एक्सप्लोरर

ENGvIND 1ST ODI: भारत ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया, रोहित और कुलदीप बने हीरो

भारत ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है. रोहित ने अपनी नाबाद पारी में 114 गेंदें खेली और 15 चौके और चार छक्के लगाए.

नॉटिंघम: इंग्लैंड क्रिकेट टीम गुरुवार को अपने घर में कुलदीप यादव (10-25-6), रोहित शर्मा (नाबाद 137) और कप्तान विराट कोहली (75) की भारतीय तिगड़ी के आगे पस्त हो गई. इस तिगड़ी ने इंग्लैंड को ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले गए पहले वनडे मैच में आठ विकेट से हार पर मजबूर कर दिया.  इसी के साथ भारत ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है.

शिखर धवन ने बनाए शानदार 40 रन

कुलदीप की फिरकी में फंसने के बाद इंग्लैंड ने 49.5 ओवरों में सभी विकेट खोकर 268 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया था. भारत ने रोहित और कोहली के बीच दूसरे विकेट के लिए हुई 167 रनों की साझेदारी के दम पर इस लक्ष्य को 40.1 ओवरों में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया. कोहली और रोहित के बीच यह साझेदारी तब आई जब भारत ने आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर 59 के कुल स्कोर पर शिखर धवन (40) का विकेट खो दिया था. धवन को मोइन अली ने आदिल राशिद के हाथों कैच कराया.

रोहित ने खेली नाबाद 137 रनों की पारी

राशिद ने ही 33वें ओवर की आखिरी गेंद पर कोहली को 226 के कुल स्कोर पर जोस बटलर के हाथों स्टम्प करा भारत को दूसरा झटका दिया. हालांकि यहां कप्तान ने उप-कप्तान के साथ मिलकर भारत की जीत तय कर दी थी. कोहली ने अपनी पारी में 82 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके लगाए. इसके बाद रोहित ने लोकेश राहुल के साथ तीसरे विकेट के लिए 43 रन जोड़ भारत को जीत दिलाई.  रोहित ने अपनी नाबाद पारी में 114 गेंदें खेली और 15 चौके और चार छक्के लगाए. राहुल ने 18 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद नौ रन बनाए.

ENGvIND 1ST ODI: भारत ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया, रोहित और कुलदीप बने हीरो कुलदीप ने लिए 6 विकेट

इससे पहले चाइनामैन कुलदीप ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते इंग्लैंड को बड़ा स्कोर बनाने से महरूम रखा. इंग्लिश टीम हालांकि जोस बटलर (53), बेन स्टोक्स (50) और अंत में मोइन अली (24) तथा आदिल राशिद (22) के दम पर सम्मानजनक स्कोर खड़ा करने में सफल रही.  मेजबान टीम को जेसन रॉय और जॉनी बयेर्सटो ने अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए स्कोर बोर्ड पर 73 रन टांग दिए. दोनों ने 38-38 रन बनाए. लग रहा था कि इंग्लैंड अच्छे स्कोर तक पहुंचेगी लेकिन कुलदीप ने जेसन को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई.

कुलदीप ने ही दिलाई टीम को पहली सफलता

यहां से कुलदीप ने एक बार फिर इंग्लैंड के मध्य क्रम को कमजोर कर दिया. उन्होंने अपना अगला शिकार 81 के कुल स्कोर पर जोए रूट (3) को बनाया. एक रन बाद बेयर्सटो भी कुलदीप की फिरकी में फंस गए.  अब बारी चहल की थी. उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन (19) को सुरेश रैना के हाथों आउट कर मेजबान टीम का स्कोर 105 रन पर चार विकेट कर दिया.  यहां से स्टोक्स और बटलर ने टीम को संभाला. इन दोनों ने कुलदीप और चहल की जोड़ी को संयम के साथ बिना किसी जोखिम लिए खेला और पांचवें विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी की. लेकिन एक बार फिर कुलदीप भारत को सफलता दिलाने में कामयाब रहे.

इस बार निशाना बटलर बने. कुलदीप की गेंद लेग स्टम्प के बाहर जाते हुए बटलर के बल्ले का किनारा लेकर महेंद्र सिंह धोनी के दस्तानों में गई. बटलर ने 51 गेंदों का सामना किया और पांच गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया. इस बीच स्टोक्स ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था लेकिन इसके बाद वो अपने खाते में इजाफा नहीं कर सके.  कुलदीप की गेंद पर उन्होंने रिवर्स स्वीप खेला लेकिन सिर्धाथ कौल ने गली पर डाइव मार शानदार कैच लपक स्टोक्स की पारी का अंत किया. स्टोक्स ने 103 गेंदें खेलीं और सिर्फ दो चौके लगाए.

 उमेश ने दो विकेट लिए, चहल को एक सफलता मिली

कुलदीप ने डेविड विले (1) को 216 के कुल स्कोर पर आउट कर अपने छह विकेट पूरे किए.  इंग्लैंड की उम्मीदें मोइन से थी जिन्होंने कुछ हद तक अपनी टीम को सही साबित किया. वो हालांकि उमेश यादव की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में विराट कोहली के हाथों लपके गए. राशिद भी उमेश की गेंद पर इसी तरह हार्दिक पांड्या के हाथों में कैच दे बैठे.  कुलदीप के अलावा उमेश ने दो विकेट लिए जबकि चहल को एक सफलता मिली. अपना पहला वनडे मैच खेल रहे तेज गेंदबाज सिद्धार्थ काफी महंगे साबित हुए. वो 10 ओवरों में 62 रन देने के बाद भी विकेट नहीं ले पाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जय शाह के दिखाए रास्ते पर चल रहा BCCI, 2050 तक का ब्लूप्रिन्ट तैयार
जय शाह के दिखाए रास्ते पर चल रहा BCCI, 2050 तक का ब्लूप्रिन्ट तैयार
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
Watch: बॉक्सर नरेंदर ने सुनाया मजेदार किस्सा, PM मोदी ने लगाए ठहाके; वीडियो वायरल
बॉक्सर नरेंदर ने सुनाया मजेदार किस्सा, PM मोदी ने लगाए ठहाके; वीडियो वायरल
एमएस धोनी के 7 अटूट रिकॉर्ड, जिनका टूट पाना लगभग असंभव
एमएस धोनी के 7 अटूट रिकॉर्ड, जिनका टूट पाना लगभग असंभव

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget