एक्सप्लोरर

IND vs AUS: अश्विन-जडेजा के रहते 2017 के बाद पहली बार टेस्ट हारा भारत, ऑस्ट्रेलिया ने पुणे में दी थी मात

India vs Australia: टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर टेस्ट में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा. यह रोहित की कप्तानी में भारत की पहली टेस्ट हार है.

India vs Australia Indore Test: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में 9 विकेट से हरा दिया. इंदौर में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम का प्रदर्शन औसत से भी खराब रहा. टीम इंडिया पहली पारी में 109 रन और दूसरी पारी में 163 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने मैच के तीसरे दिन मैच जीत लिया. यह दूसरी बार है जब रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा के प्लेइंग इलेवन में होने के बावजूद भारत को टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा.

टीम इंडिया अश्विन और जडेजा की मौजूदगी में अभी तक सिर्फ दो बार ही घरेलू सरजमीं पर टेस्ट मैच हारी है. उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2017 में पुणे में हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद उसे अब इंदौर में हार का सामना करना पड़ा. अश्विन और जडेजा के प्लेइंग इलेवन में रहते हुए टीम इंडिया अपने मैदान पर इन दो मैचों के अलावा अभी तक टेस्ट मैच नहीं हारी.

इंदौर टेस्ट में भारतीय टीम पहली पारी में 109 रन बनाकर ऑल आउट हुई. इस दौरान सबसे ज्यादा 22 रन विराट कोहली ने बनाए. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने ऑल आउट होने तक पहली पारी में 197 रन बनाए. टीम के लिए उस्मान ख्वाजा ने 60 रनों की पारी खेली. भारतीय टीम दूसरी पारी में 163 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हुई. ऑस्ट्रेलिया ने मैच के तीसरे दिन महज 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच जीत लिया.

गौरतलब है कि टीम इंडिया ने पहले टेस्ट में पारी और 132 रनों से जीत दर्ज की थी. यह मैच नागपुर में खेला गया था. इसके बाद दूसरा मुकाबला दिल्ली में खेला गया. यह मैच भारत ने 6 विकेट से जीता था. ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट में वापसी करते हुए 9 विकेट से मैच जीत लिया. अब सीरीज का चौथा और आखिरी मैच अहमदाबाद में 9 मार्च से खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें : Indore Test: इंदौर में उल्टा पड़ गया स्पिन फ्रेंडली पिच बनवाने का फॉर्मूला, जानें कैसे अपने ही जाल में फंस गई टीम इंडिया

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
Embed widget