एक्सप्लोरर

ENGvIND: तीसरे वनडे में 8 विकेट से हारा भारत, लगातार सीरीज जीतने पर लगा फुल स्टॉप

भारत को लगातार नौ सीरीज जीतने के बाद वनडे में किसी द्विपक्षीय सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है. इससे पहले भारत को आस्ट्रेलिया में 2015-16 आस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-4 से हार मिली थी. वहीं विराट कोहली की कप्तानी में भारत को मिली यह पहली सीरीज हार है.

लीड्स: इंग्लैंड ने हेडिंग्ले मैदान पर खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच में इंग्लैंड ने भारत को आठ विकेट से हरा दिया है. पहले गेंद और फिर बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड ने भारत को पस्त कर ये वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. इसी साथ भारत की लगातार सीरीज जीतने के क्रम पर फुल स्टॉप लग गया है. इंग्लैंड की कसी हुई गेंदबाजी के कारण भारतीय टीम आठ विकेट के नुकसान पर 256 रन ही बना सकी. इंग्लैंड ने यह लक्ष्य 44.3 ओवरों में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया. तीन मैचों की सीरीज इस मैच से पहले 1-1 की बराबरी पर थी. तीसरा मैच निर्णायक था जहां मेजबान ने भारत को एकतरफा तरीके से मात दे टी-20 सीरीज में मिली हार का हिसाब बराबर किया.

विराट कोहली की कप्तानी में भारत की पहली सीरीज हार

भारत को लगातार नौ सीरीज जीतने के बाद वनडे में किसी द्विपक्षीय सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है. इससे पहले भारत को आस्ट्रेलिया में 2015-16 आस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-4 से हार मिली थी. वहीं विराट कोहली की कप्तानी में भारत को मिली यह पहली सीरीज हार है. इग्लैंड के लिए जोए रूट ने नाबाद 100 और कप्तान इयोन मोर्गन ने नाबाद 88 रनों की पारियां खेलीं. इंग्लैंड ने अपने घर में लगातार सातवीं वनडे सीरीज जीती है. मोर्गन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और उनके गेंदबाजों ने कप्तान के फैसले को सही साबित किया. उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर नहीं खेलने दिया.

कप्तान कोहली ने खेली 71 रनों की पारी

भारत के लिए इस अहम मैच में सिर्फ कप्तान कोहली ही अपने बल्ले को चमका सके. उन्होंने 72 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 71 रनों की पारी खेली. शिखर धवन (44) और महेंद्र सिंह धोनी (42) ने उपयोगी पारियां खेलीं, लेकिन अंत में भुवनेश्वर कुमार (21) और शार्दूल ठाकुर (नाबाद 22) के बीच अंत में आठवें विकेट के लिए हुई 35 रनों की साझेदारी भारत को सम्मानजनक स्कोर प्रदान करने में सफल रही.

आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम को जीत के दरवाजे तक पहुंचने में कोई परेशानी नहीं आई. जेम्स विंसे (27) और जॉनी बेयर्सटो (30) ने उसे सधी हुई शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़े. ठाकुर ने सुरेश रैना के हाथों बेयर्सटो को कैच करा भारत को पहली सफलता दिलाई. 74 के कुल स्कोर पर इंग्लैंड ने अपना दूसरा विकेट विंसे के रूप में खोया जो रन आउट हुए.

तीसरे विकेट के लिए इंग्लैंड ने की 186 रनों की साझेदारी

इसके बाद कप्तान और रूट ने कोई और विकेट नहीं गिरने दिया. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 186 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिलाई. मोर्गन ने अपनी नाबाद पारी में 108 गेंदें खेलीं और नौ चौकों के अलावा एक छक्का लगाया. वहीं रूट ने 120 गेंदों का सामना किया. उनकी नाबाद पारी में 10 चौके लगाए. यह रूट का 13वां वनडे शतक है. उन्होंने दूसरे वनडे में भी 113 रनों की पारी खेली थी.

इससे पहले, कोहली ने सलामी बल्लेबाज धवन के साथ दूसरे विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी की. धवन को इस मैच में अपने सलामी जोड़ीदार रोहित शर्मा (2) का साथ नहीं मिल सका जो छठे ओवर की चौथी गेंद पर डेविड विले की गेंद पर आउट हो गए. शुरुआत में रोहित और धवन दोनों मार्क वुड और विले की स्विंग लेती गेंदों पर संघर्ष कर रहे थे. नतीजन रनगति काफी धीमी थी.

कार्तिक ने बनाए 22 गेंदों में 21 रन 

धवन को जब कोहली का साथ मिला तो रनगति पटरी पर आनी शुरू हुई. हालांकि यह जोड़ी टीम के बड़े स्कोर की नींव रख पाती तभी बेन स्टोक्स ने धवन को रन आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया. धवन 84 के कुल स्कोर पर आउट हुए. कोहली ने इस मैच में लोकेश राहुल के स्थान पर दिनेश कार्तिक को टीम में जगह दी. कार्तिक ने शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके. 22 गेंदों में 21 रन बनाने वाले कार्तिक 125 के कुल स्कोर पर लेग स्पिनर आदिल राशिद की गेंद पर बोल्ड हो गए.

राशिद ने ही 156 के कुल स्कोर पर कोहली को बोल्ड कर भारत को बड़ा झटका दिया. अब जिम्मेदारी टीम के दो सबसे अनुभवी बल्लेबाजों और ऐसी विषण परिस्थतियो में कई बार टीम को बाहर निकालने वाले सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोन पर थी. रैना विफल रहे और रन ही बना कर राशिद का तीसरा शिकार बने.

इंग्लैंड के लिए राशिद और विले ने तीन-तीन विकेट लिए

दूसरे छोर पर धोनी थे उन्हें साथ की जरूरत थी. हार्दिक पांड्या ने उम्मीद जगाई लेकिन वुड के बेहतरीन गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेट के पीछे जोस बटलर के हाथों में जा समाई. वह 21 गेंदों में 21 रन ही बना सके जिसमें दो चौके शामिल थे. पांड्या के बाद धोनी विले का शिकार होकर पवेलियन लौट लिए. अर्धशतक से आठ रन दूर रहने वाले पूर्व कप्तान ने 66 गेंदों की पारी में चार चौके लगाए. अंत में भुवनेश्वर और ठाकुर ने टीम को बचाया. भुवनेश्वर आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर विले का शिकार बने. इंग्लैंड के लिए राशिद और विले ने तीन-तीन विकेट लिए. वुड को एक सफलता मिली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? WI के खिलाफ होगा करो या मरो का मैच
बेंगलुरु में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? WI के खिलाफ होगा करो या मरो का मैच
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
सबसे ज्यादा वाइड और नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज, अर्शदीप सिंह टॉप पर; देखें लिस्ट
सबसे ज्यादा वाइड और नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज, अर्शदीप सिंह टॉप पर

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget