एक्सप्लोरर

INDvsSL: आज श्रीलंका का सफाया करने मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया

कोलंबो: अभी तक सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम आज श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के पांचवें और आखिरी मैच में आर. प्रेमदासा स्टेडियम में मैदान में उतरेगी. टीम इंडिया की कोशिश इस सीरीज को 5-0 से अपने नाम कर इतिहास रचने की होगी. टीम इंडिया अगर मैच जीतने में सफल रहती है तो वह दूसरी बार विदेशी जमीं पर 5-0 से जीत हासिल करने का रिकार्ड भी अपने नाम कर सकती है. इससे पहले भारत ने विराट कोहली की ही कप्तानी में जिम्बाब्वे को 2013 में 5-0 से हराया था. साथ ही यह श्रीलंका में उसकी पहली 5-0 से सीरीज जीत होगी. इस मैच से पहले हालांकि भारत के लिए एक बुरी खबर है. उसके सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अपनी बीमार मां को देखने के लिए आज स्वेदश लौट रहे हैं. वह आखिरी वनडे और छह सिंतबर को होने वाले इकलौते टी-20 मैच में नहीं खेलेंगे. मेहमान टीम इस समय बेहतरीन फॉर्म में है. पिछले मैच में रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली ने शतक जड़े थे. दोनों के बाद मनीष पांडे और महेंद्र सिंह धोनी ने भी अंत में अच्छे रन किए थे. कोहली इस मैच में अगर शतक लगाते हैं तो वह वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की बराबरी कर लेंगे. कोहली के इस समय 29 शतक हैं तो पोंटिंग के 30 शतक हैं. धवन के न होने से टीम में एक बदलाव तो संभव है. ऐसे में कोहली, धवन की जगह रोहित के साथ अजिंक्य रहाणे से पारी की शुरुआत करा सकते हैं. वहीं पिछले मैच में पदार्पण करने वाले तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को भी एक और मैच में अजमाया जा सकता है. गेंदबाजी में संभव है कि टीम प्रबंधन जसप्रीत बुमराह को आराम देकर भुवनेश्वर कुमार को अंतिम मैच में उतारे जिन्हें पिछले मैच में आराम दिया गया था. वहीं श्रीलंका की टीम के लिए यह मैच अपनी लाज बचाने का सवाल है. इस मैच में उसके लिए अच्छी खबर यह है कि नियमित कप्तान उपुल थंरगा दो मैचों के प्रतिबंध के बाद वापसी करेंगे. बल्लेबाजी में उनके आने से टीम को मजबूती मिलेगी. उनके अलावा टीम बल्लेबाजी में एंजेलो मैथ्यूज और कुशल मेंडिस पर काफी हद तक निर्भर करेगी. गेंदबाजी में लसिथ मलिंगा और ऑफ स्पिनर अकिला धनंजय पर टीम की जिम्मेदारी होगी. टीमें: भारत: विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, मनीष पांडे, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, लोकेश राहुल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, अजिंक्य रहाणे, भुवनेश्वर कुमार, केदार जाधव, युजवेंद्र चहल. श्रीलंका: उपुल थरंगा (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, लसिथ मलिंगा, लाहिरू थिरिमाने, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), मिलिंदा श्रीवर्दने, विश्वा फर्नाडो, दिलशान मुनावीरा, मालिंदा पुष्पाकुमारा, अकिला धनंजय, कुशल मेंडिस, वानिडु हासारंगा, थिसरा परेरा, धनंजय डी सिल्वा, दानुष्का गुणाथिलका, दुशमंथा चामिरा, लक्षण संदकाना.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
विंबलडन में सचिन तेंदुलकर के साथ पहुंचे शुभमन गिल, फैंस बोले- 'सास, ससुर और दामाद एक साथ'
विंबलडन में सचिन तेंदुलकर के साथ पहुंचे शुभमन गिल, फैंस बोले- 'सास, ससुर और दामाद एक साथ'
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget