एक्सप्लोरर

Ind Vs Ban: भारत के खिलाफ सीरीज से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका, शाकिब पर लगा 2 साल का बैन

Ind Vs Ban: शाकिब अल हसन को अतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने दो साल के लिए बैन कर दिया है. जानिए क्या है इसकी वजह..

Ind Vs Ban: भारत के खिलाफ सीरीज से पहले बांग्लादेश क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन को अतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने दो साल के लिए बैन कर दिया है. अब शाकिब दो साल तक कोई भी मैच नहीं खेल पाएंगे. बता दें कि शाकिब अल हसन पर सट्टेबाजों के संपर्क में रहने का आरोप था, जिसके बाद उनपर प्रतिबंध लगाया गया है.

दरअसल शाकिब पर आईसीसी ऐंटी करप्शन कोड की अवहेलना संबंधी तीन आरोप लगाए गए हैं और उन्होंने तीनों स्वीकार कर लिया है. शाकिब पर बुकी से बात करने और उसकी जानकारी छुपाने का गंभीर आरोप था. शाकिब के लिए प्रतिबंध में एक साल का निलंबन भी शामिल है.इसका साफ मतलब है कि वह अब क्रिकेट के सभी प्रारूपों में 29 अक्टूबर 2020 तक बांग्लादेश टीम के चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे.

प्रतिबंध लगाए जाने पर शाकिब ने कहा,'' मुझे दुख है कि जिस खेल को मैं इतना प्यार करता था उसपर ही प्रतिबंध लगा दिया गया. , लेकिन मैं पूरी तरह इसको स्वीकार करता हूं.मैं अपनी गलती मानता हूं कि मैंने आईसीसी को मैक फिक्सिंग के बारे में जानकारी नहीं दी.''

बैन के बाद शाकिब भारत के खिलाफ सीरीज से तो बाहर हो ही गए हैं साथ ही वह अगले साल इंडियन प्रिमियर लीग (IPL) और ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्वकप से भी बाहर हो गए हैं.

क्या था आरोप

दरअसल शाकिब ने दो साल पहले एक मैच में एक सट्टेबाज से बात की थी. इस बात की जानकारी उन्होंने आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक एवं सुरक्षा इकाई (एसीएसयू) या बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के किसी अधिकारी से नहीं की थी. बाद में फोन टैपिंग रिकॉर्ड से पता चला तो उनको दोषी माना गया. उन्होंने हाल में ही इस घटना की बात कबूल की थी. उन्होंने माना था कि बुकी द्वारा संपर्क करने की जानकारी छिपाई गई. इसके अलावा शाकिब हाल ही में एक एबेसेडर के रूप में ग्रामीणफोन कंपनी से जुड़े थे. यह भी नियम का उल्लंघन है क्योंकि बीसीबी के नियम के मुताबिक राष्ट्रीय अनुबंध के तहत आने वाले क्रिकेटर टेलीकॉम कंपनी से नहीं जुड़ सकते.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
IND vs NZ: चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget