एक्सप्लोरर

Ind Vs SL: होल्कर स्टेडियम में पुराने रिकार्ड को दोहराना चाहेगी टीम इंडिया, आज दूसरा टी-20

Ind Vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी-20 मैच आज इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा. पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था.

Ind Vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच रविवार को गुवाहाटी में बारिश और फिर बारसापरा स्टेडियम की बदइंतजामी के चलते रद्द कर दिया गया. अब दोनों टीमें मंगलवार को यहां के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में दूसरे मैच में भिड़ेंगी. गुवाहाटी में सभी को इंतजार था कि जसप्रीत बुमराह और शिखर धवन के वापसी देखने को मिलेगी लेकिन बारिश और गीली पिच ने इस इंतजार को इंदौर पहुंचा दिया.

पहले मैच में भी इन दोनों पर फोकस था और इस मैच में भी यह जारी रहेगा. हां एक अंतर यह आएगा कि बाकी के दो मैचों में टीमों के पास प्रयोग के विकल्प कम हो जाएंगे क्योंकि सीरीज हथियाने के लिए दोनों मैच जीतना जरूरी है.

ऐसे में संजू सैमसन का मैदान पर उतरने का इंतजार बढ़ सकता है. पहले मैच में टॉस हुआ था और टीम में सैमसन को जगह नहीं मिली थी. इस सीरीज की शुरुआत से उम्मीद थी कि श्रीलंका जैसी टीम के साथ सैमसन को मौका दिया जा सकता है. पहला मैच रद्द होने से बाकी के दोनों मैच अहम हो गए हैं और इस लिहाज से हो सकता है कि कप्तान विराट कोहली टीम में प्रयोग न करें.

विंडीज को मात दे भारत ने लंबे ब्रेक के बाद वापसी की थी लेकिन मैच नहीं हो पाया जिससे उसे एक और हल्का ब्रेक मिल गया. अब बुमराह, धवन भी बेताब होंगे की वह अपनी लय हासिल करें. श्रीलंका से बेहतर मौका उन्हें मिल भी नहीं सकता.

इस मैदान पर अभी तक एक ही टी-20 मैच खेला गया जो इन दोनों टीमों के बीच में ही 22 दिसंबर, 2017 को खेला गया था. इस मैच में भारत ने 88 रनों से जीत हासिल की थी. उस मैच में रोहित शर्मा ने शतक जमाया था और भारत को टी-20 के अपने सर्वोच्च स्कोर 260 रनों तक पहुंचा दिया था.

इंदौर की विकेट भी बल्लेबाजों की मददगार मानी जाती है. इस सीरीज में रोहित शर्मा को आराम दिया गया है लेकिन धवन और उनके सलामी जोड़ीदार लोकेश राहुल भी बड़ा स्कोर करने का माद्दा रखते हैं. वहीं कप्तान कोहली भी किसी लिहाज से पीछे रहने वाले नहीं है.

श्रीलंका की उस टीम के कुछ खिलाड़ी जैसे एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला भी इस टीम में हैं. श्रीलंका की कोशिश होगी की इस मैदान पर वह नई यादें जो उसके लिए सकारात्मक हो, लेकर जाए.

टीमें (सम्भावित):

भारत : विराट कोहली (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, शिखर धवन, शिवम दुबे, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), लोकेश राहुल, नवदीप सैनी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दूल ठाकुर, वॉशिंगटन सुंदर.

श्रीलंका : लसिथ मलिंगा (कप्तान), धनंजय डी सिल्वा, वानिंडु हसारंगा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), ओशाडा फर्नाडो, अविश्का फर्नाडो, दानुष्का गुणाथिलका, लाहिरु कुमारा, एंजेलो मैथ्यूज, कुशल मेंडिस, कुशल परेरा, भानुका राजापक्षा, कासुन राजिथा, लक्षण संदकाना, दासुन शनका, इसुरु उदाना.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Suryansh Shedge Profile: कौन हैं सूर्यांश शेड्गे, जिन्हें टीम इंडिया में मिला मौका? आयरलैंड और इंग्लैंड में मचाएंगे धमाल
कौन हैं सूर्यांश शेड्गे, जिन्हें टीम इंडिया में मिला मौका? आयरलैंड और इंग्लैंड में मचाएंगे धमाल
किस नंबर की जर्सी पहन इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? डेब्यू से पहले खुला बड़ा राज
किस नंबर की जर्सी पहन इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? डेब्यू से पहले खुला बड़ा राज
James Coles Profile: कौन हैं जेम्स कोल्स? ऑक्शन में बिके थे सबसे महंगे, भारत के खिलाफ इंग्लैंड की टी20 टीम में मिला मौका
कौन हैं जेम्स कोल्स? ऑक्शन में बिके थे सबसे महंगे, भारत के खिलाफ इंग्लैंड टीम में मिला मौका
पहली बार टीम इंडिया की जर्सी मिलने पर क्या बोले वैभव सूर्यवंशी? जो कहा वो आपको जरूर जानना चाहिए
पहली बार टीम इंडिया की जर्सी मिलने पर क्या बोले वैभव सूर्यवंशी? जो कहा वो आपको जरूर जानना चाहिए

वीडियोज

Honda Elevate facelift में नहीं होगा Hybrid! #honda #hondaelevate #autolive
Ali Fazal की Crime Series 'Raakh' पर बड़ा दावा, क्या बनेगी अगली Paatal Lok?
Lucknow Coaching Centre Fire: लखनऊ अग्निकांड: न भागने की जगह, न बचने का चांस...ऐसे काल बन गई कोचिंग!
Rajkumar Hirani ने दिया बड़ा अपडेट, जल्द लौट सकते हैं Munna Bhai और 3 Idiots
नई SUV खरीदनी है? July में launch होंगी ये सबसे बड़ी SUVs! #suv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय ने विधानसभा के अंदर की MK स्टालिन की मिमिक्री, द्रविड़ नेता की तरह लहराया हाथ, DMK ने किया वॉकआउट, VIDEO वायरल
CM विजय ने की स्टालिन की मिमिक्री, DMK चीफ की तरह लहराया हाथ, VIDEO वायरल
राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT रिपोर्ट में चोरी का जिक्र! ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर भी गंभीर सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT रिपोर्ट में चोरी का जिक्र! ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर भी गंभीर सवाल
El Nino Impact: NASA ने डराया! प्रशांत महासागर में खतरनाक अल नीनो एक्टिव, भारत पर मंडराया बड़ा खतरा
NASA ने डराया! प्रशांत महासागर में खतरनाक अल नीनो एक्टिव, भारत पर मंडराया बड़ा खतरा
Box Office: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊळ बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कर दी रिकॉर्ड्स की बारिश, अब 100 करोड़ से कितना दूर?
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊळ बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कर दी रिकॉर्ड्स की बारिश, अब 100 करोड़ से कितना दूर?
किस नंबर की जर्सी पहन इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? डेब्यू से पहले खुला बड़ा राज
किस नंबर की जर्सी पहन इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? डेब्यू से पहले खुला बड़ा राज
Explained: मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! क्या जॉर्ज कुरियन के बाद पंकज, हर्ष और बिट्टू का अगला नंबर, अंदरखाने क्या चल रहा?
मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! क्या जॉर्ज कुरियन के बाद पंकज, हर्ष और बिट्टू का अगला नंबर?
India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका की 500 अरब डॉलर की डील पर फैसला कब? दिल्ली में हुई बड़ी बैठक
भारत-अमेरिका की 500 अरब डॉलर की डील पर फैसला कब? दिल्ली में हुई बड़ी बैठक
कांग्रेस संगठन में होंगे बड़े फेरबदल, 4 महासचिवों की होगी छुट्टी, इन राज्यों में बदलेंगे प्रभारी
कांग्रेस संगठन में होंगे बड़े फेरबदल, 4 महासचिवों की होगी छुट्टी, इन राज्यों में बदलेंगे प्रभारी
Embed widget