एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: पिंक बॉल के साथ बेहद खतरनाक हो जाते हैं स्टार्क, वीडियो में देखें कैसे झटकते हैं विकेट

IND Vs AUS: डे नाइट टेस्ट मैच में लाल की बजाए पिंक बॉल का इस्तेमाल होता है. पिंक बॉल टेस्ट में स्टार्क की गेंदबाजी का कोई जबाव नहीं है और वह इस गेंद के साथ दुनिया के सबसे कामयाब गेंदबाज हैं.

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच गुरुवार से चार टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने जा रही है. वनडे सीरीज में टीम इंडिया को मात देने वाली मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम को ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने स्टार ओपनर डेविड वार्नर की चोट से भी परेशान है. ऑस्ट्रेलियाई टीम को हालांकि टी20 सीरीज के दो मुकाबले नहीं खेलने वाले मिशेल स्टार्क की वापसी से बड़ी राहत मिली है.

एडिलेड ओवल के मैदान पर खेले जाने डे नाइट टेस्ट से टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का आगाज होगा. चूंकि डे नाइट टेस्ट में लाल की बजाए पिंक बॉल का इस्तेमाल होता है इसलिए ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टार्क का वापस टीम के साथ जुड़ना बेहद ही अहम माना जा रहा है.

पिंक बॉल से बेमिसाल हो जाते हैं स्टार्क

वैसे तो स्टार्क लिमिटिड ओवर सीरीज में खराब फॉर्म से जूझते हुए दिखाई दिए, पर पिंक बॉल टेस्ट में उनसे ऑस्ट्रेलियाई टीम को शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है. पिंक बॉल के इतिहास में स्टार्क दुनिया के सबसे कामयाब गेंदबाज हैं. स्टार्क ने अब तक 7 डे नाइट मुकाबले खेले हैं जिनमें उन्होंने 19.23 के औसत से 42 विकेट हासिल किए हैं. इसके अलावा स्टार्क पिंक बॉल से तीन घरेलू मैच खेलते हुए 17 विकेट हासिल कर चुके हैं.

स्टार्क के आंकड़ें बयां करते हैं कि उन्होंने पिंक बॉल से खेले गए हर टेस्ट में औसत 6 विकेट हासिल किए हैं. स्टार्क को पिंक बॉल से काफी ज्यादा स्विंग हासिल होता है और इसी वजह से डे नाइट टेस्ट में उन्हें मौजूदा समय में दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज के तौर पर जाना जाता है.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टार्क के पिंक बॉल से लिए गए हर विकेट का वीडियो डे नाइट टेस्ट से पहले जारी किया गया है. स्टार्क के इस वीडियो को टीम इंडिया को मिली चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है.

IND Vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सुलझाया ओपनिंग का मुद्दा, ऐसी होगी Playing 11

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे; फाइनल पक्का
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget