एक्सप्लोरर

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आज टीम इंडिया का पहला टेस्ट मैच, रोहित करेंगे ओपनिंग, पंत की जगह लेंगे रिद्धिमान साहा

India vs South Africa 1st Test: आज से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट खेला जाएगा. इस मैच में ऋषभ पंत की जगह टीम में रिद्धिमान साहा को मौका मिला है.

India vs South Africa 1st Test: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला आज से शुरू हो रही है.सीमित ओवरों के क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा आज पहले टेस्ट में सलामी बल्लेबाज के रूप में नई पारी की शुरुआत करेंगे. वहीं ऋषभ पंत इस मुकाबले का हिस्सा नहीं होंगे. पंत की जगह रिद्धिमान साहा को टीम में मौका मिला है.

वहीं गेंदबाजी की बात करें तो अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इस मैच में खेलेंगे. पिछले साल दिसंबर में एडिलेड टेस्ट में जीत के दौरान चोटिल होने के बाद से अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है. भारत इस मैच में दो तेज गेंदबाजों और इतने ही स्पिनरों के साथ उतर सकता है. अगर विकेट से टर्न मिलता है तो हनुमा विहारी तीसरे स्पिनर की भूमिका निभा सकते हैं.

जसप्रीत बुमराह का बाहर होना भारत के लिए बड़ा झटका है लेकिन इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी की जोड़ी उनकी गैरमौजूदगी में भी पूरी तरह से सक्षम है. वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम एकादश में रविंद्र जडेजा के रूप में एकमात्र स्पिनर को टीम में जगह मिली थी और यहां उन्हें अश्विन का साथ मिलेगा.

दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत दौरे पर कुछ नए खिलाड़ियों को साथ आई है और उसके खिलाफ मेजबान टीम को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. कागिसो रबादा, वर्नन फिलेंडर और लुंगी एनगिडी की तेज गेंदबाजी तिकड़ी भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकती है. विशेषकर मैच के पांचों दिन बादल छाए रहने और बारिश की भविष्यवाणी के कारण साउथ अफ्रीका के गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों के लिए परेशानी पैदा कर सकते हैं.

भारत घरेलू सरजमीं पर रिकार्ड लगातार 11वीं टेस्ट श्रृंखला जीतने के इरादे से उतरेगा और उसे दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजी आक्रमण से बचना होगा. मैच सुबह 9.30 बजे शुरू होगा.

यह भी पढ़ें जानिए- क्या है प्लास्टिक का इतिहास. कैसे लियो बैकेलैंड बने इसके जनक हरियाणा चुनाव: पांच साल में दो गुनी हुई सीएम खट्टर की संपत्ति, कुल 1 करोड़ 27 लाख 985 के हैं मालिक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन
दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
BCCI ने 4 खिलाड़ियों को किया 'इग्नोर', अब तो करियर खत्म समझो
BCCI ने 4 खिलाड़ियों को किया 'इग्नोर', अब तो करियर खत्म समझो

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget