एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में इंडिया का सबसे खराब प्रदर्शन, 19 रन पर गंवाए 6 विकेट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेल जा रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम 19 रन के स्कोर पर अपने 6 विकेट गंवा चुकी है. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कभी भी इंडिया ने इतने कम स्कोर पर 6 विकेट नहीं गंवाए थे.

IND Vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेल जा रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम 19 रन के स्कोर पर अपने 6 विकेट गंवा चुकी है. भारतीय टीम का यह अब तक का सबसे कम स्कोर है जिस पर 6 विकेट गंवाए हैं. इंडिया का टेस्ट क्रिकेट में न्यूनतम स्कोर 42 रन है. ऑस्ट्रेलियाई धरती पर इंडिया का न्यूनतम स्कोर 58 रन है. वहीं ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने बेहतर प्रदर्शन किया है.

तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों पर कहर बनकर बरपे हैं. हेजलवुड और कमिंस ने बेहतरीन गेंदबाजी की. अंजिक्य रहाणे और पुजारा अपना खाता नहीं खोल पाए, जबकि कप्तान कोहली भी सिर्फ चार रन ही बना पाए. तीसरे दिन के खेल का एक घंटा पूरा होने तक टीम सिर्फ 17 रन अपने स्कोर बोर्ड में जोड़ पाई है और अपने पांच बेहद ही महत्वपूर्ण विकेट गंवाए.

1996 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 25 रन पर गंवा दिए थे 6 विकेट टीम इंडिया का टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में आज 19 रन के स्कोर पर 6 विकेट गंवाना सबसे लचर प्रदर्शन है. इससे पहले टीम इंडिया का करीब ढाई दशक पहले ऐसा प्रदर्शन रहा था. साल 1996 में डरबन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में टीम ने 25 रन के स्कोर पर 6 विकेट गंवाए थे.

साउथ अफ्रीका से पहले टीम इंडिया का खराब प्रदर्शन सत्तर के दशक में इंग्लैंड के खिलाफ रहा था. लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 6 विकेट सिर्फ 28 रन के स्कोर पर ही खो दिए थे. वहीं, साठ के दशक में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी टीम इंडिया ने ऐसा ही प्रदर्शन किया था. 1969 में हैदराबाद में खेले गए टेस्ट मैच में भारतीय टीम, न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 27 रन के स्कोर पर ही 6 विकेट गंवा बैठी थी.

यह भी पढ़ें IND Vs AUS: पिंक बॉल को लेकर पेन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ऐसे हालात में खेलना है बेहद मुश्किल IND Vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर भड़के पोंटिंग, इस बात को बताया सबसे बड़ी गलती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
IND vs WI 5th T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
आज भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच व मौसम रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच व मौसम रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget