एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: पिंक बॉल को लेकर पेन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ऐसे हालात में खेलना है बेहद मुश्किल

IND Vs AUS: इंडिया के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया. पेन ने हालांकि 73 रन की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम की मुश्किलें कम करने की कोशिश की.

IND Vs AUS: इंडिया के खिलाफ एडिलेड ओवल में खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम संघर्ष करती हुई नज़र आ रही है. ऑस्ट्रेलियाई टीम की हालत और भी खराब होती अगर कप्तान टिम पेन 73 रन की नाबाद पारी नहीं खेलते. पेन ने स्वीकार किया है कि लाइट्स के दौरान पिंक बॉल से भारतीय गेंदबाजों का सामना करना बेहद ही मुश्किल है.

पेन की शानदार पारी के बावजूद एडीलेड ओवल में मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 191 रन पर सिमट गई. पेन ने कहा, ''हां, निश्चित रूप से तेज गेंदबाजी का स्तर बेहतरीन है. गुलाबी गेंद भी शायद इसका एक कारण है. इससे सामंजस्य बिठाना और इसे खेलना आसान नहीं है और मैं आपको बता सकता हूं कि यह खिलाड़ी के लिये मुश्किल है.''

पहली पारी में 244 रन पर सिमटने वाली भारतीय टीम ने दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी कुल बढ़त 62 रन की कर ली. पेन ने स्वीकार किया कि यह उनकी टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं था. कप्तान ने कहा, ''हां, यह निश्चित रूप से हमारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं है लेकिन इसका श्रेय उन्हें जाता है. भारतीय गेंदबाजों ने सचमुच काफी अच्छी गेंदबाजी की, हमें दबाव में ला दिया, हम लय हासिल नहीं कर सके.''

ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 55 रन देकर चार विकेट लिए जबकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट चटकाये. पेन ने कहा कि आस्ट्रेलिया अपने गेंदबाजी आक्रमण की बदौलत निश्चित रूप से वापसी करने की कोशिश करेगी.

पेन ने कहा, ''हम अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण को जानते हैं और नाथन लियोन के शुरुआती 10 ओवरों में काफी मौके बने थे. हम तेजी से विकेट चटका सकते हैं और निश्चित रूप से हम कल यही करने की कोशिश करेंगे, स्कोरबोर्ड नियंत्रण में रखेंगे. उम्मीद करते हैं कि हम जहां तक संभव हो, स्कोर कम से कम रख पायेंगे.''

IND Vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर भड़के पोंटिंग, इस बात को बताया सबसे बड़ी गलती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल
'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
NEET PG Counselling: NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
Embed widget