एक्सप्लोरर

IND vs ENG: 396 रनों पर सिमटी भारती की पहली पारी, यशस्वी जायसवाल ने जड़ा शानदार दोहरा शतक

IND vs ENG, Day 2: विशाखापट्टनम टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम की पहली पारी 396 रनों पर सिमट गई है. भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने शानदार दोहरा शतक लगाया.

IND vs ENG, Yashasvi Jaiswal Double Hundred: विशाखापट्टनम में वाई एस राजशेखर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच के दूसरे दिन भारत की पहली पारी 396 पर सिमट गई है. भारत की ओर से पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने कमाल की बल्लेबाजी और दोहरा शतक जड़ते हुए शानदार 209 रन बनाए.

यशस्वी जायसवाल ने निकाली इंग्लैंड की हवा
भारतीय टीम की पहली पारी में स्टार युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने कमाल की बल्लेबाजी की. उन्होंने पारी की शुरुआत से भारत का एक छोर संभाले रखा. यशस्वी जायसवाल को और किसी भी भारतीय बल्लेबाज का लंबा साथ नहीं मिला फिर भी उन्होंने सभी बल्लेबाजों के साथ छोटी-छोटी महत्वपूर्ण साझेदारियां निभाई.

यशस्वी जिस अंदाज में पहली पारी में बल्लेबाजी करते दिखे उनके सामने कोई भी इंग्लिश गेंदबाज प्रभावी नहीं दिखा. इंग्लैंड का हर गेंदबाज यशस्वी के सामने बेबस नजर आया. अपनी 209 पारी में यशस्वी ने 290 गेंदों का सामना किया. इस दौरान उनके बल्ले से 19 चौके और 7 छक्के निकले. यशस्वी जायसवाल का विकेट पहली पारी में इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने लिया उन्होंने जायसवाल को बेयरस्टो के हाथों कैच कराया.

41 की उम्र में एंडरसन ने दिखाया 22 का जोश
इंग्लैंड की बात करें तो उनकी ओर से इस मैच में सबसे कामयाब और किफायती गेंदबाज 41 वर्षीय जेम्स एंडरसन रहे. उन्होंने भारत की पहली पारी में अपना पूरा अनुभव गेंदबाजी के दौरान झोंक दिया. एंडरसन को इसका भरपूर फायदा भी मिला. उन्होंने इस पारी में 25 ओवर की गेंदबाजी की इस दौरान उन्होंने 4 मेडल डालते हुए सिर्फ 47 रन दिए. एंडरसन ने भारत की पहली पारी में तीन महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए. उन्होंने शुभमन गिल, आर अश्विन और यशस्वी जायसवाल को पवेलियन की राह दिखाई.  

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल का ‘डबल धमाका’, इंग्लैंड के गेंदबाजों की उड़ाई नींद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget