एक्सप्लोरर

IND vs PAK U19 World Cup: भारत ने पाकिस्तान को 10 विकेट से चटाई धूल, अंडर 19 विश्व कप फाइनल में पहुंचा

 IND Vs PAK U19 ICC World Cup 2020 India beat Pakistan by 10 wickets to enter final IND vs PAK U19 World Cup: भारत ने पाकिस्तान को 10 विकेट से चटाई धूल, अंडर 19 विश्व कप फाइनल में पहुंचा

Background

पोटचेफ्स्ट्रूम: दक्षिण अफ्रीका में चल रहे आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में चार बार का चैम्पियन भारत आज सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ेगा. इस टूर्नामेंट में दोनों टीमें सेमीफाइनल तक कोई मैच नहीं हारी हैं. भारत ने क्वार्टर फाइनल में आस्ट्रेलिया को और पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को हराया. मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1.30 बजे से शुरु होगा.

यह सबसे ज्यादा दबाव वाला मैच
पाकिस्तान के कप्तान रोहेल नजीर ने इस मैच को लेकर बनी हाइप को ज्यादा तूल देने से इनकार किया लेकिन यह हकीकत है कि टूर्नामेंट में यह सबसे ज्यादा दबाव वाला मैच होगा. इसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों की असल परीक्षा होगी. इस मैच में अच्छा खेलने से कोई रातोंरात स्टार बन जायेगा और खराब खेलने पर खलनायक भी. पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद हुरैरा ने अफगानिस्तान पर मिली जीत के बाद कहा था ,‘‘यह काफी दबाव वाला मैच है और इसे लेकर काफी हाइप है. हम इसे आम मैच की तरह लेंगे और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कोशिश करेंगे.’’ सीनियर की तरह ही भारतीय जूनियर टीम का पाकिस्तान पर पलड़ा भारी है. भारत ने पिछले साल सितंबर में उसे एशिया कप में भी हराया था.

बेहतरीन फॉर्म में तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी
अंडर 19 विश्व कप में गत चैम्पियन भारत ने 2018 विश्व कप में पाकिस्तान को 203 रन से मात दी थी. वैसे क्रिकेट में इतिहास मायने नहीं रखता और प्रियम गर्ग की कप्तानी वाली टीम को पाकिस्तान पर जीत दर्ज करने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भारतीय बल्लेबाजी की धुरी रहे हैं जिन्होंने चार मैचों में तीन अर्धशतक लगाये. बाकी बल्लेबाजों का प्रदर्शन उल्लेखनीय नहीं रहा. अगर क्वार्टर फाइनल में निचले क्रम के बल्लेबाज नहीं चलते तो नतीजा कुछ और भी हो सकता था. तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने भी उम्दा प्रदर्शन किया है.

अथर्व अंकोलेकर और फार्म में चल रहे लेग स्पिनर रवि विश्नोई ने सातवें विकेट के लिये 61 रन की साझेदारी की जिसकी बदौलत भारत ने जीत दर्ज की. पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर खान और ताहिर हुसैन को खेलना भारतीय बल्लेबाजों के लिये आसान नहीं होगा. सलामी बल्लेबाज हुरैरा ने पिछले मैच में 64 रन बनाकर पाकिस्तान की जीत में सूत्रधार की भूमिका निभाई.

कहां देखें इंडिया Vs पाकिस्तान का मैच
भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर 19 का मुकबला आज दोपहर 1.30 बजे खेला जाएगा. इसे लेकर लोगों में काफी उत्साह है. अगर आप इस मैच का लाइव टेलीकास्ट देखना चाहते हैं तो आपके लिए कई विकल्प हैं. इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स 3 पर देखा जा सकता है. इसके अलावा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म हॉटस्टार भी इसे दिखा रहा है.

टीमें इस प्रकार हैं.
इंडिया U19: प्रियम गर्ग(कप्तान), कार्तिक त्यागी, यशस्वी जायसवाल, विद्याधर पाटिल, तिलक वर्मा, शुभांग हेग्डे, दिव्यांश सक्सेना, रवि बिश्नोई, शाश्वत रावत, ध्रुव जुरेल(विकेटकीपर), सिद्धेश वीर, आकाश सिंह, अथर्व अंकोलेकर, सुशांत मिश्रा और कुमार कुशाग्र.

पाकिस्तान U19: रोहैल नजीर(कप्तान और विकेटकीपर), अब्बास अफरीदी, हैदर अली, मोहम्मद हैरिस, मोहम्मद वसीम जूनियर, कासिम अकरम, आमिर अली, फहद मुनीर, इरफान खान, अब्दुल बांग्लाजई, मुहम्मद शहजाद, मोहम्मद हुराइरा, आरिश अली खान, ताहिर हुसैन और मोहम्मद आमिर खान.

19:46 PM (IST)  •  04 Feb 2020

भारत और पाकिस्तान के बीच पोटचेफ्स्ट्रूम के सेनवेस पार्क स्टेडियम में आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2020 का सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 10 विकेट से हराकर अंडर 19 विश्व कप फाइनल में प्रवेश कर लिया है.
19:40 PM (IST)  •  04 Feb 2020

भारतीय टीम को जीत के लिए महज 15 रन की दरकार है. भारत ने 35 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 168 रन बना लिए हैं. यशस्वी 99 रन बनाकर खेल रहे है, जबकि सक्सेना 59 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. अब इंडिया का फाइनल में पहुंचना औपचारिकता ही रह गया है.
Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत की धमाकेदार शुरुआत, 21 साल के आयुष ने रचा इतिहास
बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत की धमाकेदार शुरुआत, 21 साल के आयुष ने रचा इतिहास

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget