एक्सप्लोरर

IND vs ENG 5th Test: भारत के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे डोफ्रा आर्चर? पूर्व दिग्गजो ने दी यह सलाह

IND vs ENG 5th Test: स्टुअर्ट ब्रॉड और नासिर हुसैन का मानना है कि जोफ्रा आर्चर को आखिरी टेस्ट में आराम मिलना चाहिए. आर्चर ने सीरीज में शानदार गेंदबाजी की है, लेकिन अब उनके वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

IND vs ENG 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही रोमांचक टेस्ट सीरीज के निर्णायक मुकाबले से पहले इंग्लैंड की टीम एक बड़े फैसले की ओर बढ़ती नजर आ रही है. मैनचेस्टर टेस्ट में टीम इंडिया को ऑलआउट न कर पाने की कीमत इंग्लैंड को अंतिम मुकाबले में चुकानी पड़ सकती है. इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड और पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का मानना है कि लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे जोफ्रा आर्चर को पांचवें टेस्ट में आराम दिया जाना चाहिए.

ब्रॉड ने आर्चर को लेकर कही ये बात

स्टुअर्ट ब्रॉड का मानना है की आर्चर को सीरीज के अंतिम टेस्ट में टीम में शामिल नहीं करना चाहिए. उन्होंने स्काई स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान कहा, “हम जोफ्रा आर्चर को चार साल तक टीम से बाहर नहीं रख सकते हैं और फिर उनकी वापसी के बाद उन पर इतना वर्कलोड डाल दें कि वो फिर अगले चार साल तक खेल न पाएं.”

ब्रॉड ने सुझाव दिया कि आखिरी टेस्ट में गस एटकिंसन को टीम में खेलने का मौका मिलना चाहिए. इंग्लैंड ने उन्हें फिलहाल बड़ी टीमों के खिलाफ मौका नही दिया है जिसके चलते गस के ऊपर अभी तक उतना वर्कलोड भी नहीं रहा है. उससे भी बड़ी बात यह है कि यह टेस्ट उनके घरेलू मैदान पर हो रहा है. ऐसे में ये उनके लिए एक बेहतरीन अवसर हो सकता है.

ब्रॉड ने साथ ही यह भी कहा कि चौथे टेस्ट में खेलने वाले ब्रायडन कार्स भी गेंदबाजी के दौरान काफी थके हुए नजर आए और वहीं जोश टंग भी सिर्फ निचले क्रम के बल्लेबाजों को ही आउट कर पाए थे. ऐसे में आर्चर की जगह टीम को कोई बेहतर विकल्प मिल सकता है.

पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने भी दी ये सलाह

ब्रॉड के बयान को समर्थन देते हुए इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज कप्तान नासिर हुसैन ने भी कहा, “चार साल बाद वापसी करने वाले गेंदबाज को सीधे तीन टेस्ट मैच नहीं खिलाने चाहिए. अगर आपके एक गेंदबाज एटकिंसन फिट हैं तो उन्हें घरेलू मैदान पर जरूर मौका देना चाहिए.”

आर्चर का प्रदर्शन कैसा रहा?

चार साल बाद वापसी कर रहे जोफ्रा आर्चर ने इस सीरीज में अब तक प्रभावशाली प्रदर्शन किया है. उन्होंने लॉर्ड्स टेस्ट में ओवर की तीसरी ही गेंद पर विकेट लिया था और मैच में कुल 5 विकेट लिए थे. वहीं मैनचेस्टर टेस्ट में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था. इसके बावजूद अब उनकी फिटनेस को देखते हुए उन्हें आराम देने की सलाह दी जा रही है.

भारत को अंतिम मैच में बराबरी की उम्मीद

पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड फिलहाल 2-1 से आगे है. हालांकि भारत के पास अभी भी पांचवां टेस्ट जीतकर सीरीज को 2-2 से ड्रॉ कराने का मौका है. दिलचस्प बात यह है कि पिछली बार भी भारत ने इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नमन धीर के आने से इन 3 खिलाड़ियों के लिए टीम इंडिया के दरवाजे बंद
नमन धीर के आने से इन 3 खिलाड़ियों के लिए टीम इंडिया के दरवाजे बंद
गजब हो गया! अफगानिस्तान के गेंदबाज ने वनडे मैच में फेंके 11 ओवर; बांग्लादेश ने की शिकायत
गजब हो गया! अफगानिस्तान के गेंदबाज ने वनडे मैच में फेंके 11 ओवर; बांग्लादेश ने की शिकायत
न्यूजीलैंड गेंदबाजों ने उगली आग, 113 पर ढेर हुई टीम इंडिया; राहुल-सुदर्शन-जायसवाल सब फ्लॉप
न्यूजीलैंड गेंदबाजों ने उगली आग, 113 पर ढेर हुई टीम इंडिया; राहुल-सुदर्शन-जायसवाल सब फ्लॉप
मिचेल सैंटनर ने बताया दूसरे टी20 में हार का कारण? जानें क्या बोले न्यूजीलैंड के कप्तान?
मिचेल सैंटनर ने बताया दूसरे टी20 में हार का कारण? जानें क्या बोले न्यूजीलैंड के कप्तान?

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget