एक्सप्लोरर

Ind vs Aus: जानिए, MCG में कैसा रहा है टीम इंडिया का प्रदर्शन? ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100वां टेस्ट खेलेगा भारत

दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया विराट कोहली के बिना मैदान पर उतरेगी. इस मैच में टीम इंडिया की अगुवाई अजिंक्य रहाणे करेंगे. MCG में खेले जाने वाला दूसरा टेस्ट मैच टीम इंडिया के लिये बेहद खास है.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में बॉक्सिंग डे टेस्ट में खेला जाएगा. दूसरे टेस्ट के लिये टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन की घोषणा हो चुकी है. भारतीय क्रिकेट टीम को एडिलेड ओवल में गुलाबी गेंद से खेले गए पहले डे-नाइट टेस्ट में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है. दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया विराट कोहली के बिना मैदान पर उतरेगी. टीम इंडिया की अगुवाई अजिंक्य रहाणे करेंगे. MCG में खेले जाने वाला दूसरा टेस्ट मैच टीम इंडिया के लिये बेहद खास है. क्योंकि भारतीय टीम का ये ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100वां ऐतिहासिक टेस्ट मैच होगा. जिसमें टीम इंडिया जीत दर्ज करना चाहेगी.

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच अब तक 13 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें 8 में कंगारु टीम ने बाजी मारी है वहीं टीम इंडिया के खाते में केवल 3 जीत आई है. भारत ने इस मैदान पर अपना पिछला टेस्ट जीता था. भारत मेलबर्न में अपने पिछले दो मैचों में नहीं हारा है. चलिए जानते हैं क्या कहते हैं मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय टेस्ट टीम के आंकड़े..

1. 1-5 जनवरी, 1948 - ऑस्ट्रेलिया ने 222 रन से जीता

2. फरवरी 6-10, 1948 - ऑस्ट्रेलिया ने एक पारी और 177 रन से जीता

3. 30 दिसंबर, 1967- 3 जनवरी, 1968 - ऑस्ट्रेलिया ने एक पारी और चार रन से जीत दर्ज की

4. 30 दिसंबर, 1977- 4 जनवरी, 1978 - भारत 222 रन से जीता

5. 7-11 फरवरी, 1981 - भारत 59 रन से जीता

6. दिसंबर 26-30, 1985 - मैच ड्रा

7. 26-29 दिसंबर, 1991 - ऑस्ट्रेलिया ने आठ विकेट से जीत दर्ज की

8. दिसंबर 26-30, 1999 - ऑस्ट्रेलिया 180 रन से जीता

9. दिसंबर 26-30, 2003 - ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट से जीत दर्ज की

10. दिसंबर 26-30, 2007 - ऑस्ट्रेलिया ने 337 रन से जीता

11. दिसंबर 26-30, 2011 - ऑस्ट्रेलिया ने 122 रन से जीत दर्ज की

12. दिसंबर 26-30, 2014 - मैच ड्रा

13. दिसंबर 26-30, 2018 - भारत 137 रन से जीता भारत ने 2018-19 के दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई धरती पर अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीती. टीम इंडिया ने मेलबर्न टेस्ट 137 रन से जीतकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली.

मेलबर्न में भारतीय बल्लेबाजों के आंकड़े मेलबर्न में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं. तेंदुलकर ने इस मैदान पर 449 रन बनाए हैं. इस मैदान पर सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के नाम है. वीरू का इस मैदान पर सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 195 रन है.

भारतीय गेंदबाजों के मेलबर्न में आंकड़े पूर्व भारतीय स्पिनर अनिल कुंबले इस मैदान पर 15 टेस्ट विकेट चटका चुके हैं. कुंबले मेलबर्न के मैदान पर सबसे अधिक टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं. भारतीय तेज गेंदबाज बुमराह ने इस मैदान पर साल 2018 में खेले गए टेस्ट में 9 विकेट चटकाए थे. पहली पारी में उन्होंने 6 जबकि दूसरी पारी में तीन विकेट हासिल किये थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप रचाई शादी, खूबसूरत एक्ट्रेस को बनाया हमसफर
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप रचाई शादी, खूबसूरत एक्ट्रेस को बनाया हमसफर
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget