एक्सप्लोरर

INDvsAUS: सीरीज़ डिसाइडर में टीम इंडिया का एकमात्र लक्ष्य है जीत

INDvsAUS: सीरीज़ डिसाइडर में टीम इंडिया का एकमात्र लक्ष्य है जीत
हैदराबाद: पिछले मैच में मिली हार के बाद भारतीय टीम कल आस्ट्रेलिया के खिलाफ निर्णायक तीसरे और आखिरी टी20 क्रिकेट मैच में अपनी गलतियों से सबक लेकर श्रृंखला जीतने के इरादे से उतरेगी. वनडे श्रृंखला में आस्ट्रेलिया पर धमाकेदार जीत के बाद भारत ने रांची में पहला टी20 मैच भी नौ विकेट से जीता लेकिन गुवाहाटी में उसे पराजय झेलनी पड़ी. आस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया सफलता के बावजूद कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि उसे हराना हमेशा कठिन होता है. गुवाहाटी में आठ विकेटसे जीत के बाद आस्ट्रेलिया निर्णायक मैच में बुलंद हौसलों के साथ उतरेगा. भारत बारसापारा स्टेडियम में खेल के हर विभाग में उन्नीस साबित हुआ. आस्ट्रेलिया के नये तेज गेंदबाज जासन बेहरेंडोर्फ के सामने भारत का मजबूत बल्लेबाजी क्रम टिक नहीं सका. कप्तान कोहली खाता भी नहीं खोल सके और बाकी बल्लेबाजों का भी उल्लेखनीय योगदान नहीं रहा. अब वे अपनी गलतियों से सबक लेकर उतरेंगे. गुवाहाटी में भारत के स्ट्राइक गेंदबाजों का प्रदर्शन अच्छा रहा लेकिन स्पिनर युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की मोइजेस हेनरिक्स और ट्रेविस हेड ने जमकर धुनाई की. दोनों ने निर्णायक 109 रन की साझेदारी की. यादव ने या तो बहुत शार्ट गेंदें डाली या फुल गेंद फेंकी और बल्लेबाजों को उसे भांपने में कोई दिक्कत नहीं हुई. इसके अलावा ओस की भूमिका भी अहम रही क्योंकि आस्ट्रेलियाई पारी में गेंद अधिक टर्न नहीं ले रही थी. स्पिनरों के नाकाम रहने के बावजूद कप्तान कोहली बदलाव करके अक्षर पटेल को उतारेंगे, इसकी संभावना नहीं दिखती. तेज गेंदबाजी में भी आशीष नेहरा का बाहर रहना तय है जो अगली श्रृंखला में क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करने जा रहे हैं. आस्ट्रेलिया ने वनडे श्रृंखला में एक मैच जीता था लेकिन गुवाहाटी में जिस तरह का खेल उसने दिखाया, उससे लगता है कि टीम ने खोई लय हासिल कर ली है. नियमित कप्तान स्टीव स्मिथ की गैर मौजूदगी में डेविड वार्नर ने अच्छा प्रदर्शन किया. बेहरेंडोर्फ ने उम्दा गेंदबाजी करके उनका काम आसान कर दिया और बल्लेबाजी में उपर भेजे गए हेनरिक्स भी कप्तान के भरोसे पर खरे उतरे. जेग स्पिनर एडम जाम्पा ने बीच के ओवरों में दो विकेट लिये और उनसे कल भी ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी. राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिये अच्छी है और दर्शकों को इस पर काफी रन बनने की उम्मीद होगी. यहां आईपीएल मैच नियमित खेले जाते हैं लेकिन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच पहली बार हो रहा है. यहां कल बारिश गिरने के भी आसान नजर आ रहे हैं. टीमें:  भारत: विराट कोहली(कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, मनीष पांडे, एम एस धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पंडया, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमरा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, आशीष नेहरा, दिनेश कार्तिक, केएल राहुल और अक्षर पटेल. ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर(कप्तान), जासन बेहरेंडोर्फ, डैन क्रिस्टियन, नाथन कूल्टर नाइल, आरोप फिंच, ट्रेविस हेड, मोइसेस हेनरिक्स, ग्लेन मैक्सवेल, टिम पेन, केन रिचर्डसन, एडम जाम्पा, मार्कस स्टोइनिस, एंड्रयू टाये. मैच का समय: शाम सात बजे से.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? WI के खिलाफ होगा करो या मरो का मैच
बेंगलुरु में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? WI के खिलाफ होगा करो या मरो का मैच
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
सबसे ज्यादा वाइड और नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज, अर्शदीप सिंह टॉप पर; देखें लिस्ट
सबसे ज्यादा वाइड और नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज, अर्शदीप सिंह टॉप पर

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget