एक्सप्लोरर

IND vs ENG 5th Test: जसप्रीत बुमराह क्यों लौटे इंग्लैंड से भारत? क्या सिर्फ वर्कलोड या कुछ और है वजह? 

ओवल टेस्ट से पहले जसप्रीत बुमराह को अचानक टीम से रिलीज किए जाने पर सवाल उठने लगे हैं. BCCI ने इसे वर्कलोड मैनेजमेंट बताया, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके पीछे वजह कुछ और है.

IND vs ENG 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी अपने निर्णायक मोड़ पर है, लेकिन इस अहम मुकाम से ठीक पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा था. स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आखिरी टेस्ट से पहले ही टीम से रिलीज कर दिया गया था. अब सवाल ये उठ रहा है कि क्या यह सिर्फ वर्कलोड मैनेजमेंट का मामला है या टीम मैनेजमेंट द्वारा कुछ गंभीर बात छिपाई जा रही है?

बीसीसीआई ने जारी की आधिकारिक सूचना

31 जुलाई से ओवल में शुरू हुए पांचवें टेस्ट से ठीक पहले BCCI ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बुमराह को टीम से बाहर करने की जानकारी दी थी. बोर्ड ने इसका कारण “वर्कलोड मैनेजमेंट” बताया था, लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि मामला सिर्फ थकान या योजना का नहीं, बल्कि एक घुटने की चोट का है.

क्या है असली वजह

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बुमराह को घुटने में चोट लगी है. एक बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, "इसमे कोई चिंता की बात नहीं है. बुमराह के घुटने की चोट हल्की है और सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ेगी. मेडिकल टीम उनकी स्कैन रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.”

इस बीच बुमराह को बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) भेजा गया है, जहां वे अपनी घुटने की चोट के लिए रिहैब प्रोग्राम शुरू करेंगे.

आखिरी मैच से पहले क्यों भेजा गया?

अब सवाल ये खड़ा हो रहा है कि अगर चोट इतनी गंभीर नहीं थी तो जसप्रीत बुमराह को सीरीज के आखिरी और सबसे अहम टेस्ट से पहले टीम से अलग क्यों किया गया? कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि टीम को इस निर्णायक मैच में उनके अनुभव की जरूरत थी. भले ही वह प्लेइंग इलेवन में न होते, लेकिन ड्रेसिंग रूम में उनकी मौजूदगी युवा गेंदबाजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती थी.

यहां गौर करने वाली बात ये भी है कि इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स भी चोट के चलते आखिरी मैच नहीं खेल रहे, लेकिन फिर भी टीम के साथ ड्रेसिंग रूम में मौजूद हैं. जिसके चलते बुमराह के वापस लौटने को लेके सवाल खड़े हो रहे हैं.

ओवल टेस्ट में गेंदबाजों की दमदार वापसी

बुमराह की गैरमौजूदगी में भी भारत के तेज गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है. मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और आकाश दीप ने इंग्लैंड के खिलाफ संघर्ष करते हुए चौथे दिन के अंतिम सेशन में टीम को मुकाबले में वापस ला दिया है.

इंग्लैंड को 374 रनों का लक्ष्य मिला था और चौथे दिन स्टंप्स तक उन्होंने 339 रन पर 6 विकेट खो दिए हैं. अब अंतिम दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 35 रन चाहिए और भारत को 4 विकेट.

अब आगे क्या?

अब बुमराह की वापसी की निगरानी BCCI की मेडिकल टीम करेगी. फिलहाल, उम्मीद यही है कि वह आगामी सीरीज तक पूरी तरह फिट होकर मैदान पर लौटेंगे, लेकिन इस बीच सवाल ये कायम रहेगा की क्या बुमराह को वापस भेजना सही फैसला था?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
महिला हॉकी वर्ल्ड कप: नीदरलैंड्स से हारा भारत, ट्रॉफी का टूटा सपना?
महिला हॉकी वर्ल्ड कप: नीदरलैंड्स से हारा भारत, ट्रॉफी का टूटा सपना?
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget