एक्सप्लोरर

IND vs ENG Manchester Test: जडेजा-सुंदर की ऐतिहासिक साझेदारी से बौखलाया इंग्लैंड, ड्रेसिंग रूम में ठहाके लगाते नजर आए कप्तान गिल 

रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर की ऐतिहासिक साझेदारी और कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी पारी ने इंग्लिश टीम की रणनीति को मिट्टी में मिला दिया.

IND vs ENG Manchester Test:  मैनचेस्टर में खेला गया भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का चौथा टेस्ट भले ही ड्रॉ रहा, लेकिन इसका परिणाम पूर्ण रूप से भारतीय टीम के पक्ष में गया. रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर की ऐतिहासिक साझेदारी और कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी पारी ने इंग्लिश टीम की रणनीति को मिट्टी में मिला दिया. ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर यह मुकाबला भारतीय क्रिकेट की जुझारू मानसिकता का प्रतीक बन गया है.

क्या था मैच का टर्निंग पॉइंट?

जब भारत चौथे दिन की शुरुआत में 0 रन पर 2 विकेट के स्कोर पर संघर्ष कर रहा था, तब इंग्लैंड की जीत तय मानी जा रही थी, लेकिन सबसे पहले शुभमन गिल ने 103 रन और केएल राहुल ने 90 रन की शानदार पारी खेली और तीसरे विकेट के लिए 188 रन की साझेदारी कर टीम को एक स्थिर पोजिशन में लेकर आए. इसके बाद रवींद्र जडेजा ने नाबाद 107 रन और वाशिंगटन सुंदर  ने नाबाद 101 रन बनाकर स्कोर को आगे बढ़ाया. दोनो बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 303 गेंदों में 203 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी की और भारत को न सिर्फ हार से बचाया, बल्कि इंग्लैंड को पूरी तरह थका भी दिया.

बेन स्टोक्स ने चली चाल, जडेजा ने दिया करारा जवाब

पांचवें दिन जैसे-जैसे इंग्लैंड की जीत की संभावनाएं खत्म होती गईं, कप्तान बेन स्टोक्स चाल चलने पर उतर आए. उन्होंने मैच जल्दी समाप्त करने का प्रयास किया. स्टोक्स ने रवींद्र जडेजा से हाथ मिलाने का इशारा कर मैच ड्रॉ करने की पहल की, लेकिन जडेजा ने उन्हें करारा जवाब देते हुए कहा कि यह निर्णय उनके हाथ में नहीं है और वह खेलना जारी रखेंगे.

शुभमन गिल की ड्रेसिंग रूम से प्रतिक्रिया बनी चर्चा का विषय

इस दौरान जब कैमरा भारतीय ड्रेसिंग रूम की ओर गया, तो कप्तान शुभमन गिल ठहाके लगाकर हंसते हुए नजर आए. उनकी यह मुस्कान न सिर्फ टीम की स्थिति को दर्शा रही थी, बल्कि इंग्लिश खेमे की हताशा पर एक करारा मजाक भी बन गई. गिल की यह प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

91 साल में पहली बार किया ये कारनामा

इस सीरीज के चौथे टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों ने एक नया इतिहास रच दिया है. टेस्ट क्रिकेट के 91 सालों में पहली बार ऐसा हुआ है जब चार भारतीय बल्लेबाजों ने एक ही सीरीज में 400 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं.

शुभमन गिल – 722 रन

केएल राहुल – 511 रन

ऋषभ पंत – 479 रन

रवींद्र जडेजा – 454 रन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को पटका, 16 साल बाद हुआ था 'महामुकाबला'
वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को पटका, 16 साल बाद हुआ था 'महामुकाबला'
ट्राई सीरीज के शेड्यूल का एलान, नोट कर लीजिए मैचों की तारीख
ट्राई सीरीज के शेड्यूल का एलान, नोट कर लीजिए मैचों की तारीख
ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल
ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल
दुनिया में सिर्फ 5 गेंदबाज कर पाए ऐसा, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं
दुनिया में सिर्फ 5 गेंदबाज कर पाए ऐसा, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget