एक्सप्लोरर

India vs England, 1st Test: पहले टेस्ट में यह हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन, पढ़ें मैच प्रीव्यू

चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में भारत का शानदार रिकॉर्ड रहा है. पिछले 22 सालों से टीम इंडिया यहां अजेय रही है.

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच कल (शुक्रवार) से चेपॉक में चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट खेला जाएगा. सुबह 09:30 पर टॉस होगा. चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में भारत का शानदार रिकॉर्ड रहा है. पिछले 22 सालों से टीम इंडिया यहां अजेय रही है. हालांकि, इस बार इंग्लिश टीम भारत को कड़ी चुनौती दे सकती है.

1999 में टीम इंडिया को चेपॉक में मिली थी हार

भारतीय टीम को आखिरी बार 1999 में चेन्नई के चेपॉक मैदान पर हार का सामना करना पड़ा था. पाकिस्तान की टीम ने बेहद ही कड़े मुकाबले में इंडिया को 12 रन से हराया था. इस मैच के बाद से इंडिया ने चेन्नई में 8 मुकाबले खेले हैं जिनमें से पांच में उस जीत मिली है जबकि तीन मैच ड्रॉ रहे हैं.

पहले टेस्ट में यह हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

चेपक स्टेडियम की पिच को देखते हुए टीम इंडिया पहले टेस्ट में तीन स्पिनर्स को अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकता है. आर अश्विन के साथ-साथ वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव भारतीय टीम का हिस्सा हो सकते हैं. वहीं अनुभवी इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह तेज गेंदबाजी आक्रामण की अगुवाई कर सकते हैं. इसके अलावा रोहित शर्मा और शुभमन गिल पारी की शुरुआत करेंगे. वहीं चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे मिडिल ऑर्डर संभालेंगे. विकेटकीपिंग का जिम्मा 'गाबा' के हीरो ऋषभ पंत को मिल सकता है.

भारत की संभावित टीम- रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, आर अश्विन, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह.

इन 11 खिलाड़ियों को इंग्लैंड टीम में मिल सकती है जगह

इंग्लैंड के लिए पहले टेस्ट में रोरी बर्न्स और डोमनिक सिब्ले पारी की शुरुआत कर सकते हैं. इसके बाद डेनियल लॉरेन्स या ओली पोप तीन नंबर पर बल्लेबाज़ी कर सकते हैं. ये तीनों खिलाड़ी पहली बार भारत दौरे पर आए हैं. हालांकि, इसके बाद मिडिल ऑर्डर अनुभव से लैस रहेगा. जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर और मोईन अली मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाज़ी करेंगे. इंग्लिश टीम तीन तेज गेंदबाजों के साथ चेपॉक में उतर सकती है. स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन और जोफ्रा आर्चर तेज गेंदबाजी विभाग संभाल सकते हैं.

इंग्लैंड की संभावित टीम- रोरी बर्न्स, डोमनिक सिब्ले, जो रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), ओली पोप, मोईन अली, जैक लीच, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन और जोफ्रा आर्चर.

यह भी पढ़ें- 

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ भारत में अपना पहला टेस्ट खेलेंगे जसप्रीत बुमराह, पूर्व क्रिकेटर ने दी ये सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुर्तगाल के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने डेब्यू पर मचाया तहलका
पुर्तगाल के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने डेब्यू पर मचाया तहलका
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget