एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: टीम इंडिया ने ली राहत की सांस, वार्नर के बाहर होने को इसलिए बताया अच्छा

IND Vs AUS: डेविड वार्नर रविवार को खेले गए मुकाबले में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे. इस चोट की वजह से वार्नर तीसरे वनडे और टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं.

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज डेविड वार्नर लिमिटिड ओवर सीरीज के बाकी बचे मुकाबलों से बाहर हो गए हैं. वनडे सीरीज गंवा चुकी टीम इंडिया ने वार्नर के बाहर होने के बाद राहत की सांस ली है. टीम इंडिया के उपकप्तान केएल राहुल का कहना है कि वार्नर का लिमिटिड ओवर सीरीज से बाहर होना टीम इंडिया के लिए अच्छा रहेगा.

आस्ट्रेलिया को रविवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में भारत के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में उस समय एक बड़ा झटका लगा जब उसके सलामी बल्लेबाज वार्नर को ग्रोइन की चोट लग गई और वह मैदान से लंगड़ाते हुए बाहर गए.

राहुल ने कहा, "हमें नहीं पता कि उनकी चोट कितनी गंभीर है. यह अच्छा होगा, अगर वह लंबे समय के लिए चोटिल होते हैं. वह उनके मुख्य बल्लेबाज हैं. किसी के लिए ऐसी दुआ करना अच्छा नहीं है, लेकिन टीम के लिए यह अच्छा होगा. अगर उनकी चोट लंबे समय तक रहती है तो यह हमारी टीम के लिए अच्छा रहेगा."

चौथे ओवर में लगी चोट

वार्नर ने दोनों मैचों में अर्धशतक लगाया और कप्तान एरॉन फिंच के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की. वार्नर भारतीय पारी के 12वें ओवर के दौरान स्कैन के स्टेडियम से रवाना हुए थे. उन्हें भारतीय पारी के चौथे ओवर के दौरान चोट लगी थी.

वह शिखर धवन के शॉट को रोकने गए थे और इस दौरान उन्होंने डाइव मारी थी. तभी वह चोटिल हुए थे. मैदान पर गिरने के बाद वह दर्द से करहा रहे थे. आस्ट्रेलिया कि फिजियो उन्हें मैदान से बाहर ले गए थे. वार्नर ने इस मैच में 77 गेंदों पर शानदार 83 रनों की पारी खेल और टीम को 389 रनों का विशाल स्कोर तक पहुंचाने में मदद की.

ऑस्ट्रेलियाई टीम में वार्नर के स्थान पर डी आर्ची शॉर्ट को जगह दी गई है. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने लिमिटिड ओवर सीरीज के बाकी बचे मैचों से तेज गेंदबाज पैट कमिंस को भी आराम देने का फैसला किया है.

IND Vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा दोहरा झटका, T20 सीरीज से बाहर हुए दो दिग्गज खिलाड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

T20I में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने अभिषेक शर्मा, रचा इतिहास
T20I में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने अभिषेक शर्मा, रचा इतिहास
You + Me... गौतम गंभीर ने अपनी पत्नी के लिए किया स्पेशल पोस्ट
You + Me... गौतम गंभीर ने अपनी पत्नी के लिए किया स्पेशल पोस्ट
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
वैभव सूर्यवंशी की शॉर्ट बॉल वाली चुनौती, लंबी पारी खेलने के लिए सबा करीम ने बताया 'सॉल्यूशन'
वैभव सूर्यवंशी की शॉर्ट बॉल वाली चुनौती, लंबी पारी खेलने के लिए सबा करीम ने बताया 'सॉल्यूशन'

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget