एक्सप्लोरर

IND vs ENG वनडे: इंग्लैंड ने भारत को हराया, धोनी ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

एमएस धोनी वनडे में 10,000 रन पूरे करने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज हैं. उनसे पहले इस सूची में सचिन, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ के नाम हैं. धोनी ने इसके लिए 273 पारियों ली जबकि इस सूची में सबसे ऊपर बैठे सचिन तेंदुलकर ने महज 259 पारियों में यह उपलब्धी हासिल की थी.

 

लंदन: मैन ऑफ द मैच जोए रूट (113) के शतक की बदौलत खड़े किए गए 322 के मजबूत स्कोर का इंग्लैंड के गेंदबाजों ने अच्छे से बचाव करते हुए दूसरे वनडे मैच में भारत को 86 रनों से हरा दिया. लॉर्ड्स मैदान पर खेले इस मैच में जीत हासिल करने के साथ ही मेजबान इंग्लैंड ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है.

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 322 रन बनाए थे. भारतीय टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाए पूरे 50 ओवर खेलने के बाद 236 रनों पर ऑल आउट हो गई. भारत का आखिरी विकेट 50वें ओवर की आखिरी गेंद पर युजवेंद्र चहल (12) के रूप में गिरा.

रूट के अलावा इंग्लैंड के लिए कप्तान इयोन मोर्गन ने 53 और डेविड विले ने अंत में नाबाद 50 रनों की पारी खेल टीम को 300 के पार पहुंचाया. इंग्लैंड के गेंदबाजों ने अपने बल्लेबाजों की सफलता जाया नहीं किया. मेजबान टीम के लिए सबसे ज्यादा चार विकेट लियाम प्लंकट ने लिए. विले और आदिल राशिद को दो-दो सफलताएं मिलीं. मार्क वुड और मोइन अली को एक-एक विकेट मिला.

मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत को रोहित शर्मा (15) और शिखर धवन (36) ने धीमी ही सही, लेकिन सधी हुई शुरुआत दी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 8.2 ओवरों में 49 रन जोड़े. वुड ने रोहित को आउट कर भारत को पहला झटका दिया. टीम के स्कोरबोर्ड में आठ रनों का इजाफा हुआ था तभी विले ने धवन को पवेलियन भेज दिया. लोकेश राहुल को प्लंकट ने खाता भी नहीं खोलने दिया.

भारत 60 के स्कोर तक आते-आते अपने तीन इनफॉर्म बल्लेबाज खो चुका था. यहां से कप्तान विराट कोहली (45)और सुरेश रैना (46) ने टीम को संभालने की कोशिश. दोनों ने संयम से खेलते हुए चौथे विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी की. कोहली अपने अर्धशतक से पांच रन दूर थे तभी अली ने उन्हें चलता किया. राशिद ने रैना को अर्धशतक पूरा नहीं करने दिया.

धोनी ने बनाए रिकॉर्ड उम्मीदें महेंद्र सिंह धोनी से थीं और उन्हें दूसरे छोर पर साथ चाहिए थे. धोनी के साथ हार्दिक पांड्या (21) विकेट पर थे, लेकिन प्लंकट ने पांड्या को 191 के कुल स्कोर पर चलता कर भारत को छठा झटका दिया. यहां से धोनी अकेले रह गए. इस बीच उन्होंने वनडे क्रिकेट में अपने 10,000 रन पूरे किए. वह वनडे में सबसे तेजी से 10,000 रन बनाने वाले दुनिया के पांचवें बल्लेबाज हैं. धोनी ने इसके लिए 273 पारियों ली जबकि इस सूची में सबसे ऊपर बैठे सचिन तेंदुलकर ने महज 259 पारियों में यह उपलब्धी हासिल की थी.

वहीं धोनी वनडे में 10,000 रन पूरे करने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज हैं. उनसे पहले इस सूची में सचिन, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ के नाम हैं. धोनी की पारी का अंत प्लंकट ने 215 के कुल स्कोर पर किया. सिद्धार्थ कौल एक रन ही बना सके. कुलदीप आठ रनों पर नाबाद लौटे.

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड को रूट ने बड़े स्कोर तक पहुंचाया. इस मैच से पहला रूट की काफी आलोचना हो रही थी जिसे उन्होंने बल्ले से शांत कर दिया. वो पारी की आखिरी गेंद पर रन आउट हुए. उन्होंने अपनी शतकीय पारी में 116 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके और एक छक्का लगाया. रूट ने कप्तान के साथ 103 रनों की साझेदारी की और जब टीम अंत में फंस रही थी तब विले के साथ छठे विकेट के लिए 83 रन जोड़े.

जॉनी बेयर्सटो (38) और जेसन रॉय (40) ने टीम को मजबूत शुरुआत दी. दोनों ने मिलकर 10.2 ओवरों में 69 जोड़े. पिछले मैच में इंग्लिश बल्लेबाजों को परेशान करने वाले कुलदीप ने इस बार भी अपने काम को बखूबी अंजाम दिया. कोहली ने उन्हें गेंद सफलता दिलाने को दी थी. कुलदीप ने कप्तान के भरोसे को जाया नहीं किया और बेयर्सटो को बोल्ड कर दिया. अगला शिकार उन्होंने जेसन को बनाया. इंग्लिश बल्लेबाज हालांकि कुलदीप के खिलाफ होमवर्क करके आए थे इस बात का अंदाजा मोर्गन और रूट के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई शतकीय साझेदारी से चला. यह दोनों बिना मुश्किल कुलदीप को खेल रहे थे.

इस साझेदारी को भी हालांकि कुलदीप ने ही तोड़ा. उन्होंने 189 के कुल स्कोर पर मोर्गन को चलता किया. मोर्गन ने अपनी पारी में 51 गेंदें खेली जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल है. दूसरे छोर से रूट रन गाति को बनाए रखे हुए थे. बेन स्टोक्स (5) को हार्दिक पांड्या ने रूट के साथ खड़े नहीं होने दिया. इस बीच उमेश यादव ने जोस बटलर (4) और युजवेंद्र चहल ने मोइन अली (13) को आउट कर इंग्लैंड को लगातार झटके दे थोड़ा परेशानी में डाल दिया.

मेजबान टीम हालांकि दवाब में नहीं आई. रूट को अंत में विले का साथ मिला. दोनों ने मिलकर टीम को एक मजबूत स्कोर प्रदान किया. विले ने अंत में तेजी से 31 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से अपना पहला अर्धशतक जड़ा. भारत के लिए कुलदीप ने तीन सफलताएं हासिल कीं. उनके अलावा पांड्या, उमेश और चहल को एक-एक विकेट मिला. सिद्धार्थ कौल इस मैच में भी अपना खाता नहीं खोल पाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोश इंग्लिस ने रचा इतिहास, तीनों फॉर्मेट में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज
जोश इंग्लिस ने रचा इतिहास, तीनों फॉर्मेट में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज
टेस्ट में अभी बहुत कुछ साबित करना बाकी', जसप्रीत बुमराह को लेकर वकार यूनुस का बड़ा बयान
टेस्ट में अभी बहुत कुछ साबित करना बाकी', जसप्रीत बुमराह को लेकर वकार यूनुस का बड़ा बयान
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
'इस टीम में कप्तानी मिल सकती है', हार्दिक पांड्या को लेकर रविचंद्रन अश्विन का बयान वायरल
'इस टीम में कप्तानी मिल सकती है', हार्दिक पांड्या को लेकर रविचंद्रन अश्विन का बयान वायरल

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget