एक्सप्लोरर

Ind vs Aus: ऑस्ट्रेलिया में भी विराट के दीवाने हैं लोग, जिस टेस्ट में खेलेंगे कोहली उसकी टिकट की मांग बढ़ी

सीरीज का यह पहला टेस्ट मैच डे-नाइट टेस्ट होगा और एडिलेड ओवल में खेला जाएगा. यह वो इकलौता टेस्ट मैच है जिसमें विराट कोहली खेलेंगे.

India vs Australia 2020: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली चार मैचों की बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच के टिकटों की मांग बढ़ गई है. सीरीज का यह पहला टेस्ट मैच डे-नाइट टेस्ट होगा और एडिलेड ओवल में खेला जाएगा. यह वो इकलौता टेस्ट मैच है जिसमें विराट कोहली खेलेंगे. पहले टेस्ट मैच के बाद कोहली अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश लौट जाएंगे.

मेलबर्न स्थित कैफे मालिक अंगद सिंह ओबरॉय जो भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसक ग्रुप स्वामी आर्मी को चलाते हैं, वह टिकट बांट रहे हैं और ग्रुप में टिकटों की मांग पहले टेस्ट मैच के लिए काफी ज्यादा है. सिडनी मॉनिर्ंग हेराल्ड ने ओबरॉय के हवाले से लिखा है, "दिन-रात टेस्ट मैच को लेकर काफी दिलचस्पी है क्योंकि हमसे टिकटों काफी मांग हो रही है. इसलिए मांग तो निश्चित तौर पर है, लेकिन बात यह है कि सभी लोजिस्टिक्स और टिकटिंग का काम एक साथ हो सकता है."

उन्होंने कहा, "नंबरों को लेकर हम क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से चर्चा कर रहे हैं. वह थोड़े बहुत सकारात्मक दिखे हैं संख्या 25,000 से ज्यादा जा सकती है, लेकिन कौन जानता है?" ओबरॉय ने कोविड-19 के कारण यातायात संबंधी पाबंदियों का भी जिक्र किया.

उन्होंने कहा, "हमने कुछ सौ के साथ शुरुआत की थी, यह देखने के लिए कि देखते हैं क्या होता है. जाहिर सी बात है कि राज्यों और देशों के बीच यातायत संबंधी पाबंदियों के साथ थोड़ा बहुत समझौता किया गया है."

कोहली पहला टेस्ट मैच खेलने के बाद स्वदेश लौट जाएंगे और बाकी के तीन टेस्ट मैचों में हिस्सा नहीं लेंगे. पहला टेस्ट मैच 17 से 21 दिसंबर के बीच एडिलेड ओवल में खेला जाएगा. इस मैच के लिए स्टेडियम की तादाद से आधी संख्या यानी 27,000 प्रशंसकों को ही स्टेडियम में आने की मंजूरी दी गई है.

बता दें कि भारतीय टीम 27 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे, तीन टी20 और चार टेस्ट मैच खेलेगी. वनडे और टी-20 सीरीज 27 नवंबर से आठ दिसंबर के बीच सिडनी और कैनबरा में खेली जाएगी. टेस्ट सीरीज की शुरुआत एडीलेड में 17 दिसंबर से डे नाइट टेस्ट मैच से होगी. क्रिकेट फैन्स इस सीरीज के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टेडियम में बम की खबर, 80 हजार दर्शकों को बाहर किया गया, पढ़िए 'The Bomb Scare Test' में क्या हुआ था
स्टेडियम में बम की खबर, 80 हजार दर्शकों को बाहर किया गया, पढ़िए 'The Bomb Scare Test' में क्या हुआ था
'पिछले छह महीनों में वैभव सूर्यवंशी ने...', ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ जीनते के बाद किसने दिया बड़ा बयान
'पिछले छह महीनों में वैभव सूर्यवंशी ने...', ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ जीनते के बाद किसने दिया बड़ा बयान
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे दौरे पर रचा इतिहास, टूट गए ये 5 बड़े रिकॉर्ड
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे दौरे पर रचा इतिहास, टूट गए ये 5 बड़े रिकॉर्ड
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget