एक्सप्लोरर

INDvsAUS: नंबर वन भारत और नंबर 2 ऑस्ट्रेलिया के बीच कल से पहली भिड़त

INDvsAUS: नंबर वन भारत और नंबर 2 ऑस्ट्रेलिया के बीच कल से पहली भिड़त

पुणे: बेहतरीन फार्म में चल रहे और पिछले 19 मैचों से अजेय भारत कल जब चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में आक्रामक आस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरेगा जो उसकी नजरें घरेलू मैदान पर अपने शानदार प्रदर्शन को बरकरार रखने पर टिकी होंगी.

स्टीव स्मिथ की अगुआई वाली टीम के खिलाफ भारत की 2016-17 सत्र की यह चौथी और आखिरी घरेलू टेस्ट श्रंंखला होगी. टीम इंडिया इससे पहले न्यूजीलैंड को 3-0, इंग्लैंड को 4-0 और बांग्लादेश को 1-0 से हरा चुकी है.

भारत की नजरें लगातार सातवीं श्रृंखला जीतने पर टिकी हैं जिस क्रम की शुरूआत 2015 में श्रीलंकाई सरजमीं पर हुई तीन मैचों की श्रृंखला के साथ हुई थी.

भारत की जीत में कई चीजों की अहम भूमिका है और इसमें सबसे महत्वपूर्ण कप्तान विराट कोहली की बल्ले से बेहतरीन फार्म है. भारतीय कप्तान ने मोर्चे से अगुआई की है और पिछली चार श्रृंखलाओं में चार दोहरे शतक जड़ चुके हैं.

कोहली ने इस दौरान पिछले 13 टेस्ट में 80 से अधिक की औसत से 1457 रन बनाए और भारत को हराने के लिए आस्ट्रेलिया को उसके कप्तान को विफल करने का तरीका ढूंढना होगा.

भारत के अच्छे प्रदर्शन में रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा की स्पिन जोड़ी के बेहतरीन प्रदर्शन की भी अहम भूमिका रही है. ये दोनों आईसीसी की गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष दो स्थान पर काबिज हैं.

आफ स्पिनर अश्विन ने पिछले 13 मैचों में 78 विकेट हासिल किए हैं और इस दौरान उन्होंने आठ बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट चटकाए और उनकी औसत 24 से कुछ अधिक की रही. बायें हाथ के स्पिनर जडेजा ने 10 टेस्ट में 25 से कुछ कम की औसत से 49 विकेट हासिल किए.

अश्विन और जडेजा की स्पिन जोड़ी ने न्यूजीलैंड और इंग्लैंड को रौंदने में अहम भूमिका निभाई थी और एक बार फिर आस्ट्रेलिया के खिलाफ इनसे काफी उम्मीदें होंगी. इन तीन खिलाड़ियों के निरंतर प्रदर्शन के अलावा मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा तथा अन्य गेंदबाजों का योगदान भी बहुमूल्य रहा है.

निचले क्रम के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्होंने कई बार भारत को मुश्किल से निकालकर मजबूत स्कोर तक पहुंचाया.

कोच अनिल कुंबले ने भी कहा था कि भारत ने चोट के अलावा कई कारणों से जीत के इस क्रम के दौरान समान अंतिम एकादश नहीं उतारी और हर बार विकल्प के रूप में उतरे खिलाड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया.

भारत के इस 19 मैच के अजेय क्रम की शुरूआत श्रीलंका में दूसरे टेस्ट में जीत के साथ हुई.

टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 2012-13 श्रृंखला का चौथा और अंतिम टेस्ट ड्रा खेलने के दौरान से घरेलू मैदान पर कोई टेस्ट नहीं गंवाया है. टीम ने इस दौरान 20 मैच खेले जिसमें से 17 में जीत दर्ज की जबकि तीन ड्रा रहे.

महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम के क्यूरेटर और पूर्व तेज गेंदबाज पांडुरंग सलगांवकर के अनुसार पिच से गेंदबाजों को अच्छा उछाल मिलेगा.

आस्ट्रेलिया ने 2004-05 से भारत में कोई टेस्ट नहीं जीता है. आस्ट्रेलिया ने तब मेजबान टीम को 2-1 से हराया था. टीम को इसके बाद से चार टेस्ट की दो श्रृंखलाओं में 2-0 के समान अंतर से हार का सामना करना पड़ा जबकि उसे 2012-13 में पिछली श्रृंखला में 0-4 से वाइटवाश का सामना करना पड़ा.आस्ट्रेलिया ने 2004-05 से पहले भारत में पिछली श्रृंखला 1969-70 में जीती थी जो दर्शाता है कि भारत की धीमी और टर्न लेती पिचें उसे अधिक रास नहीं आती. भारत के मैच में दो तेज गेंदबाज और तीन स्पिनरों अश्विन, जडेजा और जयंत यादव के साथ उतरने की उम्मीद है. जयंत इंग्लैंड के खिलाफ चोटिल होने से पहले अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे और अंतिम टेस्ट में नहीं खेल पाए. इसके बाद वह बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में भी नहीं खेले.

आस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी मुख्य रूप से सलामी बल्लेबाज और उप कप्तान डेविड वार्नर और कप्तान स्मिथ के इर्द गिर्द घूमेगी. वार्नर अच्छी फार्म में हैं और स्वदेश में टीम को अच्छी शुरूआत दिला रहे थे.

स्मिथ ने भारत के पिछले दौरे पर दो टेस्ट में 40 से अधिक की औसत से रन बनाए थे और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 92 रन रहा था. वार्नर ने अपने 18 शतक में से 17 आस्ट्रेलिया या फिर दक्षिण अफ्रीका में बनाए हैं और ऐसे में उन्हें भी उपमहाद्वीप में खुद को साबित करना होगा.

मुंबई में अ5यास मैच में विफलता के बावजूद युवा मैट रेनशा वार्नर के साथ पारी शुरू कर सकते हैं जबकि शार्न मार्श और स्मिथ उनके बाद आएंगे.

अगर उछाल मिलता है तो बायें हाथ के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं जबकि उनका साथ देने के लिए मिशेल मार्श भी मौजूद रहेंगे.

स्पिन विभाग में टीम को नाथन लियोन से काफी उम्मीदें होंगी जबकि उनका साथ बायें हाथ के स्पिनर स्टीफन ओकीफी दे सकते हैं. इस मैदान पर टेस्ट मैच का पहली बार आयोजन हो रहा है लेकिन शहर से काफी दूर होने के कारण दर्शकों की मौजूदगी का अंदाजा लगाना मुश्किल होगा.

प्रत्येक दिन के केवल आठ हजार टिकट बिके हैं और खाली सीटों को स्कूली बच्चों को मुफ्त प्रवेश देकर भरने की योजना है.

टीमें इस प्रकार हैं:

भारत: विराट कोहली :कप्तान:, मुरली विजय, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रिद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, इशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, करूण नायर, जयंत यादव, कुलदीप यादव, अभिनव मुकुंद और हार्दिक पंड्या.

आस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ :कप्तान:, डेविड वार्नर, एशटन एगर, जैकसन बर्ड, पीटर हैंड्सकोंब, जोश हेजलवुड, उस्मान ख्वाजा, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, शान मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीफन ओकीफी, मैथ्यू रेनशा, मिशेल स्टार्क, मिशेल स्वीपसन और मैथ्यू वेड.

समय: मैच सुबह नौ बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा.

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PBKS vs GT IPL 2026 Live Score: आज श्रेयस अय्यर से भिड़ेंगे शुभमन गिल, पंजाब या गुजरात, कौन मारेगा बाजी? पढ़ें पल-पल का अपडेट
Live: आज श्रेयस अय्यर से भिड़ेंगे शुभमन गिल, पंजाब या गुजरात, कौन मारेगा बाजी? पढ़ें अपडेट
RCB और SRH के मैच में चोरी हुए लाखों के मोबाइल फोन, नाबालिगों से कराया गया घिनौना काम; जानें पूरा मामला
RCB और SRH के मैच में चोरी हुए लाखों के मोबाइल फोन, नाबालिगों से कराया गया घिनौना काम
PCB ने तेज गेंदबाज नसीम शाह पर ठोका 2 करोड़ का जुर्माना, पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की बेटी से जुड़ा है मामला
PCB ने नसीम शाह पर ठोका 2 करोड़ का जुर्माना, पूर्व प्रधानमंत्री की बेटी से जुड़ा है मामला
IPL 2026 के बीच ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की मौत से मचा हड़कंप, होटल के कमरे मिला शव
IPL 2026 के बीच ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की मौत से मचा हड़कंप, होटल के कमरे मिला शव

वीडियोज

Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सहयोगियों का छूटा साथ, घर में विरोध और कमजोर समझने की भूल… ईरान वॉर में कूदे ट्रंप से हुई ये 4 बड़ी चूक
सहयोगियों का छूटा साथ, घर में विरोध और कमजोर समझने की भूल… ईरान वॉर में कूदे ट्रंप से हुई ये 4 बड़ी चूक
जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर विवाद, NC विधायक की टिप्पणी पर भड़के मीरवाइज उमर फारूक, बोले- 'इस्लाम में...'
जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर विवाद, NC विधायक की टिप्पणी पर भड़के मीरवाइज उमर फारूक
IPL 2026 के बीच ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की मौत से मचा हड़कंप, होटल के कमरे मिला शव
IPL 2026 के बीच ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की मौत से मचा हड़कंप, होटल के कमरे मिला शव
कभी फेक डेथ, कभी लीक प्राइवेट वीडियो पर बवाल, इन विवादों में रही पूनम पांडे
कभी फेक डेथ, कभी लीक प्राइवेट वीडियो पर बवाल, इन विवादों में रही पूनम पांडे
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
नीतीश कुमार को साइड करने के लिए BJP कब से बना रही था प्लान? RJD ने किया डिकोड!
नीतीश कुमार को साइड करने के लिए BJP कब से बना रही था प्लान? RJD ने किया डिकोड!
यूपी के किसानों के लिए खुशखबरी! 1 अप्रैल से कमाई बढ़ा देगा योगी सरकार का यह नियम
यूपी के किसानों के लिए खुशखबरी! 1 अप्रैल से कमाई बढ़ा देगा योगी सरकार का यह नियम
RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं की मार्कशीट में गलत है डिटेल तो न हों परेशान, ऐसे ठीक होंगे Error
राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं की मार्कशीट में गलत है डिटेल तो न हों परेशान, ऐसे ठीक होंगे Error
Embed widget