एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: रोहित शर्मा के लिए आसान नहीं है राह, ऑस्ट्रेलिया में खेल पाना अभी तक तय नहीं

IND Vs AUS: बीसीसीआई ने रोहित शर्मा के फिट होने की पुष्टि जरूर कर दी है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा बनने से पहले उनके लिए एक और मुश्किल खड़ी हो गई है.

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा फिटनेस टेस्ट पास कर ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया के साथ जुड़ने के लिए तैयार हैं. बीसीसीआई साफ कर चुका है कि 14 दिसंबर को रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे. रोहित शर्मा के लिए हालांकि अब भी ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज में खेलने की राह आसान नहीं है.

ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस को लेकर लगाए गए सख्त नियमों की वजह से रोहित शर्मा को 14 दिन क्वारंटीन रहना होगा. बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने कहा है कि रोहित शर्मा को क्वारंटीन पीरियड पूरा होने के बाद भी एक फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा. बीसीसीआई ने कहा, "भारतीय टीम के बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बेंगलुरू स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में अपनी रीहैब प्रक्रिया पूरी कर ली है और वह फिट हैं."

रोहित को आईपीएल में मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत हुई थी. वह 19 नवंबर से एनसीए में रीहैब पर थे. बयान में कहा गया है, "एनसीए की मेडिकल टीम रोहित की फिजिकल फिटनेस से पूरी तरह से संतुष्ट है. मेडिकल टीम ने उन्हें बल्लेबाजी, फील्डिंग और विकेटों के बीच दौड़ जैसे पैमानों पर परखा है और उनकी स्थिति से वह संतुष्ट है. उन्हें हालांकि अपनी ताकत पर काम करना होगा."

ऑस्ट्रेलिया में खेलना अभी तक तय नहीं

आस्ट्रेलिया पहुंचने पर वह दो सप्ताह के लिए क्वारंटीन रहेंगे और फिर टीम के साथ जुडेंगे. बयान में लिखा गया है, "दो सप्ताह के क्वारंटीन के लिए उन्हें डिटेल प्रोग्राम दिया गया है. क्वारंटीन के बाद मेडिकल टीम एक बार फिर उनकी जांच करेगी और इसके बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उनके हिस्सा लेने पर फैसला करेगी."

रोहित को शुरुआत में टीम में शामिल नहीं किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें टेस्ट सीरीज के लिए टीम में जगह दी गई थी. ऐसी उम्मीद की जा है कि विराट कोहली की अनुपस्थिति में रोहित शर्मा के आखिरी दो टेस्ट मैचों में हिस्सा बनने से टीम इंडिया को बड़ी राहत मिल सकती है.

Ind vs Aus: प्रैक्टिस मैच में फिर गंभीर रूप से घायल हुआ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, सिर पर लगी चोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
रहाणे के संन्यास पर विराट कोहली का इमोशनल पोस्ट, कहा- मेरा फेवरेट...
रहाणे के संन्यास पर विराट कोहली का इमोशनल पोस्ट, कहा- मेरा फेवरेट
सुपर किंग्स ने किया हेड कोच का एलान, इस दिग्गज ने फ्लेमिंग को किया रिप्लेस
सुपर किंग्स ने किया हेड कोच का एलान, इस दिग्गज ने फ्लेमिंग को किया रिप्लेस
रहाणे के रिटायरमेंट पर तेंदुलकर का रिएक्शन, 'आप चाहते थे...'
रहाणे के रिटायरमेंट पर तेंदुलकर का रिएक्शन, 'आप चाहते थे...'

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
Embed widget