एक्सप्लोरर

श्रीलंका को ऑल-आउट करने की कड़ी मेहनत की: भुवनेश्वर

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने रविवार को कहा कि गेंदबाजों ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन ऑल-आउट करने के लिए कड़ा प्रयास किया. इस प्रयास के कारण ही मेहमान टीम पहले टेस्ट मैच में अपनी पहली पारी के दम पर 122 रनों की बढ़त ही ले पाई.

कोलकाता: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने रविवार को कहा कि गेंदबाजों ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन ऑल-आउट करने के लिए कड़ा प्रयास किया. इस प्रयास के कारण ही मेहमान टीम पहले टेस्ट मैच में अपनी पहली पारी के दम पर 122 रनों की बढ़त ही ले पाई. भारत की पहली पारी को श्रीलंका के गेंदबाज सुरंगा लकमल ने 200 का आंकड़ा भी पार नहीं करने दिया और मेजबान टीम केवल 172 रन ही बना सकी. इसके बदले में श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में नौवें विकेट के लिए मैदान पर उतरे रंगना हेराथ (67) की ओर खेली गई अर्धशतकीय पारी के दम पर 294 रनों का स्कोर बनाया. हालांकि, एक समय पर श्रीलंका की टीम 201 के स्कोर पर अपने सात विकेट खो चुकी थी. चौथे दिन का खेल समाप्त होने के बाद भुवनेश्वर ने संवाददाताओं से कहा, "जब हम श्रीलंका को गेंदबाजी करते देख रहे थे, तो हम भी गेंदबाजी के लिए उत्सुक थे. हमने काफी कोशिश की, ताकि श्रीलंका कम से कम रन बनाए. हालांकि, हम केवल धैर्य रखकर ही खेल सकते थे." हेराथ ने श्रीलंका को 294 के स्कोर तक पहुंचाने के लिए पहले दिलरुवान परेरा के साथ 43 रनों की और इसके बाद सुरंगा लकमल के साथ 46 रनों की साझेदारी की. हेराथ की अर्धशतकीय साझेदारी की प्रशंसा करते हुए भुवनेश्वर ने कहा कि उनका लक्ष्य मेहमान टीम को जल्द ही निपटाने का था, लेकिन हेराथ ने उनकी योजनाओं पर पानी फेर दिया. मोहम्मद शमी ने भी श्रीलंका के चार बल्लेबाजों को घर भेजा. उनकी प्रशंसा करते हुए भुवनेश्वर ने कहा कि शमी ने रविवार को शानदार गेंदबाजी की और इस कारण हमें सफलता हाथ लगी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Commonwealth Games 2026: गोल्ड की हैट्रिक लगाने पर PM मोदी ने मीराबाई चानू को कुछ यूं दी बधाई
गोल्ड की हैट्रिक लगाने पर PM मोदी ने मीराबाई चानू को कुछ यूं दी बधाई
क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई चानू ने रचा इतिहास
2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई चानू ने रचा इतिहास
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget