एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने 312 रन बनाकर घोषित की पारी, इंडिया के सामने 407 रन की चुनौती

IND Vs AUS Sydney Test: ऑस्ट्रेलिया ने टी सेशन के बाद इंडिया को बल्लेबाजी के लिए बुलाने का फैसला किया है. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 312 रन बनाए. इंडिया को जीत के लिए 407 रन बनाने होंगे.

IND Vs AUS Sydney Test: इंडिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 312 रन बनाकर पारी घोषित कर दी है. टीम इंडिया को सिडनी टेस्ट में जीत दर्ज करने के लिए 407 रन की चुनौती मिली है. ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में 94 रन की बढ़त लेने में कामयाब रही थी. मैच ड्रॉ करने के लिए भी टीम इंडिया को कम से कम 130 ओवर बल्लेबाजी करनी होगी.

ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 338 रन बनाए थे. टीम इंडिया अपनी पहली पारी में 244 रन ही बना पाई. 94 रन की बढ़त के साथ खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन टी सेशन तक बल्लेबाजी की और 6 विकेट के नुकसान पर 312 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी.

टी टाइम से ठीक पहले हरफनमौला कैमरन ग्रीन 84 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर आउट हुए. ग्रीन ने अपने कप्तान टिम पेन (नाबाद 39) के साथ छठे विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी की. पेन ने 52 गेंदों का सामना कर छह चौके लगाए हैं.

पहले सत्र में भारत ने मार्नस लाबुशैन (73) और मैथ्यू वेड (4) के विकेट निकाले. दोनों विकेट अपना पहला टेस्ट खेल रहे नवदीप सैनी ने लिए. दूसरे सत्र में पहली पारी में शानदार शतक लगाने वाले दिग्गज स्टिव स्मिथ और ग्रीन आउट हुए. स्मिथ ने 81 रन बनाए.

इंडिया को इस मैच में जीत दर्ज करने के लिए 407 रन की जरूरत है. पिछले 10 साल में टीम इंडिया कभी भी आखिरी पारी में 100 ओवर खेलने में कामयाब नहीं हो पाई है. दोनों टीमों के बीच चार मैचों की बार्डर-गावस्कर सीरीज 1-1 से बराबरी पर है.

Syed Mushtaq Ali T20: कोविड-19 के बाद आज पहली बार इंडिया में होगी घरेलू क्रिकेट की वापसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget