एक्सप्लोरर

IND VS WI: अरुण जेटली के सम्मान में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने हाथ पर बांधी काली पट्टी

टीम इंडिया ने आज पूर्व वित्त मंत्री और दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अरुण जेटली के सम्मान में हाथ पर काली पट्टी बांध कर वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर उतरी. बता दें कि बीजेपी नेता अरुण जेटली का आज 66 साल की उम्र में एम्स में निधन हो गया.

एंटिगा: टीम इंडिया ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और अनुभवी क्रिकेट प्रशासक अरूण जेटली के सम्मान में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान हाथों पर काली पट्टी लगायी. बीजेपी के कद्दावर नेता अरुण जेटली का आज दिल्ली के एम्स में 66 साल की उम्र में निधन हो गया. बता दें कि जेटली एक दशक से ज्यादा समय तक दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA)के अध्यक्ष रहे थे. वे 1999 से 2012 तक डीडीसीए के अध्यक्ष रहे.

वहीं आज के मैच के स्कोर की बात करें तो भारत ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत वेस्टइंडीज को उसकी पहली पारी में 222 रन पर ऑलआउट दिया. भारत ने इस तरह पहली पारी के आधार पर 75 रनों की बढ़त हासिल कर ली. भारत ने पहली पारी में 297 रन बनाए थे.

वेस्टइंडीज ने अपने कल के स्कोर आठ विकेट पर 189 रन से आगे खेलना शुरू किया. कप्तान जेसन होल्डर ने 10 और मिग्यूएल कमिंस ने खाता खोले बिना अपनी पारी को आगे बढ़ाया. दोनों बल्लेबाजों ने नौवें विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी की. मेजबान टीम को नौंवा झटका होल्डर के रूप में 220 के स्कोर पर लगा. उन्होंने 65 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 39 रन बनाए. इसके दो रन बाद ही कमिंस 45 गेंदों पर खाता खोले बिना 10वें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए.

होल्डर और कमिसं के अलावा क्रैग ब्रैथवेट ने 14, जॉन कैम्पवेल ने 23, अपना पदार्पण टेस्ट मैच खेल रहे शामर ब्रूक्स ने 11, डैरेन ब्रावो 18, रोस्टन चेज ने 48, शाई होप ने 24, शिमरोन हेटमेयर ने 35 और केमार रोच ने शून्य रन बनाए. भारत की ओर से ईशांत शर्मा ने 43 रन पर पांच विकेट, मोहम्मद शमी ने 48 रन पर दो विकेट, रवींद्र जडेजा ने 64 रन पर दो विकेट और जसप्रीत बुमराह ने 55 रन पर एक विकेट हासिल किया.

FULL: क्रिकेट के शौकीन थे अरुण जेटली, फिरोजशाह कोटला ग्राउंड का कराया था रेनोवेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget