एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत के इस गेंदबाज को मिल सकता है मौका

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुलदीप यादव को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था. हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ वे प्लेइंग इलेवन में शामिल हो सकते हैं. भारतीय टीम के कोच ने इसका संकेत दे दिया है.

नई दिल्लीः इंग्लैंड के खिलाफ 5 फरवरी से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया जा सकता है. इस बात का संकेत टीम प्रबंधन से मिल रहा है. कुलदीप यादव को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एक भी टेस्ट मैच खेलने का मौका नहीं मिला था. कुलदीप ने अपना आखिरी टेस्ट मैच भारत के पिछले आस्ट्रेलियाई दौर पर 2018-19 में खेला था.

बीसीसीआई ने शनिवार को एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें अजिंक्य रहाणे कह रहे हैं, "आपके लिए यह काफी मुश्किल रहा. आप यहां एक भी मैच नहीं खेले, लेकिन आपका व्यवहार काफी अच्छा था. अब हम भारत जा रहे हैं, आपका समय आएगा. इसलिए कड़ी मेहनत करते रहिए."

इससे पहले शुक्रवार को भारत के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने भी कहा कि कुलदीप भारत में खेलेंगे. अरुण का वीडियो भी बीसीसीआई ने ट्विटर पर पोस्ट किया था. उन्होंने कहा कि कुलदीप आस्ट्रेलिया में इसलिए नहीं खेले क्योंकि टीम प्रबंधन ने मैदान के हिसाब से खिलाड़ी चुनने की रणनीति अपनाई थी. उन्होंने कहा, "अगर वह नहीं खेले तो ठीक है. वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं. वह शानदार रहे हैं.”

उन्होंने कहा, “हमने पिच के हिसाब से खिलाड़ी चुनने की रणनीति अपनाई थी. ध्यान रखिए कुलदीप को जब खेलने का मौका मिलेगा, तो वह बता देंगे कि वह क्या कर सकते हैं. भारत में जब हम चार टेस्ट मैच खेलेंगे तब उनका समय होगा. कुलदीप जब भी भारत के लिए खेले उन्होंने शानदार काम किया. टी-20 मैच में उन्हें मौका मिला था उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की थी. इस टीम में हर खिलाड़ी जानता है कि उनका समय आएगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर
चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर
'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल
'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल
WPL Auction 2027 की सबसे महंगी टॉप-5 प्लेयर, विदेशी खिलाड़ी पर हुई पैसों की बरसात
WPL Auction 2027 की सबसे महंगी टॉप-5 प्लेयर, विदेशी खिलाड़ी पर हुई पैसों की बरसात
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget