एक्सप्लोरर

IND Vs ENG 4th Test: इंडिया के गेंदबाजों के नाम रहा पहला दिन, अक्षर के सामने बेबस हुए इंग्लैंड के बल्लेबाज

IND Vs ENG 4th Test 1st Day Stumps: पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया ने एक विकेट के नुकसान पर 24 रन बनाए हैं. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था लेकिन इंग्लैंड आखिरी सेशन में 205 रन पर ऑलआउट हो गया. अक्षर पटेल ने चार विकेट हासिल किए. इंडिया की शुरुआत भी हालांकि खराब रही और एंडरसन ने पहले ही ओवर में शुभमन गिल को पवेलियन वापस भेजा.

IND Vs ENG 4th Test 1st Day Highlights: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे आखिरी टेस्ट मैच का पहला दिन इंडिया के गेंदबाजों के नाम रहा. इंडिया के गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड की पहली पारी 205 रनों पर ढेर कर दी. इसके जवाब में हालांकि इंडिया की शुरुआत भी धीमी रही है. इंडिया ने दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 24 रन बना लिए हैं. इससे पहले अक्षर पटेल ने अच्छी बॉलिंग करते हुए 68 रन देकर चार विकेट लिए.

स्टंप्स तक चेतेश्वर पुजारा 36 गेंदों पर एक चौके के सहारे 15 रन और रोहित शर्मा 34 गेंदों पर एक चौके की मदद से आठ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन ने एक विकेट लिया. एंडरसन ने लगातार पांच ओवर मेडन गेंदबाजी भी की. हालांकि इंग्लैंड के मुख्य स्पिनर जैक लीच पहले दिन असरदार साबित नहीं हुए और चार ओवर में 16 रन खर्च किए.

इंग्लैंड ने जीता था टॉस

इससे पहले, इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया लेकिन उसकी शुरुआत बेहद खराब रही. इंग्लैंड की टीम खराब शुरुआत के बाद संभल नहीं सकी और पहले दिन ही ऑलआउट हो गई. इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स ने 121 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से सर्वाधिक 55 रन बनाए. उनके अलावा डेनियल लॉरेंस ने 46, ओली पोप ने 29 और जॉनी बेयरस्टो ने 28 रन बनाए जबकि जेम्स एंडरसन 10 रन बनाकर नाबाद रहे.

भारत की ओर से अक्षर के अलावा रविचंद्रन अश्विन ने 47 रन देकर तीन विकेट , मोहम्मद सिराज ने 45 रन देकर दो विकेट और वाशिंगटन सुंदर ने 14 रन देकर एक विकेट लिया. ईशांत शर्मा 23 रन देकर खाली हाथ रहे.

बता दें कि चार मैचों की सीरीज में इंडिया पहले ही 2-1 से अजेय बढ़त बना चुका है. इंडिया का आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना लगभग तय है. इंडिया को फाइनल खेलने के लिए इस मैच को ड्रॉ खेलना होगा. अगर इंग्लैंड इस मैच को जीतकर सीरीज को 2-2 से ड्रॉ करवाने में कामयाब हो जाता है तो जून में होने वाले फाइनल में न्यूजीलैंड का सामना ऑस्ट्रेलिया करेगा.

PCB का बड़ा फैसला, सात खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पाकिस्तान सुपर लीग पर लगी रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget