एक्सप्लोरर

IND Vs SL: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी-20 आज, साल की पहली सीरीज जीत पर टीम इंडिया की नजरें

Ind Vs SL: नए साल की पहली सीरीज जीत पर भारत की नजरें हैं. आज सीरीज का आखिरी टी-20 मैच खेला जाना है.

Ind Vs SL: भारत और श्रीलंका की क्रिकेट टीमें शुक्रवार को महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में तीसरे और आखिरी टी-20 मैच के लिए आमने-सामने होंगी. गुवाहाटी में खेला गया पहला मैच बारिश और गीली पिच के कारण रद्द हो गया था जबकि इंदौर में खेले गए दूसरे मैच में भारत ने एकतरफा जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है. इस मैच को जीत मेजबान टीम साल की पहली सीरीज अपने नाम करने की कोशिश में होगी जबकि श्रीलंका बराबरी की इच्छा लेकर मैदान पर उतरेगी.

श्रीलंका को हर विभाग में दिक्कतें भारत के लिए दूसरे मैच में जहां सब कुछ अच्छा रहा था वहीं श्रीलंका को हर विभाग में दिक्कतें आई थीं. भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को बड़ा स्कोर नहीं करने दिया था जिसमें अहम भूमिका नवदीप सैनी और शार्दूल ठाकुर ने निभाई थी. दोनों ने मिलकर पांच विकेट लिए थे. इंदौर में उम्मीद थी कि वापसी कर रहे जसप्रीत बुमराह अपना जलवा दिखाएंगे. वह हालांकि मिला-जुला प्रदर्शन ही कर सके थे. बुमराह ने चार ओवर फेंके थे और 32 रन देकर एक विकेट लिया था.

बुमराह के लिए महत्वपूर्ण सीरीज

यह सीरीज बुमराह के लिहाज से काफी अहम है क्योंकि न्यूजीलैंड दौरे पर जाने से पहले वह अपनी पुरानी लय हासिल करना चाहते हैं. आखिरी मैच में भी बुमराह की कोशिश होगी कि वह पुराने रूप की तरफ लौटे.

टीम इंडिया की बल्लेबाजी

वहीं बल्लेबाजी में लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, कोहली ने अहम योगदान दिया था और अच्छी बल्लेबाजी की थी. हां शिखर धवन की बल्लेबाजी ने पिछले मैच में निराश किया था. चोट के बाद वापसी कर रहे धवन को भी बुमराह की तरह लय हासिल करने में परेशानी हो रही थी. वह गेंद को बल्ले पर सही तरह से ले नहीं पा रहे थे. दूसरे मैच में धवन एक बार फिर फॉर्म में वापसी की कोशिश करेंगे. भारत के लिए बाकी सब कुछ सही रहा था. इसी कारण बदलाव की उम्मीद कम ही नजर आती है. इसी लिहाज से देखा जाए तो संजू सैमसन को फिर मौका मिलता नहीं दिख रहा है.

श्रीलंका का प्रदर्शन वहीं श्रीलंका की बात की जाए तो उसका प्रदर्शन किस तरह का निराशाजनक था इस बात का पता उसके नए कोच मिकी आर्थर के बयान से पता चल जाता है जो उन्होंने दूसरे मैच के बाद दिया था. कोच ने कहा था, "अधिकतर समय, सही समय पर खेल की कम समझ होने की कमी से हमें नुकसान हुआ." कोच अपने बल्लेबाजों के खासे नाराज दिखे थे. उन्होंने कहा था कि बल्लेबाजों का स्ट्राइक रोटेट न करना नुकसानदायक रहा. कोच की बात पर बल्लेबाज कितना अमल करते हैं यह मैच के दिन पता चलेगा.

इसुरु उदाना नहीं खेलेंगे मैच

वहीं गेंदबाजी में श्रीलंका को एक और झटका लगा है. दूसरे मैच से पहले चोटिल हुए तेज गेंदबाज इसुरु उदाना के तीसरे मैच में भी नहीं खेलेंगे. दूसरे मैच के बाद टीम के कप्तान लसिथ मलिंगा ने कहा था कि उन्हें अपने प्रमुख गेंदबाज उदाना की कमी खली.

कप्तान अपने मुख्य गेंदबाज के न रहते हुए मलिंगा टीम की जिम्मेदारी सफलता से संभालते हैं इस पर संदेह है क्योंकि पहले मैच में टीम की गेंदबाजी भी अच्छी नहीं रही था. मलिंगा ने खुद चार ओवरों में 41 रन दिए जबकि वह टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं. श्रीलंका के लिए मौजूदा फॉर्म में भारत को मात देना संभव नहीं लग रहा लेकिन खेल के इस सबसे छोटे प्रारूप में कभी भी कुछ भी हो सकता है.

टीमें (सम्भावित):

भारत : विराट कोहली (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, शिखर धवन, शिवम दुबे, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), लोकेश राहुल, नवदीप सैनी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दूल ठाकुर, वॉशिंगटन सुंदर।

श्रीलंका : लसिथ मलिंगा (कप्तान), धनंजय डी सिल्वा, वानिंडु हसारंगा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), ओशाडा फर्नाडो, अविश्का फर्नाडो, दानुष्का गुणाथिलका, लाहिरु कुमारा, एंजेलो मैथ्यूज, कुशल मेंडिस, कुशल परेरा, भानुका राजापक्षा, कासुन राजिथा, लक्षण संदकाना, दासुन शनका।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 3rd T20 Live Score: वेस्टइंडीज का दूसरा विकेट गिरा, नमन ने किया हेटमायर को बोल्ड
Live: वेस्टइंडीज का दूसरा विकेट गिरा, नमन ने किया हेटमायर को बोल्ड
OUT नहीं थे तिलक वर्मा! भारत-वेस्टइंडीज तीसरे T20 में उड़ी खेल भावना की धज्जियां
OUT नहीं थे तिलक वर्मा! भारत-वेस्टइंडीज तीसरे T20 में उड़ी खेल भावना की धज्जियां
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज

वीडियोज

नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget