कल से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरूआत हो रही है. पहला मैच कल 1:30 बजे से धर्मशाला में खेला जाएगा. इस बीच एक तरफ जहां दक्षिण अफ्रीका की टीम ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में 3-0 से मात देकर भारत आई है तो वहीं भारतीय टीम के लिए न्यूजीलैंड दौरा बेहद खराब रहा था. पहले जहां टीम को टी20 में 5-0 से जीत मिली तो वहीं इसके बाद वनडे में 0-3 से हार और फिर टेस्ट में 0-2 से हार. ऐसे में टीम इंडिया ये मैच जीतकर अपना खोया हुआ लय जरूर वापस पाना चाहेगी.

मेजबान भारत को इस सीरीज में अपने स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की कमी जरूर खलेगी. रोहित अभी भी काल्फ इंजरी से उभरने की कोशिश में जुटे हैं. रोहित को न्यूजीलैंड के साथ हुए टी-20 सीरीज के दौरान चोट लगी थी. रोहित के न होने से कप्तान विराट कोहली पर बल्लेबाजी में अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी, जो न्यूजीलैंड दौरे पर विफल रहे थे और कोहली की विफलता के कारण ही भारत को वनडे और टेस्ट में कीवी टीम के हाथों मात खानी पड़ी थी.

लोकेश राहुल और श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड दौरे पर बेहतरीन फॉर्म में थे. अब उनके पास इस सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने का मौका होगा. रोहित की गैर मौजूदगी में पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल में से कोई एक शिखर धवन के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं. धवन को ऑस्ट्रेलिया के साथ घर में खेली गई वनडे सीरीज के दौरान कंधे में चोट लगी थी. वह न्यूजीलैंड दौरे पर टीम का हिस्सा नहीं थे. धवन अब टी-20 विश्व कप से पहले शानदार प्रदर्शन करके टीम में अपनी जगह मजबूत करना चाहेंगे.

वहीं, हार्दिक पांड्या और भुवनेश्वर कुमार भी काफी लंबे समय बाद टीम में वापसी कर रहे हैं. हार्दिक को लोवर बैक में दर्द के कारण टीम से हटना पड़ा था. पांच महीने तक मैदान से दूर रहने के बाद हार्दिक सर्जरी के माध्यम से पूरी तरह फिट हुए. दूसरी तरफ, दक्षिण अफ्रीकी टीम आस्ट्रेलिया का सूपड़ा साफ करने के बाद ज्यादा उत्साहित नजर आ रही है. टीम के पास जानेमन मलान, हेनरिक क्लासेन और जॉन जॉन स्मटस के रूप में ऐसे बल्लेबाज हैं, जो आस्ट्रेलिया के बड़े स्कोर कर चुके हैं.

गेंदबाजी में उनको कगिसो रबाडा की कमी खलेगी. ऐसे में टीम लुंगी एनगिदी और एनरिक नॉर्जे पर निर्भर रहेगी. भारत ने धर्मशाला में अब तक चार वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उसने दो जीते और दो हारे हैं. धर्मशाला में तेज पिच है और इससे यहां ज्यादा स्कोर बनने की संभावना है.

टीमें :

भारत : शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, मनीष पांडेय, श्रेयष अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, शुभमन गिल.

दक्षिण अफ्रीका : क्विंटन डी कॉक (कप्तान), टेम्बा बवुमा, रासी वैन डेर डूसेन, फाफ डु प्लेसिस, काइल वेरिएने, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, जॉन-जॉन स्मटस, एंडिले फेहलुकवायो, लुंगी एनगिदी, लुथो सिपामला, ब्यूरेन हेंड्रिक्स, एनरिक नॉर्जे, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
IND vs WI 5th T20I Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
IND vs WI 5th T20: बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget