एक्सप्लोरर

IND vs ENG: पहले वनडे में रोहित शर्मा के साथ कौन करेगा ओपनिंग? कप्तान कोहली ने दिया ये जवाब

इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज खेला जाएगा. इस मैच से पहले ही कप्तान विराट कोहली ने ये साफ कर दिया है कि रोहित शर्मा के साथ कौन पारी का आगाज़ करेगा.

India vs England 1st ODI: टी20 सीरीज अपने नाम करने के बाद अब टीम इंडिया वनडे सीरीज में भी जीत की अपनी लय का बरकरार रखना चाहेगी. इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज दोपहर 01:30 बजे से पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच से पहले ही कप्तान विराट कोहली ने ये साफ कर दिया है कि रोहित शर्मा के साथ कौन पारी का आगाज़ करेगा.

रोहित और धवन करेंगे ओपनिंग- कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में रोहित शर्मा और शिखर धवन पारी की शुरुआत करेंगे. भारत ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ हुई टी20 सीरीज में कुल चार ओपनिंग पेयर आजमाए थे. वहीं आखिरी मुकाबले में खुद कोहली ने रोहित के साथ ओपनिंग की थी.

कोहली ने मैच से पहले मीडिया से बात करते हुए कहा, "जहां तक ओपनिंग का सवाल है तो इसमें कोई शक नहीं कि शिखर धवन और रोहित शर्मा सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरेंगे. जब बात वनडे क्रिकेट की हो तो मुझे नहीं लगता कि रोहित और धवन को साथ में उतारने में कोई परेशानी होगी. पिछले कुछ सालों में इन दोनों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है."

गौरतलब है कि धवन का वनडे क्रिकेट में प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है. हालांकि उन्होंने जून 2019 के बाद से विश्व कप के दौरान चोटिल होने और कोरोना वायरस के कारण सिर्फ 09 वनडे मुकाबले ही खेले हैं. इन 09 मैचों में भी उन्होंने दो मुकाबलों में बल्लेबाजी नहीं की थी. धवन ने पिछले सात वनडे मैचों में क्रमश: 2, 36, 74, 96, 74, 30 और 16 रन बनाए हैं.

कोहली ने कहा, "शेड्युलिंग ऐसी चीज है जो हमारे नियंत्रण में नहीं है. हमारे लिए यह एक अंतरराष्ट्रीय मैच है और सभी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले महत्वपूर्ण होते हैं. अपनी टीम का प्रतिनिधित्व करने का यह एक अवसर है और हमारा एकमात्र ध्यान इसी पर केंद्रित है."

भारतीय कप्तान ने कहा, "हां मैंने कई बार कहा है कि शेड्युलिंग और काम का बोझ वो चीजें हैं जिससे सभी को सचेत रहना चाहिए. विशेषकर आज के समय में जब हमें नहीं पता कि कब प्रतिबंध लग जाए और आपको भविष्य में भी बायो बबल में खेलना पड़े."

उन्होंने आगे कहा, "मेरे ख्याल से यह जरूरी है कि कितना क्रिकेट आप खेल रहे हैं, ना सिर्फ शारीरिक साइड बल्कि मानसिक तौर पर भी. खिलाड़ियों को इस बारे में चर्चा करने और सलाह लेने की जरूरत है. मुझे नहीं लगता कि यह क्रिकेट प्रणाली और क्रिकेट की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा है. हमें भविष्य में ऐसी प्रणाली बनानी चाहिए, जिससे हम और मजबूत बनें."

यह भी पढ़ें:

जानिए किसने कहा- भारत-पाकिस्तान के बीच शुरू हो जिन्ना-गांधी ट्रॉफी, एशेज जैसी हो सीरीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर
आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget