एक्सप्लोरर

भारत Vs ऑस्ट्रेलिया: दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया का एलान, अश्विन, रोहित शर्मा टीम से बाहर, ये खिलाड़ी हुए शामिल

अश्विन को पेट के बायं हिस्से में खिचांव की शिकायत है जबकि रोहित शर्मा फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे और उन्हें बैक में चोट लगी है. अश्विन और रोहित की जगह टीम में ऑल राउंडर हनुमा विहारी और तेज़ गेंदबाज़ उमेश यादव और रविंद्र जडेजा को मौका दिया गया है.

पर्थ: ऑस्ट्रेलिया के शहर पर्थ में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है. चोटिल होने की वजह से स्पिनर आर अश्विन और विस्फोटक बल्लेबाज़ रोहित शर्मा टीम से बाहर हो गए हैं. अश्विन को पेट के बायं हिस्से में खिचांव की शिकायत है जबकि रोहित शर्मा फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे और उन्हें बैक में चोट लगी है. अश्विन और रोहित की जगह टीम में ऑल राउंडर हनुमा विहारी और तेज़ गेंदबाज़ उमेश यादव और रविंद्र जडेजा को मौका दिया गया है. वहीं एडिलेड टेस्ट के बाद ये कहा जा रहा था कि सलामी बल्लेबाज पृथवी शॉ को भी टीम में शामिल किया जाएगा. लेकिन ये खिलाड़ी भी अब टीम से बाहर हो चुका है. भारतीय टीम ने एडिलेड टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया था. जहां पुजारा को छोड़कर तकरीबन सभी बल्लेबाज फेल रहे थे लेकिन गेंदबाजों ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट जीतने से रोक लिया और टीम को सीरीज में 1-0 की लीड दिला दी. इस जीत के हीरो आर अश्विन भी थे जो आज से शुरू होने वाले पर्थ टेस्ट में नहीं खेलेंगे. अब देखने वाली बात होगी कि इनकी जगह पर शामिल किए गए जडेजा स्पिनर की भूमिका में कैसे प्रदर्शन करते हैं. फिलहाल टीम का मनोबल ऊंचा है तो वहीं कप्तान विराट कोहली पर्थ टेस्ट में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर लाना चाहेंगे जिससे कंगारूओं के खिलाफ एक और नया इतिहास रचा जा सके. भारत ने दूसरे टेस्ट के लिए 13 सदस्यीय टीम का एलान किया है. विराट कोहली कप्तान, मुरली विजय, केएल राहुल, चतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप कप्तान), हनुमा विहारी, रिऋब पंत (वीकेट कीपर), रविंद्र जडेजा, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, भुनेश्वर कुमार, उमेश यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
IND vs SL 1st Test: 90 पर थे 5 विकेट, फिर भी श्रीलंका ने ठोक दिए 284 रन; सोनल दिनुषा का पहला शतक
90 पर थे 5 विकेट, फिर भी श्रीलंका ने ठोक दिए 284 रन; सोनल दिनुषा का पहला शतक

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget