एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान नहीं खेलता टीम इंडिया के खिलाफ नॉकआउट मैच तो किसे होगा फायदा, वॉकओवर मिलेगा या नहीं, जानिए नियम

पाकिस्तान सरकार के फैसले के मुताबिक, 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाला भारत-पाकिस्तान ग्रुप मैच नहीं खेला जाएगा. इसका सीधा मतलब है कि भारत को वॉकओवर के जरिए दो अंक मिल जाएंगे.

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत-पाकिस्तान क्रिकेट को लेकर एक बार फिर बड़ा सस्पेंस खड़ा हो गया है. टूर्नामेंट 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में खेला जाना है और पाकिस्तान को इसमें हिस्सा लेने की आधिकारिक मंजूरी मिल चुकी है. हालांकि इस मंजूरी के साथ एक ऐसा फैसला जुड़ा है, जिसने क्रिकेट जगत को चौंका दिया है. पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ होने वाले ग्रुप स्टेज मैच से दूरी बनाने का ऐलान कर दिया है.

बिना खेले भारत को मिलेंगे दो अंक

पाकिस्तान सरकार के फैसले के मुताबिक, 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाला भारत-पाकिस्तान ग्रुप मैच नहीं खेला जाएगा. इसका सीधा मतलब है कि भारत को वॉकओवर के जरिए दो अंक मिल जाएंगे. टी20 जैसे छोटे टूर्नामेंट में ये दो अंक बेहद अहम माने जाते हैं. वहीं पाकिस्तान के लिए यह फैसला आगे की राह को और मुश्किल बना सकता है.

क्यों लिया गया ये बड़ा फैसला?

इस पूरे विवाद की जड़ सुरक्षा और राजनीतिक सहमति से जुड़ी है. इससे पहले बांग्लादेश को लेकर हुए विवाद के बाद पाकिस्तान ने आईसीसी पर दोहरे मापदंड के आरोप लगाए और फिर ये फैसला लिया.

बीते साल हुए समझौते में भारत और पाकिस्तान के बीच यह सहमति बनी थी कि आईसीसी टूर्नामेंट के दौरान दोनों टीमें सुरक्षा और राजनीतिक संवेदनशीलता को देखते हुए एक-दूसरे के देश का दौरा नहीं करेंगी और मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर होंगे. इसी संदर्भ में पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बीच हुई बैठक हुई और यह फैसला लिया गया कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ नॉकआउट मैच नहीं खेलेगी.

पाकिस्तान के लिए आगे का रास्ता बेहद कठिन

ग्रुप स्टेज में भारत के खिलाफ मैच न खेलने का असर पाकिस्तान की क्वालिफिकेशन की उम्मीदों पर भी पड़ेगा. ग्रुप से सिर्फ टॉप तीन टीमें आगे जाएंगी. ऐसे में पाकिस्तान को अमेरिका, नीदरलैंड और नामीबिया के खिलाफ अपने सभी मुकाबले जीतने होंगे. सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि नेट रन रेट भी उनके लिए बड़ी चुनौती बनेगा. बारिश या किसी भी एक खराब प्रदर्शन से उनका खेल बिगड़ सकता है.

नॉकआउट में टकराव हुआ तो क्या होगा?

सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर भारत और पाकिस्तान नॉकआउट मुकाबलों में आमने-सामने आ गए तो क्या होगा? इस पर अभी तक पीसीबी या आईसीसी की तरफ से कोई साफ जवाब नहीं आया है. सेमीफाइनल या फाइनल में भारत-पाकिस्तान मुकाबला आईसीसी के लिए सबसे बड़ा आकर्षण होता है. ऐसे मैच से करोड़ों की ब्रॉडकास्टिंग कमाई जुड़ी होती है.

अगर पाकिस्तान नॉकआउट में भी मैच खेलने से इनकार करता है, तो यह सिर्फ एक टीम का फैसला नहीं रहेगा, बल्कि टूर्नामेंट की साख और आईसीसी की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े हो जाएंगे. साफ है कि भारत-पाकिस्तान मुकाबले की असली तस्वीर अभी सामने आना बाकी है, और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और बड़ा रूप ले सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी मोहम्मद आमिर ने फिर मार दिया ताना, अभिषेक शर्मा पर दिया भड़काऊ बयान, जानें क्या कहा
पाकिस्तानी मोहम्मद आमिर ने फिर मार दिया ताना, अभिषेक शर्मा पर दिया भड़काऊ बयान
सेमीफाइनल में टीम इंडिया से हारने पर क्या बोले कप्तान हैरी ब्रूक? हैरान करने वाला बयान आया सामने
सेमीफाइनल में टीम इंडिया से हारने पर क्या बोले कप्तान हैरी ब्रूक? हैरान करने वाला बयान आया सामने
टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे महंगे स्पेल, इस दिग्गज का नाम भी इस शर्मनाक लिस्ट में शामिल
टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे महंगे स्पेल, इस दिग्गज का नाम भी इस शर्मनाक लिस्ट में शामिल
ICC टूर्नामेंट्स के फाइनल में भारत-न्यूजीलैंड कितने बार आए आमने-सामने, जानें कैसा है रिकॉर्ड?
ICC टूर्नामेंट्स के फाइनल में भारत-न्यूजीलैंड कितने बार आए आमने-सामने, जानें कैसा है रिकॉर्ड?
Advertisement

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, मिडिल ईस्ट में जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
UPSC रिजल्ट: BJP नेता के बेटे ने किया कमाल, ऑल इंडिया में लाया 3rd रैंक
UPSC रिजल्ट: BJP नेता के बेटे ने किया कमाल, ऑल इंडिया में लाया 3rd रैंक
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
पाकिस्तानी मोहम्मद आमिर ने फिर मार दिया ताना, अभिषेक शर्मा पर दिया भड़काऊ बयान, जानें क्या कहा
पाकिस्तानी मोहम्मद आमिर ने फिर मार दिया ताना, अभिषेक शर्मा पर दिया भड़काऊ बयान
'कर्नाटक में बच्चे इस्तेमाल नहीं करेंगे सोशल मीडिया', सिद्धरमैया सरकार का बड़ा फैसला
'कर्नाटक में बच्चे इस्तेमाल नहीं करेंगे सोशल मीडिया', सिद्धरमैया सरकार का बड़ा फैसला
सड़क पर बैठी गाय पर चढ़ा दी Breeza, वीडियो देख खौलने लगेगा आपका भी खून
सड़क पर बैठी गाय पर चढ़ा दी Breeza, वीडियो देख खौलने लगेगा आपका भी खून
Alcohol And Erectile Dysfunction: क्या शराब पीने से बेहतर होती है बेडरूम परफॉर्मेंस? एक्सपर्ट से समझें पूरा टेक्निकल लोचा
क्या शराब पीने से बेहतर होती है बेडरूम परफॉर्मेंस? एक्सपर्ट से समझें पूरा टेक्निकल लोचा
Embed widget