एक्सप्लोरर

Ind vs Aus: भारत ने तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 13 रनों से हराया, ये खिलाड़ी रहे जीत के हीरो

भारत ने तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 13 रनों से मात दी. इस जीत के साथ भारतीय टीम क्लीन स्वीप होने से बच गई है.

Ind vs Aus: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गये वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया ने 12 रनों से शानदार जीत दर्ज की. ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले ही तीन मैचों की वनडे सीरीज अपने नाम कर चुकी है. ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया. प्लेयर ऑफ द मैच का ऑर्वड हार्दिक पांड्या को दिया गया. जबकि प्लेयर को ऑफ द सीरीज का पुरस्कार स्टीव स्मिथ को दिया गया. स्मिथ ने पूरी सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया.

मनुका ओवल मैदान पर खेले गये इस मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 302 रन बनाए. 303 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आस्ट्रेलियाई टीम 49.3 ओवरों में 289 रनों पर ऑल आउट हो गई.

धवन ने 16, शुभमन गिल 33 विराट कोहली ने 63, अय्यर ने 19, हार्दिक पांड्या ने नाबाद 92 और रवींद्र जडेजा ने नाबाद 66 रन बनाए. पांड्या और रवींद्र जडेजा की शानदार पारी की बदौलत भारत 303 के स्कोर तक पहुंच पाया. विराट ने अपनी पारी के दौरान 5 चौके जड़े. जबकि पांड्या ने 7 चौके और एक छ्कका लगाया. वहीं जडेजा ने 5 चौके और तीन छक्के लगाये.

पांड्या और जडेजा ने आखिरी सात ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 93 रन जुटाए. साथ ही दोनों खिलाड़ियों ने भारत के लिए वनडे में कंगारू टीम के खिलाफ छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी की.

फिंच ने 82 गेंदों पर 75 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने सात चौके और तीन छक्के लगाये. वहीं, ग्लैन मैक्सेवल ने 38 गेंदों पर 3 चौके और चार छक्कों की मदद से 59 रन बनाए. हालांकि  मैक्सेवल ऑस्ट्रेलिया को तीसरे वनडे में जीत नहीं दिला पाये. जब तक वो क्रीज पर थे ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया ये मैच जीत लेगा. लेकिन उनके आउट होते ही विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया और भारतीय टीम ने तीसरे वनडे में शानदार जीत दर्ज की.

शार्दुल ठाकुर ने 3, बुमराह और टी नटराजन ने 2-2 विकेट चटकाए. इसके अलावा कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा को 1-1 सफलता मिली. टी नटराजन ने अपने डेब्यू मैच में शानदार गेंदबाजी की. टी नटराजन ने 10 ओवर में 1 मेडन के साथ 70 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किये. उन्होंने अपने पहले ही मैच में अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
अभिषेक पोरेल से यश दयाल तक, इन किकेटरों पर लग चुका है रेप का आरोप
अभिषेक पोरेल से यश दयाल तक, इन किकेटरों पर लग चुका है रेप का आरोप
रद्द हो गया बांग्लादेश दौरा? BCCI ने किया भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल का एलान
रद्द हो गया बांग्लादेश दौरा? BCCI ने किया भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल का एलान

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget