एक्सप्लोरर

बल्ले-गेंद से टीम इंडिया का कमाल, 26 रनों से जीत के साथ सीरीज़ में बढ़त

हार्दिक पंड्या और महेंद्र सिंह धोनी के अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत ने वर्षा से प्रभावित पहले वनडे में आस्ट्रेलिया को डकवर्थ लुईस के आधार पर 26 रन से हरा दिया. इसके साथ ही भारत सीरीज़ में 1-0 से आगे हो गया है.

चेन्नई: हार्दिक पंड्या और महेंद्र सिंह धोनी के अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत ने वर्षा से प्रभावित पहले वनडे में आस्ट्रेलिया को डकवर्थ लुईस के आधार पर 26 रन से हरा दिया. इसके साथ ही भारत सीरीज़ में 1-0 से आगे हो गया है.  भारत के 21 ओवर में 164 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आस्ट्रेलियाई टीम युजवेंद्र चहल (30 रन पर तीन विकेट), हार्दिक पंड्या (28 रन पर दो विकेट) और कुलदीप यादव (33 रन पर दो विकेट) की प्रभावी गेंदबाजी के सामने नौ विकेट पर 137 रन ही बना सकी. जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार ने भी क्रमश: 20 और 25 रन देकर एक-एक विकेट चटकाया. आस्ट्रेलिया ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और टीम कभी लक्ष्य हासिल करने की स्थिति में नहीं दिखी. टीम की ओर से ग्लेन मैक्सवेल (39), जेम्स फाकनर (नाबाद 32) और सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (25) ही दोहरे अंक तक पहुंच पाए. इससे पहले भारत ने 87 रन रन पांच विकेट गंवा दिए थे जिसके बाद पंड्या ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 66 गेंद में पांच छक्कों और पांच चौकों की मदद से 83 रन बनाने के अलावा धोनी (79) के साथ छठे विकेट के लिए 118 रन की तूफानी साझेदारी भी की जिससे टीम सात विकेट पर 281 रन का मजबूत स्कोर खड़ा करने में सफल रही. धोनी ने 88 गेंद का सामना करते हुए चार चौके और दो छक्के जड़े. धोनी ने भुवनेश्वर (30 गेंद में नाबाद 32, पांच चौके) के साथ सातवें विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी भी की. भारतीय टीम अंतिम 14 ओवर में 133 रन जोड़कर चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचने में सफल रही. भारतीय पारी खत्म होने के बाद हालांकि बारिश आ गई और आस्ट्रेलियाई पारी की शुरुआत में लगभग ढाई घंटे का विलंब हुआ जिसके बाद मेहमान टीम को 21 ओवर में 164 रन का लक्ष्य मिला. धोनी इस पारी के दौरान क्रिकेट के इतिहास में अंतरराष्ट्रीय अर्धशतकों का शतक पूरा करने वाले 13वें क्रिकेटर भी बने. वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज हैं. उनसे पहले सचिन तेंदुलकर (164), राहुल द्रविड़ (146) और सौरव गांगुली (107) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं. धोनी का 302वें एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में यह 66वां अर्धशतक है. इसके अलावा उन्होंने 90 टेस्ट में 33 और 78 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में एक अर्धशतक जड़ा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
PM मोदी की पैरा एशियाई पदक विजेताओ से मुलाकात, बोले- 'आपसे से प्रेरणा मिलती है'
PM मोदी की पैरा एशियाई पदक विजेताओ से मुलाकात, बोले- 'आपसे से प्रेरणा मिलती है'
भारत ने फाइनल में जापान को हराकर जीता खिताब, आखिरी क्वार्टर में पलटी बाजी
भारत ने फाइनल में जापान को हराकर जीता खिताब, आखिरी क्वार्टर में पलटी बाजी
5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget