एक्सप्लोरर

Ind vs SA: टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को दी शिकस्त, अश्विन ने बनाया ये खास रिकॉर्ड

भारत ने साउथ अफ्रीका को पहले टेस्ट में 203 रनों से हरा दिया है. इस मैच रविचंद्रन अश्विन ने एक खास रिकॉर्ड बनाया है. आइए जानते हैं उसके बारे में..

विशाखापत्तनम: साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने 203 रनों से जीत दर्ज की है. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक खास रिकॉर्ड बनाया. भारत के शीर्ष आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रविवार को अपने 66वें टेस्ट में सबसे तेज 350 विकेट हासिल करने के श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के रिकार्ड की बराबरी की.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 27वीं बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट चटकाने वाले अश्विन ने पांचवें दिन थ्यूनिस डि ब्रून को बोल्ड करके यह उपलब्धि हासिल की. अश्विन ने ‘बीसीसीआई.टीवी’ से कहा, ‘‘बेशक, लंबे समय तक खेलने से ऐसी चीजें होती हैं, हम इस तरह की चीजों को लेकर कोई योजना नहीं बनाते. मैं अपने करियर में जहां पहुंचा, इन सारे रिकार्ड के संदर्भ में मैं भाग्यशाली हूं. लेकिन यह महत्वपूर्ण है कि मैं प्रक्रिया और मूल चीजों पर बरकरार रहूं और चीजों को अधिक से अधिक सरल रखूं.’’

सुबह के सत्र में अश्विन ने अपनी पांचवीं गेंद पर ही भारत को पहली सफलता दिलाई. दक्षिण अफ्रीका की टीम 395 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी.

अपनी तैयारी के संदर्भ में अश्विन ने कहा, ‘‘मैं जितनी बेहतर संभव हो उतनी बेहतर तैयारी करना चाहता था, मैच से पहले पूरी तरह तैयार होना चाहता था, मैच के लिए जाते हुए सर्वश्रेष्ठ मानसिक और शारीरिक स्थिति में होने का प्रयास कर रहा था.’’ इस आफ स्पिनर ने कहा, ‘‘ये सारी चीजें मेरे दिमाग में चलती रहती हैं और मैं मैच से पहले जितना अधिक संभव हो उतना बेहतर तैयार होना चाहता हूं.’’

दिसंबर 2018 के बाद पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे अश्विन अगस्त-सितंबर में वेस्टइंडीज में दो टेस्ट की श्रृंखला में नहीं खेले थे और इस दौरान बायें हाथ के स्पिनर रविंद्र जडेजा को टीम में प्राथमिकता दी गई थी. मौजूदा श्रृंखला के पहले टेस्ट से पूर्व कप्तान विराट कोहली ने हालांकि कहा था कि घरेलू हालात में अश्विन भारतीय टीम की पसंद बने हुए हैं.

यह भी पढ़ें

Ind vs SA: पहले टेस्ट मैच में बना सबसे ज्यादा छक्के लगने का रिकॉर्ड, रोहित शर्मा ने बनाया ये इतिहास

Ind vs SA: पहले टेस्ट मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 203 रनों से हराया, शमी ने झटके 5 विकेट

यह भी देखें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget