एक्सप्लोरर

Ind vs Eng 5th Test: ‘तुम ऐसे बात नहीं कर सकते', अंपायर से उलझे केएल राहुल, रूट-प्रसिद्ध के टकराव ने बढ़ाया तनाव, देखें पूरी वीडियो

इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट में केएल राहुल और अंपायर धर्मसेना के बीच बहस देखने को मिली. रूट और प्रसिद्ध की नोकझोंक के बाद केएल राहुल अंपायर पर भड़क गए. जानें क्या है पूरा मामला...

Ind vs Eng 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के आखिरी टेस्ट मैच में ओवल के मैदान पर उस वक्त माहौल गरमा गया जब टीम इंडिया के उप-कप्तान केएल राहुल और अंपायर कुमार धर्मसेना के बीच मैदान पर ही तीखी बहस हो गई. विवाद इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान प्रसिद्ध कृष्णा और जो रूट के बीच जुबानी जंग के बाद शुरू हुआ, जिसने क्रिकेट के इस जेंटलमेन गेम को कुछ देर के लिए गर्मागर्म बहस का मंच बना दिया.

कैसे शुरू हुआ विवाद?

यह घटना इंग्लैंड की पारी के 22वें ओवर में घटी. तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने एक बाउंसर से जो रूट को चकमा दिया, जिसके बाद उन्होंने इंग्लिश बल्लेबाज को कुछ कह डाला. इसके जवाब में रूट ने अगली ही गेंद पर चौका जड़ा और फिर प्रसिद्ध के ऊपर कुछ तंज कसा. इस पर प्रसिद्ध फिर से कुछ प्रतिक्रिया देते हुए नजर आए.

इस टकराव को शांत कराने के लिए अंपायर कुमार धर्मसेना बीच में आए और उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा को चेतावनी दी. यहीं से बहस का रुख केएल राहुल और अंपायर धर्मसेना की ओर मुड़ गया.

केएल राहुल और अंपायर में तीखी बहस

धर्मसेना के केवल प्रसिद्ध को ही चेतावनी देने पर राहुल ने अंपायर से बहस शुरू कर दी और सवाल किया, "आप क्या चाहते हैं? हम केवल चुपचाप खेलते रहें?"
जिस पर धर्मसेना ने कहा, "अगर आप बल्लेबाजी कर रहें हों तो क्या आपको सही लगेगा कि कोई गेंदबाज आपके पास आकर कुछ कहे? इसलिए नहीं राहुल, आप ऐसा नहीं कर सकते."

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

राहुल ने फिर पलटकर जवाब दिया, "तो आप चाहते हैं हम सिर्फ बैटिंग करें, बॉलिंग करें और वापस घर चले जाएं?"

इस बातचीत के अंत में धर्मसेना ने सख्त लहजे में कहा, " हम मैच खत्म होने के बाद इस पर बात करेंगे... आप मुझसे इस तरह से बात नहीं कर सकते हैं."

क्या होगी कोई सजा?

अब सवाल यह है कि क्या इस बहस के लिए केएल राहुल और प्रसिद्ध कृष्णा के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी? आईसीसी के नियमों के अनुसार, अंपायर के साथ इस तरह की बहस को लेवल-1 या लेवल-2 अपराध की श्रेणी में रखा जा सकता है. इसके तहत खिलाड़ी पर जुर्माना, डिमेरिट पॉइंट और भविष्य के मैचों में सस्पेंशन तक का खतरा हो सकता है.

हालांकि, अभी तक अंपायर या मैच रेफरी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

W,W,W...,इस बांग्लादेशी खिलाड़ी ने हैट्रिक लेकर बदला टेस्ट क्रिकेट का इतिहास
W,W,W...,इस बांग्लादेशी खिलाड़ी ने हैट्रिक लेकर बदला टेस्ट क्रिकेट का इतिहास
अमेरिकी बॉलर की मुंबई इंडियंस में एंट्री, दिल्ली के लिए डेब्यू मैच में लिए थे 5 विकेट
अमेरिकी बॉलर की मुंबई इंडियंस में एंट्री, दिल्ली के लिए डेब्यू मैच में लिए थे 5 विकेट
राहुल द्रविड़ के बेटे का गरजा बल्ला, 12 बाउंड्री और 207 का स्ट्राइक रेट; शतक से चूके
राहुल द्रविड़ के बेटे का गरजा बल्ला, 12 बाउंड्री और 207 का स्ट्राइक रेट; शतक से चूके
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget