एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान हुए इशांत शर्मा के हीरो, तारीफ में कही है बेहद ही शानदार बात

IND Vs ENG: चेन्नई की धीमी पिच पर भी इशांत शर्मा ने अच्छी गेंदबाजी की है. इशांत शर्मा ने शनिवार को लगातार दो गेंदों पर बटलर और आर्चर को बोल्ड किया. अपने शानदार स्पैल से इशांत शर्मा ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन को अपना मुरीद बना लिया है.

IND Vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई की धीमी पिच पर भारतीय गेंदबाद संघर्ष करते हुए नज़र आ रहे हैं. 180 ओवर की गेंदबाजी के बावजूद इंडिया ने अब तक इंग्लैंड को ऑलआउट करने में कामयाबी हासिल नहीं की है. लेकिन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन इशांत शर्मा के मुरीद हो गए हैं. पीटरसन ने दूसरे दिन भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा के स्पैल की तारीफ करते हुए उन्हें अनसंग हीरो कहा.

इशांत ने शनिवार को तीसरे सत्र में लगातार गेंदों पर जोस बटलर और जोफ्रा आर्चर को आउट किया. पीटरसन ने कहा, ''इशांत का शानदार छोटा स्पैल. और मैं कहूंगा कि शानदार क्योंकि मैदान पर 170 ओवर जेल की सजा की तरह हैं. वह एक अनसंग हीरो है. इशांत भारतीय क्रिकेट में कई वर्षों से है. तेज गेंदबाज के तौर पर यह बहुत ही प्रशंसनीय है.''

बता दें कि अनसंग हीरो का मतलब होता है कि जो काम तो शानदार करे, लेकिन उतना सम्मान हासिल नहीं कर पाए. इशांत शर्मा हालांकि पिछले कुछ सालों में इंडिया के सबसे अच्छे गेंदबाज के तौर पर उभरकर सामने आए हैं. इशांत शर्मा टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट हासिल करने से सिर्फ एक कदम ही दूर हैं.

इशांत के पास इतिहास रचने का मौका

इशांत शर्मा ने लंबे समय के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी की है. इशांत शर्मा दिल्ली कैपिटल्स की ओर से आईपीएल में हिस्सा लेते वक्त चोटिल हो गए थे. इशांत शर्मा चोट की वजह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा भी नहीं बन पाए.

इंग्लैंड के खिलाफ इशांत शर्मा के पास अपने टेस्ट करियर के 100 टेस्ट पूरे करने का अच्छा मौका है. इशांत शर्मा अपना 98वां टेस्ट खेल रहे हैं. इशांत ने 2007 में ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था.

IND Vs ENG: मोहम्मद शमी ने दोबारा गेंदबाजी शुरू की, इस मैच के लिए होंगे उपलब्ध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget